Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

कुमाऊं कमिश्नर और नैनीताल विधायक को मिला एसआईआर का नोटिस, सरिता आर्या ने बताया कारण

Uk Fast Khabar August 5, 2026

नैनीताल में इन दिनों निर्वाचन आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है, कमिश्नर और विधायक के घर एसआईआर के नोटिस गए हैं

नैनीताल: निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत इन दिनों जिले में घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य किया जा रहा है. इसी अभियान के दौरान एक दिलचस्प मामला सामने आया है. आम नागरिकों की तरह कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, नैनीताल विधायक सरिता आर्या समेत शहर के कई प्रमुख लोगों के आवास पर भीएसआईआर के नोटिस पहुंचे हैं.

कुमाऊं कमिश्नर और नैनीताल विधायक को एसआईआर का नोटिस: जानकारी के अनुसार, नैनीताल विधायक सरिता आर्या के आवास पर पहुंचे नोटिस में उनके और छोटे बेटे से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है. वहीं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के आवास पर भी सत्यापन प्रक्रिया के तहत नोटिस पहुंचाया गया. इसके अलावा शहर के अन्य प्रतिष्ठित नागरिकों के घरों पर भी एसआईआर (Special Intensive Revision) के नोटिस वितरित किए गए हैं.

सबकी मतदाता सूची हो रही अपडेट: निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है. इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. जिले में यह अभियान सभी मतदाताओं पर समान रूप से लागू किया जा रहा है, चाहे वे आम नागरिक हों या किसी संवैधानिक अथवा प्रशासनिक पद पर आसीन व्यक्ति.

घर-घर पहुंच रहे बीएलओ: निर्वाचन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभियान पूरी तरह नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है. इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का सही विवरण सुनिश्चित करना है. इसी कारण जिले के सभी परिवारों तक पहुंच रहे हैं और निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से जानकारी एकत्र की जा रही है. नैनीताल एसडीएम नवाजिश खालिक ने बताया कि-

नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर में दी गई शिकायतों पर सुनवाई शुरू हो चुकी है ताकि जो कमियां हैं, उन्हें दूर किया जा सके. अधिकांश मामले नाम और पते की त्रुटियों को लेकर हैं. सभी लोगों से दस्तावेज़ मांगे गए हैं. एसआईआर का उद्देश्य नई और दुरुस्त मतदाता सूची को बनाना है. जिन लोगों के नाम और पते में ग़लतियां आ रही हैं, उनको ऑटोमेटिकली सिस्टम के द्वार पकड़ा जा रहा. सभी को नोटिस जारी कर कमियों को दूर करने को कहा है. कई लोगों की आपत्तियों का निस्तारण मंगलवार तक हो गया है.
-नवाजिश खालिक, एसडीएम, नैनीताल-

उत्तराखंड में एसआईआर का कार्य चल रहा है: गौरतलब है कि इन दिनों उत्तराखंड में एसआईआर का काम चल रहा है. 14 जुलाई से फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भरने की प्रक्रिया जारी है. ये प्रक्रिया 13 अगस्त तक चलनी है. इस दौरान सभी पात्र नागरिक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं. निर्वाचन विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अंतिम प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अपडेटेड हो.

मतदाताओं के लिए जरूरी जानकारी: उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने 30 जुलाई को बताया था कि मतदाता सूची में नाम, पता, उम्र या अन्य जानकारियों में किसी प्रकार की गलती होने पर संबंधित मतदाता फॉर्म-8 भरकर संशोधन करा सकते हैं. जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे फॉर्म-6 के माध्यम से नया पंजीकरण करा सकते हैं. यदि किसी नाम को हटाने या किसी अन्य आपत्ति से संबंधित मामला है, तो उसके लिए फॉर्म-7 का प्रावधान है.

19 लाख वोटर्स को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू: विजय कुमार जोगदंडे ने बताया प्रदेश में अब तक करीब 19 लाख ऐसे मतदाताओं की पहचान की गई है, जिनके रिकॉर्ड में किसी न किसी प्रकार की त्रुटि पाई गई है. इन मतदाताओं को चरणबद्ध तरीके से नोटिस जारी किए जा रहे हैं. जिससे वे निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रख सकें और रिकॉर्ड में सुधार कराया जा सके.

उन्होंने कहा अभियान के दौरान अभी भी करीब 5.26 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है. इन मतदाताओं तक पहुंचने और उनकी जानकारी का सत्यापन करने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. विभाग का लक्ष्य है कि सभी मतदाताओं का सत्यापन समय पर पूरा हो और कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में 17 राजनीतिक दलों को झटका, नहीं लड़ सकेंगे अगले चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने रजिस्टर्ड सूची से हटाया
Next: डोईवाला में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Related Stories

भारत में अब होम एप्लायंसेज भी बेचेगी Xiaomi, लॉन्च किया नया Mijia सब-ब्रांड

भारत में अब होम एप्लायंसेज भी बेचेगी Xiaomi, लॉन्च किया नया Mijia सब-ब्रांड

August 8, 2026
प्रदेश में नकली डेयरी उत्पादों पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, ये आदेश हुआ जारी

प्रदेश में नकली डेयरी उत्पादों पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, ये आदेश हुआ जारी

August 8, 2026
उत्तराखंड के सबसे बड़े आयकर दाता ऋषभ पंत की सीएम धामी से गुहार, घर बनाने के लिए जमीन दिला दो सरकार

उत्तराखंड के सबसे बड़े आयकर दाता ऋषभ पंत की सीएम धामी से गुहार, घर बनाने के लिए जमीन दिला दो सरकार

August 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारत में अब होम एप्लायंसेज भी बेचेगी Xiaomi, लॉन्च किया नया Mijia सब-ब्रांड

भारत में अब होम एप्लायंसेज भी बेचेगी Xiaomi, लॉन्च किया नया Mijia सब-ब्रांड

August 8, 2026
प्रदेश में नकली डेयरी उत्पादों पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, ये आदेश हुआ जारी

प्रदेश में नकली डेयरी उत्पादों पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, ये आदेश हुआ जारी

August 8, 2026
उत्तराखंड के सबसे बड़े आयकर दाता ऋषभ पंत की सीएम धामी से गुहार, घर बनाने के लिए जमीन दिला दो सरकार

उत्तराखंड के सबसे बड़े आयकर दाता ऋषभ पंत की सीएम धामी से गुहार, घर बनाने के लिए जमीन दिला दो सरकार

August 8, 2026
कांवड़ियों के भेष में नकली नोट चलाने वाला गिरोह, दुकानदार ने पकड़ा, झटका देकर भागे, 30 हजार की फेक करेंसी बरामद

कांवड़ियों के भेष में नकली नोट चलाने वाला गिरोह, दुकानदार ने पकड़ा, झटका देकर भागे, 30 हजार की फेक करेंसी बरामद

August 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारत में अब होम एप्लायंसेज भी बेचेगी Xiaomi, लॉन्च किया नया Mijia सब-ब्रांड
  • प्रदेश में नकली डेयरी उत्पादों पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, ये आदेश हुआ जारी
  • उत्तराखंड के सबसे बड़े आयकर दाता ऋषभ पंत की सीएम धामी से गुहार, घर बनाने के लिए जमीन दिला दो सरकार
  • कांवड़ियों के भेष में नकली नोट चलाने वाला गिरोह, दुकानदार ने पकड़ा, झटका देकर भागे, 30 हजार की फेक करेंसी बरामद
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.