Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

तेज रफ्तार बाइक से टकराया तेंदुआ, काफी देर तक फंसा रहा, देखिए वीडियो

Uk Fast Khabar April 29, 2026

तेंदुए के बाइक से टकराने की घटना भीमताल के खुटानी इलाके की है, बाइक में फंसे तेंदुए का वन विभाग ने रेस्क्यू किया

नैनीताल: भीमताल क्षेत्र में देर रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. खुटानी इलाके में सड़क पार कर रहा एक तेंदुआ (Leopard) अचानक एक चलती बाइक से टकरा गया. टक्कर इतनी अचानक और तेज थी कि बाइक सवार संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया. इस दौरान तेंदुआ बाइक में ही फंस गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बाइक के पास घायल अवस्था में तेंदुआ देखकर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी पत्नी के साथ तुरंत पास की एक दुकान में घुसकर जान बचाई.

टक्कर के बाद बाइक में फंसा तेंदुआ: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय तक तेंदुआ बाइक में फंसा रहा और घायल होने के कारण उठने की कोशिश करता रहा. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी. इस दौरान रोड पर लंबा जाम लग गया. हर कोई तेंदुए की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद करना चाहता था.

वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि तेंदुए के बाइक से टकराने की सूचना मिली. मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया. साथ ही घायल तेंदुए को सुरक्षित निकालने के लिए रानीबाग से विशेष रेस्क्यू टीम भी बुलाई गई.

वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू किया: वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को रेस्क्यू किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया. तेंदुए को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है. इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है.

मंदिर से लौट रहे थे पति-पत्नी: स्थानीय लोगों ने बताया जिस व्यक्ति की बाइक से तेंदुआ टकराया, वह अपनी पत्नी के साथ स्थानीय मंदिर से वापस घर की तरफ लौट रहा था. इसी दौरान तेजी से सड़क पार कर रहा तेंदुआ उनकी बाइक से टकरा गया. गनीमत रही कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल नहीं हुए और गुलदार की पकड़ में नहीं आए.

भदूणी गांव में बाघ ट्रेंक्यूलाइज: वहीं बीते दिनों भदूणी गांव में बाघ द्वारा कमल नामक युवक पर किए गए हमले के बाद हुई मौत की घटना के बाद गांव में लगातार गश्त बढ़ाई गई थी. देर रात वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी. वन विभाग की टीम ने ज्योली गांव से एक बाघ को ट्रेंक्यूलाइज कर पिंजरे में कैद किया है.

बाघ की होगी डीएनए जांच: स्थानीय लोगों से देर शाम गांव में बाघ होने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वन विभाग की टीम ने आबादी वाले क्षेत्र के पास बाघ को देखा जिसे तत्काल ट्रेंकुलाइज कर लिया. ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने बताया कि बाग को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है. अब उसे रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है. वन विभाग के रेंजर ने बताया कि जो बाघ वन विभाग ने आज पकड़ा है, उसके डीएनए सैंपल भी लिए जाएंगे. इसके बाद पता चलेगा बीते दिनों क्षेत्र में हुई घटना में बाघ संलिप्त था या नहीं.

Continue Reading

Previous: 2018 फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षाफल रोकने का मामला, हाईकोर्ट ने UKSSSC के सचिव को किया तलब
Next: काशीपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 अस्पतालों पर जुर्माना, 2 क्लीनिक सील

Related Stories

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

November 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन
  • उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?
  • उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन
  • केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.