Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • employment
  • National
  • News
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

PM Modi की तरह CM Dhami भी करेंगे ‘मन की बात’! साथ ही हर माह उत्‍तराखंड के बुजुर्गों को देंगे सौगात

Uk Fast Khabar March 27, 2025

प्रदेश में प्रतिमाह मुख्यमंत्री के संदेश के साथ निर्धारित तिथि को वृद्धावस्था पेंशन वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बुजुर्गों को प्रतिमाह समय पर पेंशन वितरण के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में अकेले रह रहे वृद्धजन की देखभाल के लिए प्रभावी प्रयास पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्य में आंगनबाड़ी केंद्रों को सहयोगी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में समाज कल्याण, महिला सशक्तीकरण के साथ ही जनजाति कल्याण विभाग की गेमचेंजर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनसेवा से जुड़े कार्यों का बेहतर परिणाम देना अधिकारियों का उद्देश्य होना चाहिए। लाभार्थियों तक कल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाने का उद्देश्य कहां तक पूरा हुआ, इसके लिए विभाग के आउटपुट का परीक्षण होना आवश्यक है। राज्य के विकास में समर्पित एवं प्रतिबद्ध होकर कार्य करने की आवश्यकता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर वातावरण उपलब्ध करा रही है। सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे तो राज्य का बेहतर विकास होगा। उन्होंने भविष्य में अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था पर रोक लगाने की बात कही।

औसत प्रदर्शन वाली योजनाओं को बनाया जाएगा प्रभावी
मुख्यमंत्री ने कहा कि नियोजन विभाग की ओर से जारी अध्ययन रिपोर्ट में औसत प्रदर्शन वाली योजनाओं को और अधिक उपयोगी बनाया जाए। पूर्व माध्यमिक छात्रवृत्ति योजना, अटल आवास योजना और एससी वर्ग के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार पर उन्होंने विशेष बल दिया। बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अभी 46 प्रतिशत महिलाएं कुपोषण एवं रक्ताल्पता से ग्रस्त हैं। इस समस्या के निराकरण के लिए विभाग ठोस कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कैबिनेट में कल्याण योजनाओं के संबंध में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर जन सुझाव लेने के निर्देश दिए।

केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी
दूरस्थ क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी से से पहले नजदीकी सरकारी चिकित्सालयों में देखरेख को उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने राज्य में मुख्यमंत्री जच्चा-बच्चा शुभ जीवन प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार प्रोत्साहन योजना और कामकाजी महिला छात्रावासों के निर्माण को समयबद्धता से कार्य करने को कहा। दिव्यांगजन और छात्रों के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं पर ध्यान देने के साथ नशामुक्त भारत अभियान, शिल्पी ग्राम योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

उत्तराखंड में 51 प्रतिशत बढ़ गई जनसंख्या
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में तेजी से जनसांख्यिकीय परिवर्तन हो रहा है। इस पर ध्यान देना आवश्यक है। देश की जनसंख्या वर्ष 2000 में 105.79 करोड़ थी, जो वर्ष 2023 में 143.81 करोड़ हाे गई। वहीं उत्तराखंड में इसी अवधि में आबादी 84 लाख से बढ़कर 1.27 करोड़ हो गई।

Continue Reading

Previous: Chardham Yatra अभी शुरू नहीं हुई और GMVN ने कमाए 3.50 करोड़; सबसे ज्‍यादा बुकिंग कर रहे इन दो शहरों के लोग
Next: उत्तराखंड में गर्मी के लिए रहें तैयार! बढ़ते तापमान का मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

Related Stories

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

December 11, 2025
भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

December 11, 2025
टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

December 11, 2025
https://youtu.be/x6p9SdwA_ng

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

December 11, 2025
भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

December 11, 2025
टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

December 11, 2025
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

December 11, 2025

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog employment National News Tech Uncategorized World इतिहास उत्तराखंड क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..
  • भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..
  • टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.