Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

राज्य में अब अगले साल होंगे स्थानीय निकाय चुनाव, मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू

Uk Fast Khabar December 5, 2024

प्रदेश में 102 स्थानीय नगर निकायों के चुनाव अब अगले वर्ष ही होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर निकायों की निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज करने को लेकर जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र से तो यही संकेत मिल रहे हैं। निकाय क्षेत्रों में एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने जा रहे मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम शामिल करने के लिए आठ, नौ व 10 दिसंबर को निर्धारित प्रपत्र भर सकेंगे। आयोग के अनुसार यह प्रक्रिया 15 दिसंबर तक पूर्ण करा ली जाएगी। फिर ये नाम निकायों की मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे। शासन ने पूर्व में निकाय चुनाव को लेकर चल रहे मामले में हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया था कि निकाय चुनाव 25 दिसंबर तक करा लिए जाएंगे, लेकिन जैसी परिस्थितियां हैं, उनमें यह संभव नहीं लग रहा। निकायों में ओबीसी आरक्षण के दृष्टिगत निकाय अधिनियम में संशोधन अध्यादेश अभी लटका हुआ है तो आरक्षण नियमावली को भी झंडी मिलनी है। फिर आरक्षण का निर्धारण होना है, जिसमें कम से एक सप्ताह से अधिक समय लगना तय है। ऐसे में साफ है कि निकाय चुनाव आगे खिसकेंगे। इस बीच राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को नगर निकायों की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के दृष्टिगत पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि निकाय चुनाव अगले वर्ष संभावित होने के कारण सभी नगर निकायों की निर्वाचक नामावलियों में उन सभी व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किए जाने चाहिए, जो एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं। निर्वाचक नामावली में परिवर्धन, संशोधन व विलोपन की प्रक्रिया नामांकन की अंतिम तिथि तक गतिमान रहेगी। निर्वाचक नामावलियों में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाने के दृष्टिगत समय सारिणी भी आयोग ने जारी की है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वर्तमान निर्वाचक नामावली नगर निकाय, तहसील व जिला मुख्यालय पर आमजन के लिए सुलभ रखी जाए। आयेाग की वेबसाइट पर भी यह पांच जनवरी से उपलब्ध रहेगी।
नामावलियों में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के दृष्टिगत संगणक व संबंधित कर्मचारी आठ, नौ व 10 दिसंबर को मतदान केंद्र व स्थलों पर उपस्थित रहेंगे। नाम शामिल करने से संबंधित प्रपत्र नगर निकाय, तहसील व जिला स्तर पर भी प्राप्त किए जा सकेंगे। यह कार्यवाही 15 दिसंबर तक पूर्ण कराने को कहा गया है।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में आवारा गोवंश की समस्या का समाधान, 62 गोसदनों का निर्माण जल्दी पूरा करने का आदेश
Next: ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा राफ्टिंग बेस स्टेशन, 23 राज्यों के लिए केंद्र सरकार ने जारी किए 3295 करोड़

Related Stories

शिवभक्तों के लिए अच्छी खबर, 4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, तैयारियां तेज

शिवभक्तों के लिए अच्छी खबर, 4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, तैयारियां तेज

June 23, 2026
हरियाणा के दामाद ने अल्मोड़ा आकर ससुर को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद पत्नी लेकर फरार

हरियाणा के दामाद ने अल्मोड़ा आकर ससुर को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद पत्नी लेकर फरार

June 23, 2026
दिल्ली के बाद मसूरी पालिका को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, मामले की जांच शुरू

दिल्ली के बाद मसूरी पालिका को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, मामले की जांच शुरू

June 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

शिवभक्तों के लिए अच्छी खबर, 4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, तैयारियां तेज

शिवभक्तों के लिए अच्छी खबर, 4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, तैयारियां तेज

June 23, 2026
हरियाणा के दामाद ने अल्मोड़ा आकर ससुर को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद पत्नी लेकर फरार

हरियाणा के दामाद ने अल्मोड़ा आकर ससुर को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद पत्नी लेकर फरार

June 23, 2026
दिल्ली के बाद मसूरी पालिका को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, मामले की जांच शुरू

दिल्ली के बाद मसूरी पालिका को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, मामले की जांच शुरू

June 23, 2026
अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य चढ़े हत्थे, पुलिस की पूछताछ में उगले कई राज

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य चढ़े हत्थे, पुलिस की पूछताछ में उगले कई राज

June 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • शिवभक्तों के लिए अच्छी खबर, 4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, तैयारियां तेज
  • हरियाणा के दामाद ने अल्मोड़ा आकर ससुर को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद पत्नी लेकर फरार
  • दिल्ली के बाद मसूरी पालिका को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, मामले की जांच शुरू
  • अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य चढ़े हत्थे, पुलिस की पूछताछ में उगले कई राज
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.