Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

CM पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में किया 13 योजनाओं का लोकार्पण तथा 121 योजनाओं का शिलान्यास।

Uk Fast Khabar January 4, 2022

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा क्षेत्र झबरेडा मण्डी परिसर में कृषि विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित रबी कृषक महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 13 योजनाओं का लोकार्पण तथा 121 योजनाओं का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार काम कर रही है। देशभर में किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि इसके प्रत्यक्ष उदाहरण है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साल 2025 में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम सबकी सहभागिता जरूरी है। प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी संबंधित तमाम कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 5 महीनों में सरकार ने 500 से ज्यादा फैसले लिए हैं। प्रदेश में युवाओं को 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। प्रदेश में सरकारी नौकरियों के अलावा स्वरोजगार के लिए भी बड़ी संख्या में युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में नई खेल नीति लागू की गई है। इसके साथ ही हर गांव में ओपन जिम की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल में ही प्रदेश के सभी 10वीं और 12वीं के छात्रों को निशुल्क टैबलेट वितरण की व्यवस्था शुरू हो गई है, जिसके जरिये ढाई लाख से ज्यादा छात्र लाभान्वित होंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएँ भी की, जिसके तहत झबरेडा में मिनी स्टेडियम और रोडबेज बस अड्डा स्थापित किया जायेगा। मंगलौर से झबरेडा होते हुए खडखडी दयाला उत्तर प्रदेश बॉडर तक सडक निर्माण के सम्बन्ध में अविलम्ब शासनादेश निर्गत किया जायेगा। कस्बा झबरेडा में शिव मन्दिर के पास महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। ग्राम सालियर में हाईवे के समीप एक तिकोना आईलैण्ड पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। मंगलौर देवबन्द रोड पर मंडी तिराहे के समीप एक तिकोना आईलैण्ड पर एनएचएआई की एनओसी मिलने के उपरान्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। झबरेडा के समीप ग्राम भक्तोंवाली गेट के सामने पुलिया की ओर मौजूद स्थल ग्राम पंचायत भक्तोंवाली अथवा नगर पंचायत झबरेडा के अन्तर्गत संत शिरोमणी श्री रविदास महाराज जी की मूर्ति स्थापित की जायेगी। ग्राम पनियाला में मिनी स्टेडियम बनाया जायेगा। झबरेडा के अन्तर्गत एक मिनी फायर स्टेशन स्थापित किया जायेगा। नगर पंचायत झबरेडा मंगलौर रोड पर रविदास मन्दिर से शीला खाले तक नाला निर्माण कार्य किया जायेगा। पुहाना झबरेडा गुरुकुल मार्ग का नाम अम्बेडकर मार्ग किया जायेगा। मंगलौर देवबन्द मार्ग का नाम चैधरी चरण सिंह मार्ग किया जायेगा। मंगलौर झबरेडा सहारनपुर मार्ग का नाम राजा विजय सिंह किया जायेगा। आशफनगर इकबालपुर का नाम ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम किया जायेगा। झबरेडा में नगर निगम शिवपुरी रूड़की के अन्तर्गत सरकारी जमीन पर प्रेस क्लब बनाया जायेगा। आजाद पनियाला रोड़ का नाम पण्डित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग किया जायेगा। ग्राम डेलना में अम्बेडकर पार्क बनाया जायेगा। सलेमपुर कृष्णानगर में पानी की निकास का समाधान किया जायेगा। झबरेडा में लाईब्रेरी का निर्माण किया जायेगा। किसानों का मण्डी शुल्क के सम्बन्ध में परीक्षण किया जायेगा। किसानों की कटी हुई आर०सी० समाप्त किये जाने के सम्बन्ध में विचार किया जायेगा । रविदास मन्दिर से शिलाखाले तक नाला निर्माण एवं निर्माण की स्वीकृति का जी0ओ0 जारी हो गया है। जल्दी ही इस पर कार्य शुरू किया जायेगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कृषक सुश्री निर्मला एवं देशराज सैनी को राष्ट्रीय खाद्य योजना के अन्तर्गत 15 हजार रूपये एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
मण्डी परिसर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ तथा प्रतीक स्वरूप हल भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को विशाल माला भी पहनाई गयी।
इस अवसर पर झबरेड़ा विधायक, देशराज कर्णवाल, रानीपुर विधायक आदेश चैहान, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, वैजयन्ती माला, सुशील राठी जन प्रतिनिधि, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत, सीडीओ डाॅ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अंशुल सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी नेरन्द्र यादव सहित सम्बन्घित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Continue Reading

Previous: CM पुष्कर सिंह धामी ने शहीद हवलदार प्रदीप थापा को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिवारजनों से की भेंट।
Next: मसूरी में पर्यटकों के साथ होटल कर्मियों की हुई जमकर मारपीट।

Related Stories

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत
  • महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.