Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में बड़ा हादसा टला, केदारनाथ यात्रियों की बस पैराफिट तोड़कर खाई के ऊपर लटकी, 22 लोग थे सवार

Uk Fast Khabar June 15, 2026

महाराष्ट्र के पुणे से आए 22 श्रद्धालुओं को बस केदारनाथ ले जा रही थी, अचानक बस बेकाबू हुई, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित फाटा में एक बड़ी दुर्घटना टल गई. केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार तड़के एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने कुछ पलों के लिए यात्रियों की सांसें थाम दीं. फाटा के समीप जामू क्षेत्र में महाराष्ट्र के पुणे से आए 22 श्रद्धालुओं को केदारनाथ लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए गहरी खाई की ओर लटक गई. सौभाग्य से बस खाई में गिरने से पहले पैराफिट के पत्थरों में अटक गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और 22 यात्रियों की जान बच गई.

पैराफिट तोड़कर खाई में लटकी बस: जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग चार बजे बस जामू स्थित एक होटल से केदारनाथ हाईवे की ओर रवाना हुई थी. जामू हेलीपैड के समीप ढलान वाले मार्ग पर एक तीखे मोड़ पर अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बेकाबू हो गया. देखते ही देखते बस सड़क किनारे बने सुरक्षा पैराफिट को तोड़कर सड़क से बाहर निकल गई और खाई की ओर झुकते हुए लटक गई.

हलक में अटकी 22 तीर्थयात्रियों की जान: बस के खाई की ओर झुकते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. अंधेरे और भयावह स्थिति के बीच कुछ क्षणों के लिए सभी की सांसें थम गईं. लेकिन चालक ने असाधारण धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए घबराहट पर काबू रखा और तत्काल सभी यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में सभी 22 यात्रियों को सुरक्षित बस से उतार दिया गया.

100 मीटर गहरी खाई में गिरने से बची बस: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस लगभग 100 मीटर गहरी खाई में समाने से बाल-बाल बची. यदि वाहन पैराफिट के अवशेषों में नहीं अटकता, तो दुर्घटना गंभीर रूप ले सकती थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं था कि बस खाई में नहीं गिरी और सभी यात्री सुरक्षित बच गए.

पुलिस कर रही दुर्घटना के कारणों की जांच: दुर्घटना की सूचना मिलते ही फाटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही वाहन को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी. मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग भी जुट गए और बचाव कार्य में सहयोग किया. फाटा चौकी प्रभारी दिनेश सती ने बताया कि-

दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
-दिनेश सती, चौकी प्रभारी फाटा-

तीर्थयात्रियों ने ड्राइवर की सराहना की: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर पर्वतीय सड़कों पर सतर्कता और सुरक्षित वाहन संचालन की अहमियत को उजागर कर दिया है. वहीं, चालक की त्वरित सूझबूझ और साहसिक निर्णय ने संभावित त्रासदी को टालते हुए 22 श्रद्धालुओं की जान बचा ली, जिसके लिए यात्रियों और स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर सराहना की.

Continue Reading

Previous: धारचूला में हरियाणा की महिला पोस्टमैन पर सख्त एक्शन, लापरवाही मिलने पर किया निलंबित
Next: सहसपुर हत्याकांड बवाल: इलाके में इंटरनेट बंद होने से पुलिस का इनकार, अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी

Related Stories

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

November 23, 2026
उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

November 23, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

November 23, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

November 23, 2026
उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

November 23, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

November 23, 2026
हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

November 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल
  • उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण
  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ
  • हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.