Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हरिद्वार में बड़ा हादसा, फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए मार्बल उतारते समय दो लोग दबे, हालत गंभीर

Uk Fast Khabar August 27, 2026

फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए लाए गए मार्बल को ट्रक से उतारते समय ठेकेदार और एक मजदूर घायल हो गए

रिद्वार: हरिद्वार में एक बड़ा हादसा हो गया है. एक फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए लाए गए मार्बल के पत्थरों को खाली करते समय अचानक पत्थर खिसक गए. पत्थरों की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों मजदूरों को पत्थरों के बीच से बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया.

हरिद्वार में मार्बल के पत्थर उतारते समय हादसा: जानकारी के अनुसार, हरिद्वार में पीलीभीत हाउस होटल निर्माण कार्य के लिए राजस्थान से पत्थरों से भरी गाड़ी लाई गई थी. रात के वक्त मजदूर गाड़ी से पत्थर खाली करने का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक पत्थरों का ढेर खिसक गया. वहां काम कर रहा एक मजदूर और ठेकेदार इसकी चपेट में आ गए. हादसा होते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई.

मजदूर और ठेकेदार पत्थरों के नीचे दबे: बताया गया कि एक मजदूर को पत्थरों के नीचे दबा देखकर ठेकेदार ने उसे बचाने का प्रयास किया. इसी दौरान वह भी खिसक रहे पत्थरों की चपेट में आ गया. चीख-पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई. कुछ ही देर में टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया.

मार्बल पत्थरों से दबकर दोनों गंभीर घायल हुए: स्थानीय लोगों ने भी दोनों मजदूरों को बाहर निकलने में कड़ी मशक्कत की. काफी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को पत्थरों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला गया. दोनों को तत्काल हरिद्वार जिला अस्पताल ले जाया गया. वहीं स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला. लोगों ने आरोप लगाया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय आसपास के लोग तो मजदूर को बचाने के लिए इकट्ठा हो गए, लेकिन होटल से कोई भी अधिकारी और कर्मचारी बाहर तक नहीं आया. पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से ही दोनों घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

दोनों घायलों के हाथ-पैर टूटे: पीलीभीत हाउस के सामने टाइल्स उतारने में घायल मजदूर का नाम करण उम्र 30 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश निवासी भरतपुर राजस्थान है. ठेकेदार का नाम इमरान उम्र 45 वर्ष पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी बीएचईएल सेक्टर एक हरिद्वार है. दोनों पत्थरों में दबने के करण गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दोनों के हाथ पैर टूट चुके हैं और इसलिए दोनों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया.

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू की: चिकित्सकों के अनुसार मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल ठेकेदार का भी प्राथमिक उपचार किया गया है. नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है. घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें
Next: नेपाल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से सेवा दल रवाना, तिरपाल, राशन और दवाइयां पहुंचाएंगे

Related Stories

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

November 18, 2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

November 18, 2026
उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

November 18, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

November 18, 2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

November 18, 2026
उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

November 18, 2026
उत्तराखंड में आधे घंटे के अंदर दो बार आया भूकंप, चमोली में 4.1 और 2.8 तीव्रता के भूचाल से हिली धरती

उत्तराखंड में आधे घंटे के अंदर दो बार आया भूकंप, चमोली में 4.1 और 2.8 तीव्रता के भूचाल से हिली धरती

November 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय
  • जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया
  • उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं
  • उत्तराखंड में आधे घंटे के अंदर दो बार आया भूकंप, चमोली में 4.1 और 2.8 तीव्रता के भूचाल से हिली धरती
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.