Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड शासन में बड़ा फेरबदल, 22 आइएएस समेत 36 अधिकारियों के बदले दायित्व

Uk Fast Khabar June 30, 2023

शासन ने गुरुवार देर रात शासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 22 आएएएस समेत 36 अधिकारियों के पदभार में बदलाव कर दिया। शासन ने आइएएस उदयराज सिंह को ऊधमसिंह नगर का नया जिलाधिकारी बनाया है। वह आइएएस युगल किशोर पंत का स्थान लेंगे। इसके अलावा शासन ने सचिवालय सेवा के आठ, वित्त सेवा के एक और पांच पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है।
गुरुवार को धामी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से अध्यक्ष परिवहन निगम की जिम्मेदारी वापस ली गई। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे। प्रमुख सचिव एल फैनई से समाज कल्याण व अल्पसंख्यक कल्याण का जिम्मा वापस लेते हुए उन्हें अध्यक्ष परिवहन निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अध्ययन अवकाश से वापस लौटीं राधिका झा को समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सचिव हरि चंद्र सेमवाल से निदेशक आइसीडीएस का जिम्मा वापस लेते हुए उन्हें महानिदेशक संस्कृति का पदभार सौंपा गया है। सचिव चंद्रेश कुमार यादव को परियोजना निदेशक उतराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी का पदभार दिया गया है।
सचिव डा आर राजेश कुमार से एनएचएम का पदभार वापस लेते हुए सीइओ पीएमजीएसवाई की जिम्मेदारी दी गई है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे। जिलाधिकारी ऊधमसिंह रहे युगल किशोर पंत को अपर सचिव पर्यटन तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आइएएस रणवीर सिंह चौहान से संस्कृति विभाग का जिम्मा वापस लेते हुए अपर सचिव पेयजल व प्रोजेक्ट डायरेक्टर नमामि गंगे व केएफडब्लू का जिम्मा दिया गया है। जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज गर्ब्याल से उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का पदभार वापस लेते हुए आइएएस अंशुल सिंह को सौंपा गया है।
आइएएस रंजना से निदेशक पेयजल का पदभार वापस लिया गया है। अपर सचिव योगेंद्र यादव को समाज कल्याण एवं आयुक्त निशक्तजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह को निदेशक स्वजल का पदभार दिया गया है। अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर सचिव रोहित मीणा को मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी दी गई है।
अपर सचिव नवनीत पांडेय को निदेशक आइएसडीएस और निदेशक महिला कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गन्ना चीनी एवं प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का पदभार सौंपा गया है। अपर सचिव रुचि मोहन रयाल को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं आयुक्त नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव नमामि बंसल को चिकित्सा तथा चिकित्सा शिक्षा का जिम्मा दिया गया है।
सचिवालय सेवा से अपर सचिव मदन मोहन सेमवाल को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा तथा गोपन की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव राजेंद्र सिंह को संस्कृति एवं धर्मस्व का जिम्मा दिया गया है। अपर सचिव लक्ष्मण सिंह को अपर सचिव राज्य संपत्ति एवं राज्य संपत्ति अधिकारी का पदभार सौंपा गया है। अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत को सचिवालय प्रशासन, एवं सचिव उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की जिम्मेदारी दी गई है।
अपर सचिव ओमकार सिंह से गोपन की जिम्मेदारी वापस ली गई है। अपर सचिव अतर सिंह को आवास का भी जिम्मा दिया गया है। अपर सचिव सुरेश चंद्र जोशी से समाज कल्याण का जिम्मा वापस लिया गया है। अपर सचिव मायावती ढकरियाल से आवास और वित्त सेवा तथा अपर सचिव अरुणेंद्र सिंह से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
पीसीएस संवर्ग से अपर सचिव रवनीत चीमा को कृषि एवं कृषक कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर सचिव प्रताप सिंह शाह से राज्य संपत्ति विभाग वापस लिया गया है। पीसीएस बीएल फिरमाल को संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस बीएस चलाल को अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है और पीसीएस रामदत्त पालीवाल को निदेशक प्रशासन व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

Continue Reading

Previous: नकली शराब फैक्ट्री मामले में आबकारी निरीक्षक समेत छह निलंबित, ऊधमसिंहनगर में पकड़ा गया था जखीरा
Next: Uniform Civil Code : धामी का एलान उत्‍तराखंड में जल्‍द लागू होगा सि‍विल कोड; कहा- मैंने वादा किया था

Related Stories

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

July 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा
  • श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
  • रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
  • पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.