Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

ग्रेटर नोएडा में चिप बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत; 3 घायल

Uk Fast Khabar August 4, 2026

नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित चिप बनाने वाली एक कंपनी में भीषण आग लग गई. यह आग सोमवार देर रात लगी थी.

नई दिल्ली/नोएडा: ग्रेटर नोएडा सेंट्रल के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली ‘ILGIM कंपनी’ में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. राहत और बचाव कार्य के दौरान कंपनी की साइड की दीवार और लोहे का एक भारी-भरकम बीम अचानक नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 5 फायरकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दो जाबांज फायरमैन को मृत घोषित कर दिया. यह जानकारी CFO प्रदीप कुमार चौबे ने दी है.

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 इलाके में स्थित ILGIM कंपनी, जहां इलेक्ट्रॉनिक चिप्स का निर्माण होता है. वहां 3 और 4 अगस्त की दरमियानी रात अचानक आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया.

फायर ब्रिगेड की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन आग बुझाने के दौरान ही कंपनी की एक तरफ की दीवार और छत का लोहे का बीम अचानक भरभराकर दमकलकर्मियों पर गिर गया. इसकी चपेट में आने से 5 फायर सर्विस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल पर मौजूद साथी कर्मचारियों और पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों की टीम ने मुस्तैदी से इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

वहीं, इस हादसे में घायल अन्य तीन कर्मियों में मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार और फायरमैन अमित कुमार का इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब खतरे से बाहर है. फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी और SDRF की टीम मौजूद है, मलबे की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.ग्रेटर नोएडा में दो फायर कर्मियों की मौत पर डीसीपी सेंट्रल शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बीती रात थाना इको टेक 3 के अधिकार क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली एक कंपनी में आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर टेंडर की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. आग बुझाने के दौरान कंपनी की तरफ की एक दीवार और लोहे का बीम बाहर की तरफ गिर गया, जिससे फायर सर्विस के कर्मचारी हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल तीरथ पाल सिंह, फायरमैन अमित कुमार और फायरमैन रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने फायरमैन रोहित यादव और हेड कांस्टेबल तीरथ पाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बाकी 3 कर्मचारी खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है.

Continue Reading

Previous: डा. रेशमा शाह के गढ़वाली एलबम ‘पहाड़ घूमणा’ का मसूरी में लोकार्पण, अनूप जलोटा ने की है तारीफ
Next: बिटकॉइन घोटाले में हेमंत शर्मा की 8.54 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच, ₹200 करोड़ की ठगी की जांच में ईडी की कार्रवाई

Related Stories

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

August 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर
  • नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
  • सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.