Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अधिसूचना से पहले PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय) भी भेजा जाएगा Master Plan 2041, प्लान के हर अध्याय का किया जा रहा गंभीरता से अध्ययन

Uk Fast Khabar July 29, 2023

मास्टर प्लान (एमपीडी) – 2041 की अधिसूचना में अभी कुछ समय और लग सकता है। वजह, अगले 20 साल के विकास की रूपरेखा में कहीं कोई कमी न रह जाए, इसके लिए केंद्रीय आवास व शहरी विकास मंत्रालय के स्तर पर भी इसका गहनता से विश्लेषण किया जा रहा है। किसी भी तरह की उलझन को लेकर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अधिकारियों को भी अक्सर मंत्रालय में बुलाया जा रहा है।
सूत्र बताते हैं कि अधिसूचना से पहले एक बार यह मास्टर प्लान प्रधानमंत्री कार्यालय भी भेजा जाएगा। बतौर डीडीए अध्यक्ष एलजी वीके सक्सेना ने मार्च 2023 की शुरुआत में ही इसके ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद अप्रैल माह के मध्य में इसे अधिसूचना के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय को भेज दिया गया था। तभी से इसकी अधिसूचना का इंतजार हो रहा है।

निरंतर बैठकों का दौर भी चल रहा है:
डीडीए के अधिकारियों का कहना है कि उनके स्तर पर कुछ लंबित नहीं है, जो करना है, अब मंत्रालय को ही करना है। दूसरी ओर मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि अधिसूचित करने से पहले 10 अध्यायों और दो खंडों में विभाजित एमपीडी 2041 का गंभीरता से अध्ययन किया जा रहा है।
निरंतर बैठकों का दौर भी चल रहा है। यमुना में आई बाढ़ के बाद सवालों के घेरे में आए इस प्लान के विभिन्न पहलुओं पर विचार- विमर्श का दायरा और बड़ा हो गया है। दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम, यमुना खादर के ओ जोन- दो में नियमित विकास और इसके डूब क्षेत्र में अतिक्रमण से जुड़े हर पहलू एवं प्रविधान का खासतौर पर अध्ययन किया जा रहा है।

कई मंत्रियों से ली गई एनओसी:
मालूम हो कि जागरण ने भी इस संदर्भ में एक के बाद एक अनेक खबरें प्रकाशित कर चेताने का प्रयास किया है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय के स्तर पर एमपीडी 2041 को हरी झंडी दे दिए जाने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी सहित कई अन्य मंत्रियों के समूह से भी इस पर एनओसी ली जाएगी। फिर अंतिम स्वीकृति लेने के लिए इसे पीएमओ भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जुड़े अहम मुददों पर पीएमओ लगातार संज्ञान ले रहा है।
गौरतलब है कि मास्टर प्लान 2041 में पर्यावरण अनुकूल विकास, लैंड पूलिंग, विरासत संरक्षण, यमुना कायाकल्प जैसे अभिनव हस्तक्षेपों पर जोर दिया गया है। दिल्ली के भावी विकास को निर्देशित करने के लिए एक रणनीतिक और सक्षम गाइडलाइंस हैं, जो पिछली योजनाओं के क्रियान्वयन से सीखे गए सबक पर आधारित है। साथ ही विभिन्न परियोजनाओं व योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर देश भर से भी सीखने की कोशिश की गई है।

दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए लाया गया प्लान:
डीडीए अधिकारियों ने कहा कि इस प्लान का दृष्टिकोण “एक स्थायी, रहने योग्य और जीवंत दिल्ली को बढ़ावा देना” है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मास्टर प्लान – 2041 के ड्राफ्ट को पहली बार 13 अप्रैल 2021 को डीडीए बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया था। फिर उसी वर्ष जून में वेबसाइट पर जनता के सुझावों और आपत्तियों को आमंत्रित करते हुए उपलब्ध कराया गया था।
अक्टूबर 2021 में डीडीए ने बताया कि उसे निर्धारित समय अवधि में लगभग 33,000 आपत्तियां और सुझाव प्राप्त हुए थे। उपराज्यपाल की अध्यक्षता वाली डीडीए की सलाहकार परिषद ने पिछले अप्रैल में आपत्तियों और सुझावों को शामिल करते हुए मसौदे की समीक्षा की थी।

Continue Reading

Previous: मणिपुर हिंसा में विदेशी ताकतों का हाथ होने से इनकार नहीं, उग्रवादियों को मिलती है चीनी मदद: पूर्व सेना प्रमुख
Next: इजराइल एम्बेसी ने ‘Bawaal’ फिल्म पर जताई आपत्ति, वरुण-जाहन्वी की फिल्म के इस सीन पर मचा हंगामा

Related Stories

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

August 14, 2026
प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

August 14, 2026
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

August 14, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

August 14, 2026
प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

August 14, 2026
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

August 14, 2026
स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण

स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण

August 14, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट
  • चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया
  • स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.