Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सहारनपुर जेल में बंद, रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड केपी सिंह की जेल में मौत

Uk Fast Khabar October 20, 2023

देहरादून में हुए रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में सहारनपुर जेल में बंद मुख्य आरोपितों में से एक केपी सिंह (कुंवर पाल) की बीते गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आठ सितंबर को दून पुलिस उसे बी-वारंट पर दून भी लाई थी। यहां उससे रजिस्ट्री फर्जीवाड़े (Registry Fraud Case) से संबंधित साक्ष्य बरामद किए गए थे। इसके बाद उसे वापस सहारनपुर जेल भेज दिया गया। केपी इस फर्जीवाड़े की अहम कड़ी था, ऐसे में उसकी मृत्यु को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं।

हाइपर टेंशन के कारण केपी को पड़ा था दौरा
जिला कारागार सहारनपुर के अधिकारियों के अनुसार केपी को हाइपर टेंशन (अत्यधिक तनाव) के कारण दौरा पड़ा था। जिसके बाद उसे सहारनपुर के जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन यह दावा भी कर रहा है कि केपी अपना मानसिक संतुलन खो चुका था। उसकी उम्र 51 वर्ष थी और वह सहारनपुर में ईदगाह कस्बा रोड का रहने वाला था। उस पर सहारनपुर व देहरादून में विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज थे।

आठ सितंबर को सहारनपुर जेल से दून लाई थी पुलिस
देहरादून में रजिस्ट्री फर्जीवाड़े (Dehradun Registry Fraud Case) में नाम सामने आने के बाद केपी ने गिरफ्तारी के डर से एक पुराने मामले में अपनी जमानत तुड़वाकर सहारनपुर कोर्ट (Saharanpur Court) में समर्पण कर दिया था। इसके बाद आठ सितंबर को दून पुलिस उसे बी-वारंट पर सहारनपुर जेल (Saharanpur Jail) से दून लाई थी। तब कोर्ट ने उसकी चार दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की थी।

एसआइटी प्रभारी ने की केपी की मौत की पुष्टि
इस दौरान पुलिस ने उससे रजिस्ट्री फर्जीवाड़े (Registry Fraud Case) को लेकर तमाम साक्ष्य एकत्रित किए। विशेषकर देहरादून की जमीनों के रिकार्ड जब तक सहारनपुर में रहे (31 दिसंबर 2022 से पहले), उस अवधि में उनके साथ छेड़छाड़ किस तरह की गई या कितने अभिलेखों में यह फर्जीवाड़ा किया गया है या और कितने लोग इस खेल में शामिल हो सकते हैं, इस तरह के सवालों के जवाब जानने का प्रयास किया गया था। एसआइटी प्रभारी एसपी सर्वेश पंवार ने केपी की मृत्यु की पुष्टि की है।

जांच के लिए झटका साबित हो सकती है केपी की मौत
अब तक रजिस्ट्री फर्जीवाड़े (Registry Fraud Case) में जितने भी प्रकरण सामने आए हैं, उसमें केपी सिंह और देहरादून के अधिवक्ता कमल विरमानी का नाम मुख्य आरोपितों में शामिल है। फर्जीवाड़े के तमाम किरदारों और दून जेल में बंद अधिवक्ता कमल विरमानी के बीच की अहम कड़ी केपी को ही बताया जा रहा था। ऐसे में केपी की मौत रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की जांच में दून पुलिस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।

फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद हैं 17 आरोपित
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े (Registry Fraud Case) में एसआइटी अब तक 18 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। केपी की मौत के बाद अब 17 लोग जेल में बंद हैं।

Continue Reading

Previous: पुणे में ‘रोहित शर्मा’ ने धोनी का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा , WC में हासिल किया यह खास मुकाम
Next: उत्तराखंड ऊर्जा निगम पहली बार उपभोक्ताओं से लिया गया पैसा करेगा वापस, बिल में वसूले 26 करोड़ लौटाएगा निगम

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.