Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

दो हफ्ते बाद भी मिसिंग है MBA छात्रा बबीता पांडे, क्या सच में खतरनाक है उत्तराखंड का दयारा बुग्याल ट्रेक?

Uk Fast Khabar June 10, 2026

नैनीताल जिले के रामनगर की बबीता पांडे 29 मई को लापता हुई थी, लोग सोशल मीडिया पर दयारा बुग्याल के बारे में जानना चाहते हैं

देहरादून: दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता हुई बबीता पांडे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. दो सप्ताह बीतने को हैं और खोज अभियान जारी है. एसडीआरएफ, पुलिस, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की टीमें जंगलों, घाटियों, तालाबों और ऊंचाई वाले दुर्गम इलाकों में बबीता को तलाश कर रही हैं. अब हेलीकॉप्टर की मदद से भी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है. इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दयारा बुग्याल ऐसा कैसा ट्रेक है, जहां से कोई व्यक्ति इस तरह गायब हो सकता है. ये सवाल भी लोग आज सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं, जिसका जवाब हमने खोजने की कोशिश की.

क्या है दयारा बुग्याल जिसे उत्तराखंड का स्वर्ग कहा जाता है? समुद्र तल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित दयारा बुग्याल उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध अल्पाइन घास के मैदानों में गिना जाता है. सर्दियों में बर्फ की सफेद चादर और गर्मियों में दूर-दूर तक फैले हरे घास के मैदान इसे देश-विदेश के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं. यहां से बंदरपूंछ, श्रीकंठ, द्रौपदी का डांडा और गंगोत्री पर्वतमाला के शानदार दृश्य दिखाई देते हैं. यही वजह है कि हर साल हजारों ट्रेकर इस क्षेत्र का रुख करते हैं.

घास के एक मैदान की बनावट पैदा करती है भ्रम: पहली नजर में दयारा बुग्याल किसी खुले मैदान जैसा दिखाई देता है. लेकिन अनुभवी पर्वतारोहियों के अनुसार इसकी भौगोलिक बनावट कई बार भ्रम पैदा कर सकती है. मौसम अचानक बदल जाना और फिर घना कोहरा छा जाना, जंगलों के भीतर कई अनौपचारिक पगडंडियों का होना और विशाल घास के मैदानों में दिशा भ्रमित हो जाना आम बात है. यदि कोई व्यक्ति मुख्य ट्रेक रूट से कुछ दूर भी भटक जाए, तो उसे वापस सही रास्ते तक पहुंचने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है.

पर्वतारोहियों की राय हर ट्रेक पर अनुभव और सावधानी दोनों जरूरी: हाल में इसी दयारा बुग्याल से लौट कर आए चिराग का कहना है कि-

दयारा बुग्याल तकनीकी रूप से उत्तराखंड के सबसे कठिन ट्रेकों में शामिल नहीं है, लेकिन इसे पूरी तरह आसान भी नहीं माना जा सकता है. खासकर ऐसे लोगों के लिए जो पहली बार पहाड़ों में ट्रेकिंग कर रहे हों. कई स्थानों पर गहरी ढलानें, घने जंगल और दूर-दूर तक फैला निर्जन क्षेत्र मौजूद है. ऐसे में यदि कोई व्यक्ति समूह से अलग हो जाए, तो उसकी तलाश करना बेहद मुश्किल हो जाता है. -चिराग, दयारा बुग्याल से ट्रेकिंग कर लौटे ट्रेकर-

ये बात सही है कि ये ट्रेक बहुत खूबसूरत और सुरक्षित है. मतलब किसी तरह का कोई अन्य कोई खतरा नहीं है. अब पहाड़, पानी और आग में अगर आप सावधानी नहीं रखेंगे, तो हर चीज आपको नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए हमें खुद ही सावधान रहना चाहिए. ये सुरक्षित और खूबसूरत है. इसीलिए इस ट्रेक पर हर साल हजारों लोग आते हैं.
-चिराग, दयारा बुग्याल से ट्रेकिंग कर लौटे ट्रेकर-

दो हफ्ते बाद भी नहीं मिला कोई सुराग: बबीता के खो जाने के बाद लगातार इस ट्रेक की चर्चा हो रही है. उधर बबीता पांडे के लापता होने के बाद प्रशासन ने व्यापक खोज अभियान शुरू किया है. एसडीआरएफ की टीमें लगातार क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. खोज अभियान अब जंगलों और ट्रेकिंग मार्गों से आगे बढ़कर उन जल स्रोतों तक भी पहुंच चुका है, जहां किसी दुर्घटना की आशंका हो सकती है. इसके बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, जिससे रहस्य और गहराता जा रहा है.

एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के अनुसार-

खोज अभियान हर संभव स्तर पर जारी है. टीमें लगातार विभिन्न दिशाओं में सर्च कर रही हैं. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौजूद तालाबों नदी-नालों और जल स्रोतों की भी जांच की जा रही है. गोताखोरों को भी उतारा गया है, जो पानी के भीतर जाकर तलाश कर रहे हैं. हालांकि अब तक किसी प्रकार का सुराग नहीं मिला है.
-अर्पण यदुवंशी, एसडीआरएफ कमांडेंट-

गांव में चर्चा और अटकलों का दौर: बबीता के लापता होने के मामले ने स्थानीय स्तर पर भी कई तरह की चर्चाओं को जन्म दिया है. इस क्षेत्र के पूर्व प्रधान महेंद्र पोखरियाल का कहते हैं कि-

कुछ लोग हत्या कर शव को दफनाने जैसी आशंकाएं जता रहे हैं, लेकिन ऐसा करना आसान नहीं है. इसके लिए खुदाई और अन्य उपकरणों की आवश्यकता होती है. यदि बबीता कहीं गई है, तो वह अपने पैरों पर चलकर गई है. आज के समय में कई संभावनाएं हो सकती हैं, लेकिन जब तक वह नहीं मिल जाती, तब तक उन्हें जीवित मानकर ही खोज जारी रखनी चाहिए.
-महेंद्र पोखरियाल, पूर्व प्रधान-

ट्रेकिंग एजेंसी की लापरवाही आई सामने: इस मामले में जांच के दौरान ट्रेकिंग और कैंपिंग एजेंसी की लापरवाही भी सामने आई है. उत्तरकाशी के जिला पर्यटन अधिकारी के अनुसार एजेंसी ने ट्रेक पर गए लोगों का पंजीकरण सही तरीके से नहीं किया था. कुछ नामों में भी अनियमितताएं पाई गई हैं. इसे गंभीर चूक मानते हुए संबंधित एजेंसी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई भी की जा रही है.

सीसीटीवी, कॉल डिटेल और हर पहलू की जांच: उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है. टीम क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस किसी एक संभावना तक सीमित नहीं है और हर कोण से मामले की पड़ताल की जा रही है.

सवाल अब भी वही आखिर कहां गई बबीता? दो सप्ताह बीतने के बाद बबीता पांडे का कोई पता नहीं चल सका है. दयारा बुग्याल की खूबसूरती के पीछे छिपी भौगोलिक चुनौतियां ट्रेकिंग एजेंसी की कथित लापरवाही और अब तक न मिलने वाला कोई सुराग इस मामले को और रहस्यमय बना रहा है. हेलीकॉप्टर से लेकर गोताखोरों तक हर संसाधन लगाया जा चुका है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी अनुत्तरित है कि आखिर बबीता पांडे कहां है?

Continue Reading

Previous: मसूरी में भीषण सड़क हादसा, सैकड़ों मीटर गहरी दुर्गम खाई में गिरी कार, चार लोग बताए जा रहे सवार
Next: PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर आज NDA की अहम मीटिंग

Related Stories

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

November 23, 2026
उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

November 23, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

November 23, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

November 23, 2026
उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

November 23, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

November 23, 2026
हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

November 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल
  • उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण
  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ
  • हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.