Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड के तीन स्थानों पर बनाए जाएंगे मिनी कंट्रोल रूम, वाहनों पर रखी जाएगी नजर

Uk Fast Khabar August 20, 2024

प्रदेश में वाहनों पर नजर रखने के लिए अब तीन स्थानों पर मिनी कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। ये स्थान पौड़ी, अल्मोड़ा व हल्द्वानी है। इन नए मिनी कंट्रोल रूम की स्थापना का उद्देश्य यह है कि वाहनों पर लगे व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) के जरिये नियमों के उल्लंघन की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। प्रदेश सरकार ने वाहनों में वीएलटीडी लगाना अनिवार्य किया है। नए वाहनों पर यह डिवाइस लग कर आ रही है, जबकि पुराने वाहनों में परिवहन विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि डिवाइस लगाई जाएं। इस क्रम में प्रदेश में अब तक 80 हजार से अधिक वाहनों में वीएलटीडी लगाया जा चुका है।

वाहनों पर रखी जा सकेगी नजर
वीएलटीडी लगाने का फायदा यह है कि इससे वाहन विभाग की नजर में रहता है। यदि कोई चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाता है अथवा तेज मोड़ काटता है तो इसकी सूचना तुरंत विभाग के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को मिल जाती है। कहीं वाहन दुर्घटनाग्रस्त होता है अथवा कोई इस डिवाइस की तार निकालने का प्रयास करता है अथवा छेड़छाड़ करता है तो इसके बारे में भी विभाग को सूचना प्राप्त हो जाती है। अभी परिवहन मुख्यालय में कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाया गया है।

डेटा रखा जाएगा सुरक्षित
वीएलटीडी में लगी जीपीआरएस युक्त चिप के जरिये इसकी सूचना कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को मिलती है। पर्वतीय क्षेत्रों में संचार व्यवस्था अभी तक सुव्यवस्थित नहीं है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर वाहनों की पूरी जानकारी विभाग को नहीं मिल पाती। साथ ही वीएलटीडी के जरिये मिलने वाला डेटा इतना अधिक होता है कि एक कंट्रोल रूम में इसे लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकता। ऐसे में पर्वतीय स्थानों पर मिनी कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्णय लिया गया है ताकि यहां से भी वाहनों पर नजर रखते हुए नियमों के उल्लंघन का डेटा सुरक्षित रखा जा सके। संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह का कहना है कि इस दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। नए मिनी कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जा रही है।

Continue Reading

Previous: पेपरलेस होगी उत्तराखंड विधानसभा, ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा भवन में चल रहे नेवा प्रोजेक्ट की ली जानकारी
Next: देहरादून समेत तीन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Related Stories

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

July 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी
  • हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग
  • उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा
  • ‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.