Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मसूरी में मंत्री जोशी ने की कार्यकर्ताओं संग बैठक, कांग्रेस पर साधा निशाना।

Uk Fast Khabar January 12, 2022

शहर के एक होटल के सभागार में मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की, साथ ही कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे गए कि चुनाव के दौरान आचार संहिता व कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए किस प्रकार से जनता के बीच जाएंगे। इस दौरान मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने को कहा। उन्होंने कहा कि मसूरी क्षेत्र में पंचम धाम, सैन्य धाम निर्माण का मामला हो या सर जॉर्ज एवरेस्ट भवन के जीर्णोद्धार का या पेयजल आपूर्ति से जुड़े मामले, हमारी सरकार ने जनता से जुड़े हर कार्य को प्राथमिकता से किया है।
वहीँ इस दौरान बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अनदेखी होने का आरोप लगाते हुए शीर्ष नेताओं से कार्यकर्ताओं की बात सुनने की बात कही।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री गणेश जोशी ने रिपोर्ट कार्ड पेश करने के सवाल को लेकर कहा कि मसूरी विधानसभा के लिए जितने विकास किए गए हैं उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं में भी उतने कार्य नहीं हुए हैं और मेरा रिपोर्ट कार्ड जनता के पास है लेकिन फिर भी अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड शीघ्र पेश करूंगा।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं जो सेना के कार्यों के लिए सबूत मांगते हैं और बीएसएफ पर ठीकरा फोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में आती है तो बहरी हो जाती है व सत्ता से बाहर होते ही अंधी हो जाती है।
मंत्री जोशी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू की संज्ञा देते हुए कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस देश की सेना के पराक्रम पर सवाल खड़े करती है, रैली में तो जनरल विपिन रावत की फोटो लगाई जाती है और दूसरी ओर उन्हें ही गुंडा कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जायेंगे।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में डॉक्टरों की कमी है, लेकिन मसूरी के उपजिला चिकित्सालय में प्रयास किए जा रहे हैं कि यहां पर स्वास्थ्य कर्मियों की कमी ना हो। उन्होंने कहा कि गलोगी बैंड के समीप आ रहे मलबे और पत्थर को लेकर फ्रांस की कंपनी से इंजीनियरों की टीम द्वारा सर्वे किया जाएगा उसके बाद ही इसका ट्रीटमेंट हो पाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर प्रतीत होता है कि इस बार चुनाव का अंतर पिछली बार से भी अधिक होगा।
वहीँ इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अनीता सक्सेना ने विधायक पद को लेकर अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा कि महिला और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी होने के नाते महिला को टिकट दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं में रोष देखा गया है जिन की कमी को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के प्रति सजग है और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मुझे मसूरी विधानसभा से टिकट दिया जाए इसके लिए वे पार्टी के उच्च अधिकारियों से भी वार्ता करेंगी।
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, महामंत्री केएस राणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मदनमोहन शर्मा, सभासद अरविन्द सेमवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, युवा मोर्चा महामंत्री अभिलाष, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष मनोज रैंगवाल, कपिल मलिक, लंढौर छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद, छावनी के पूर्व सभासद रमेश, कमल शर्मा, विजय, तंमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Continue Reading

Previous: Covid गाइडलाइन में हुआ संशोधन, जाने अब क्या हैं नियम।
Next: चकराता – टिकरधार में हुआ दर्दनाक हादसा, दो की मौके पर मौत एक घायल

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.