शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़को से संबंधित पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल सड़को, पुलों, आंतरिक मार्गो के निर्माण कार्यों की प्रगति की अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।
मंत्री जोशी ने बैठक में अधिकारियों को सहस्त्रधारा रोड़ का डामरीकरण बारलोगंज चामासारी, सालावाला, विजय कालोनी, सहस्त्रधारा बायपास, अमन विहार सहित कई जगहों की आंतरिक सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने निर्धरित तिथि पर कार्य पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रथम चरण के कार्य लगभग पूर्ण हो चुके है। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को शासन से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने ओर सड़क,पुल, आंतरिक मार्गो में आ रही फोरेस्ट क्लिरेंस की दिक्कतों को शीघ्र दूर कर निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, वीर सिंह, डीएफओ नीतीशमणि त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता प्रत्युश कुमार, अधिशासी अभियंता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Categories
- Biography
- BJP
- blog
- Business
- Dehardun
- Economy
- employment
- Model
- National
- News
- Newsbeat
- Politics
- Stories
- Tech
- Uncategorized
- World
- अपराध
- आपका शहर
- इतिहास
- उत्तर प्रदेश
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- ऊधम सिंह नगर
- ऋषिकेश
- क्राइम
- खबर हटकर
- खेल
- चमोली
- चम्पावत
- चलो चले देवभूमि
- चारधाम
- चारधाम यात्रा
- टिहरी
- टेक्नॉलॉजी
- ट्रेंडिंग खबरें
- ताज़ा ख़बरें
- दिल्ली
- दुर्घटना
- देश-विदेश
- देहरादून
- देहरादून/मसूरी
- धर्म-संस्कृति
- धामी सरकार
- नई दिल्ली
- नैनीताल
- न्यूज़
- पर्यटन
- पिथौरागढ़
- पुलिस
- बाजार
- बिहार
- भारत
- मनोरंजन
- मौसम
- राजधानी दिल्ली
- राजनीति
- रुड़की
- रुद्रपुर
- रुद्रप्रयाग
- वर्ल्ड न्यूज़
- विदेश
- व्यापार
- शिक्षा
- शिक्षा/रोजगार
- सेना
- सोशल मीडिया वायरल
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हल्द्वानी
