Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आपदा के मोर्चे पर मंत्री मदन कौशिक का सख्त अल्टीमेटम, बंद सड़कें नहीं खुली तो अफसरों पर गिरेगी गाज

Uk Fast Khabar August 17, 2026

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बंद रोडों को खुलने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. लंबे समय से बंद सड़कों पर नाराजगी जताई.

रुद्रप्रयाग: मानसून की बारिश के बीच आपदा के मोर्चे पर सरकारी मशीनरी की तैयारियों को परखने पहुंचे कैबिनेट मंत्री एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को सख्त तेवर दिखाए. जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ कहा कि आपदा के समय राहत और बचाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लंबे समय से बंद सड़कों को लेकर नाराज मंत्री ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर मार्ग खोलने के निर्देश दिए.

आपदा प्रबंधन मंत्री ने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों, बंद एवं बाधित सड़कों, उपलब्ध जेसीबी और अन्य मशीनरी, राहत एवं बचाव दलों तथा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और क्यूआरटी की तैयारियों की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों से यह भी पूछा कि आपदा की स्थिति में आवश्यक मशीनरी और उपकरण कहां-कहां उपलब्ध हैं और कितनी देर में मौके पर पहुंच सकते हैं.

मदन कौशिक ने निर्देश दिए कि सड़क बंद होते ही इंपैनल की गई मशीनों को तत्काल प्रभावित स्थल पर भेजा जाए. उन्होंने मशीनरी की लोकेशन और उपलब्धता की अद्यतन जानकारी रखने को कहा, ताकि मलबा हटाने में समय बर्बाद न हो और यातायात जल्द बहाल किया जा सके. उन्होंने उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों और महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए.

बारिश के दौरान अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा समेत कई बाजार क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पर भी मंत्री ने गंभीरता दिखाई. उन्होंने संबंधित विभागों को स्थायी समाधान के लिए प्रभावी ड्रेनेज प्लान तैयार करने के निर्देश दिए. मंत्री ने कहा कि हर बरसात में जलभराव की समस्या दोहराने के बजाय इसका स्थायी समाधान किया जाए. समीक्षा बैठक में पीपलकोटी में हाल ही में हुई टनल दुर्घटना का भी उल्लेख हुआ.

मंत्री ने कहा कि ऐसे हादसों से निपटने के लिए रेस्क्यू सिस्टम को लगातार मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल और विशेषज्ञों की मदद से आपदा प्रबंधन की तैयारियां मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आपदा के समय भारतीय सेना, एनडीआरएफ और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का सहयोग लिया जा रहा है व राज्य सरकार आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रही है. मदन कौशिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब मौसम के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाए.

सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में व्यवधान आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए. उन्होंने दो टूक कहा कि मानसून में किसी भी आपदा की स्थिति में राहत-बचाव कार्य में लापरवाही सामने आई तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा. सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और आमजन तथा केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करें.

बैठक में विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

Continue Reading

Previous: सीएम धामी ने थारू जनजाति समाज की सुनीं समस्याएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई
Next: जयपुर में 20 देशों की सुंदरियों के बीच होगा ‘ताज’ के लिए मुकाबला, 23 अगस्त को होगा Miss Ocean World ग्रैंड फिनाले

Related Stories

25 सप्ताह में जन्मा 700 ग्राम का बेबी, श्रीनगर बेस अस्पताल ने दिया नवजीवन, ‘नीक्कू ग्रेजुएट’ बनकर गया घर

25 सप्ताह में जन्मा 700 ग्राम का बेबी, श्रीनगर बेस अस्पताल ने दिया नवजीवन, ‘नीक्कू ग्रेजुएट’ बनकर गया घर

August 17, 2026
दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा

दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा

August 17, 2026
प. बंगाल: होटल में तड़के लगी भीषण आग, सो रहे 6 लोगों की मौत, कई घायल

प. बंगाल: होटल में तड़के लगी भीषण आग, सो रहे 6 लोगों की मौत, कई घायल

August 17, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

25 सप्ताह में जन्मा 700 ग्राम का बेबी, श्रीनगर बेस अस्पताल ने दिया नवजीवन, ‘नीक्कू ग्रेजुएट’ बनकर गया घर

25 सप्ताह में जन्मा 700 ग्राम का बेबी, श्रीनगर बेस अस्पताल ने दिया नवजीवन, ‘नीक्कू ग्रेजुएट’ बनकर गया घर

August 17, 2026
दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा

दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा

August 17, 2026
प. बंगाल: होटल में तड़के लगी भीषण आग, सो रहे 6 लोगों की मौत, कई घायल

प. बंगाल: होटल में तड़के लगी भीषण आग, सो रहे 6 लोगों की मौत, कई घायल

August 17, 2026
जनगणना 2027 की आज से हो रही शुरुआत, जाति, कोविड टीका समेत पूछे जाएंगे 40 सवाल

जनगणना 2027 की आज से हो रही शुरुआत, जाति, कोविड टीका समेत पूछे जाएंगे 40 सवाल

August 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • 25 सप्ताह में जन्मा 700 ग्राम का बेबी, श्रीनगर बेस अस्पताल ने दिया नवजीवन, ‘नीक्कू ग्रेजुएट’ बनकर गया घर
  • दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
  • प. बंगाल: होटल में तड़के लगी भीषण आग, सो रहे 6 लोगों की मौत, कई घायल
  • जनगणना 2027 की आज से हो रही शुरुआत, जाति, कोविड टीका समेत पूछे जाएंगे 40 सवाल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.