Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में एकीकृत पेंशन योजना पर कर्मचारियों की मिलीजुली प्रतिक्रिया, कहीं स्वागत तो कहीं OPS बहाली की मांग जारी

Uk Fast Khabar August 26, 2024

एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) पर राज्य कर्मचारियों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ कर्मचारियों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया, जबकि कुछ अभी भी पुरानी पेंशन योजना को हूबहू लागू करने की मांग पर अड़े हैं। उनका मानना है कि यूपीएस की तुलना में ओपीएस ज्यादा फायदेमंद है।

हमें बांटने की कोशिश, जारी रखेंगे लड़ाई
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने एकीकृत पेंशन योजना को खारिज कर दिया है। संगठन का कहना है कि पुरानी पेंशन बहाली के सिवाय दूसरा कोई विकल्प एनपीएस कार्मिकों को मंजूर नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने कहा कि एनपीएस कार्मिकों को उम्मीद थी कि पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय होगा, लेकिन सरकार ने एनपीएस कार्मिकों को मायूस किया है। कहा कि कर्मचारियों को पेशन योजना में सुधार नही बल्कि पुरानी पेंशन चाहिए।

यूपीएस को नहीं जाएगा स्वीकारा
प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि सरकार ने यूपीएस लाकर केवल कर्मचारियों को विभाजित करने का प्रयास किया है। यूपीएस को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कर्मचारी केवल और केवल पुरानी पेंशन चाहते है, जिसके लिए संघर्ष और तेज किया जाएगा। प्रांतीय आइटी सेल प्रभारी अवधेश सेमवाल ने कहा कि कर्मचारियों की लड़ाई एनपीएस में संशोधन के लिए कभी नही रही। कर्मचारियों की मांग पुरानी पेंशन बहाली रही है, जिसके लिए संघर्ष को नए सिरे से आगे बढ़ाया जाएगा।

20 वर्ष की सेवा पर 50 प्रतिशत सुनिश्चित पेंशन दी जाए
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने केंद्र सरकार की ओर से नई पेंशन स्कीम (एपीएस) वाले कर्मचारियों को एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) का लाभ दिए जाने की घोषणा के संबंध में अपनी मांग रखी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्रा का कहना है कि इस योजना में 25 वर्ष की सेवा के स्थान पर 20 वर्ष की सेवा पर 50 प्रतिशत सुनिश्चित पेंशन दी जाए। इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की भांति सेवानिवृत्ति पर समस्त लाभ दिए जाएं।

न्यूनतम पेंशन के साथ दिया जाए महंगाई भत्ता
राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने एकीकृत पेंशन योजना का स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोसाईं ने कहा कि 2004 से न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) लागू की गई थी। इस न्यून पेंशन स्कीम से कार्मिकों को 1500 से 3000 रुपये पेंशन मिल पा रही थी, जो अत्यंत कम थी। एकीकृत पेंशन योजना कर्मचारियों की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम पेंशन के साथ महंगाई भत्ता दिया जाए जो कार्मिकों के दीर्घकालिक हितों की सामाजिक सुरक्षा के लिए आवश्यक है। सार्वजनिक क्षेत्र के निगमों, निकायों, उपक्रमों के कार्मिकों की ईपीएस (ईपीएस) पेंशन -95 भी बहुत कम 1500 से 4000 रुपये है। उसकी बढ़ोतरी की मांग कार्मिक लगाकर कर रहे हैं। केंद्रीय कार्मिकों की भांति इसे कम से कम 10 हजार रुपये किया जाए।

हूबहू पुरानी पेंशन के लिए जारी रखेंगे लड़ाई
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि कर्मचारियों के संघर्ष का ही परिणाम है कि आज केंद्र सरकार को पेंशन के संबंध में निर्णय लेना पड़ रहा है। कहा कि मूल वेतन का 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते के साथ चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं पुरानी पेंशन से जुड़े अन्य समस्त लाभ कर्मचारियों को मिलने चाहिए। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि कर्मचारियों के हित में हूबहू पुरानी पेंशन योजना लागू करें।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड सरकार की सख्ती, दिल्ली में मंदिर निर्माण पर रोक; कठोर कानून बनाने का फैसला
Next: टाइगर सफारी मामले में सीबीआइ ने उत्‍तराखंड के पूर्व वन मंत्री हरक सिंह से की पूछताछ, करीब दो घंटे किए सवाल-जवाब

Related Stories

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

July 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी
  • हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग
  • उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा
  • ‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.