Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • employment
  • National
  • News
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड से मानसून विदा, सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक रही वर्षा; अब मौसम शुष्क रहने के आसार

Uk Fast Khabar October 3, 2024

उत्तराखंड से मानसून बुधवार को विदा हो गया है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन मानसून रेखा अब औपचारिक रूप से उत्तराखंड से लौट गई। इस बार मानसून सीजन में सामान्य वर्षा हुई, हालांकि कुछ जिलों में मेघ अत्यधिक बरसे। पिछले तीन वर्षाें से उत्तराखंड में मानसून की विदाई अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में ही हो रही है। अब अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।

अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मानसून विदा
सितंबर में सामान्य से डेढ़ गुना बारिश के बाद अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मानसून विदा हो गया है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ था, लेकिन कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे थे। इस बार 27 जून को उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दी थी। जिसके बाद बारिश का सिलसिला तेज हो गया। हालांकि, जून में पूरे महीने सामान्य से 49 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई, लेकिन मानसून के पहुंचने के बाद जुलाई में मेघ सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक बरसे। इसके बाद अगस्त में सामान्य से महज 09 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। वहीं, सितंबर में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में जोरदार बारिश का सिलसिला बना रहा। पूरे माह में सामान्य से 55 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। पूरे सीजन में ही प्रदेश के बागेश्वर जिले में सर्वाधिक और पौड़ी में सबसे कम वर्षा रिकार्ड की गई। इसके साथ ही मानसून सीजन में अब तक सामान्य वर्षा 1163 मिमी के सापेक्ष 1273 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जो कि सामान्य से करीब 10 प्रतिशत अधिक है।

बीते वर्ष मानसून ने उत्तराखंड से छह अक्टूबर को विदा ली थी। वहीं, वर्ष 2022 में मानसून अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में विदा हुआ था। वर्ष 2021 व 2020 में मानसून ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही विदाई हुई थी। अब मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रह सकती है, लेकिन सुबह-शाम पारे में गिरावट आने के आसार हैं।

मानसून सीजन में माहवार वर्षा की स्थिति
जून में सामान्य से 49 प्रतिशत कम वर्षा
जुलाई में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा
अगस्त में सामान्य से 09 प्रतिशत अधिक वर्षा
सितंबर में सामान्य से 55 प्रतिशत अधिक वर्षा
पूरे मानसून सीजन में सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा

Continue Reading

Previous: खेल महाकुंभ के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण शुरू, 31 जनवरी 2025 तक होगा आयोजन
Next: उत्तराखंड को 30 जून तक मिलेगी अतिरिक्त 480 मेगावाट बिजली, केंद्र ने अतिरिक्त कोटा तीन माह के लिए बढ़ाया

Related Stories

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

December 11, 2025
भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

December 11, 2025
टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

December 11, 2025
https://youtu.be/x6p9SdwA_ng

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

December 11, 2025
भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

December 11, 2025
टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

December 11, 2025
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

December 11, 2025

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog employment National News Tech Uncategorized World इतिहास उत्तराखंड क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..
  • भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..
  • टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.