Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, हंगामेदार रहने के आसार

Uk Fast Khabar August 21, 2024

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन परिसर 16 माह की लंबी प्रतीक्षा के बाद अब गुलजार होने गया है। विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार से यहां प्रारंभ हो गया है। बुधवार को सुबह 11 बजे ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में दिवंगत विधायक शैलारानी रावत व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ विधानसभा का मानसून सत्र आरंभ हुआ। सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। सत्र की अवधि भले ही तीन दिन है, लेकिन इस दौरान लगभग पांच हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली समेत आधा दर्जन विधेयक सरकार सदन में पेश करेगी।  विधायकों ने सत्र के लिए 490 प्रश्न लगाए हैं।
स्थाई राजधानी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में गैरसैंण में धरना दिया। मूल निवास व भू कानून लागू करने की मांग को लेकर विधानसभा कुच कर रहे 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने कालीमाटी बैरियर पर रोक लिया।इस बीच प्रदर्शनकारियों ओर पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प देखने को मिली। लगभग 1 घंटे तक चली जदोजहद ओर धक्कामुक्की के बीच प्रदर्शनकारी केन्द्रीय संयोजक मोहित डिमरी के नेतृत्व में आगे निकलने में कामयाब रहे। लेकिन दिवालीखाल बैरियर से उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार ओर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भारी हंगामे के बीच भुवन कठैत सहित कई आंदोलनकारी सड़क पर लेट गए,जिससे उन्हें दिवालीखाल बैरियर से आगे बढ़ने से रोक लिया गया ओर एडीएम रुद्रप्रयाग के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
विपक्ष कांग्रेस के तरकश में सरकार को घेरने के लिए कानून व्यवस्था, आपदा, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों के तीर हैं। सत्तापक्ष ने भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए कमर कस ली है। इस परिदृश्य में सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।
गैरसैंण में पिछले वर्ष मार्च में बजट सत्र हुआ था। यद्यपि, इस वर्ष भी बजट सत्र वहीं कराने का निर्णय लिया गया था, लेकिन बाद में सत्तापक्ष व विपक्ष के विधायकों के आग्रह पर सत्र देहरादून में ही आयोजित किया गया। लंबी प्रतीक्षा के बाद गैरसैंण में अब बुधवार से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सत्र में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा, जिसे कैबिनेट मंजूरी दे चुकी है। इसके अलावा लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक और नगर पालिका अधिनियम व नगर निगम अधिनियम संशोधन विधेयक भी पेश किए जाएंगे। इन तीनों के संबंध में पूर्व सरकार अध्यादेश लाई थी, जिन्हें अब विधेयक के रूप में सदन में रखा जाएगा। हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना समेत कुछ अन्य विधेयक भी सदन में पेश किए जाएंगे।

 

Continue Reading

Previous: देहरादून समेत तीन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Next: उत्तराखंड में बढ़ाया जाएगा विधायकों का वेतन-भत्ता, मिलेंगे करीब 4 लाख रुपये

Related Stories

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

August 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर
  • नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
  • सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.