Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

Uk Fast Khabar July 7, 2026

युवक की केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव गौरीकुंड में मौत के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव गौरीकुंड में तुलंगा खेड़ा निवासी 24 वर्षीय अरुण नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. घटना के 20 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जांच में अपेक्षित प्रगति न होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि तय समय में प्रभावी कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो एसपी कार्यालय का घेराव कर व्यापक आंदोलन किया जाएगा.

परिजनों के अनुसार, 17 जून की सुबह उन्हें सूचना मिली कि अरुण नेगी का शव गौरीकुंड के समीप मुनकटिया क्षेत्र में चट्टान के नीचे मिला है. मृतक के पिता आनंद सिंह नेगी का कहना है कि जब उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो परिस्थितियां उन्हें सामान्य दुर्घटना जैसी नहीं लगीं. उनका आरोप है कि शुरुआत से ही कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनकी गहराई से जांच आवश्यक है, लेकिन अब तक उन पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई. परिजनों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद सोनप्रयाग थाने में लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बावजूद जांच की दिशा और प्रगति को लेकर उन्हें कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिली.

युवक के मौत मामले की जांच जारी है. सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. जांच में किसी भी पहलू की अनदेखी नहीं की जाएगी.
-नीहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक-

इसी को लेकर बीते दिन सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान के नेतृत्व में परिजन पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर से मिले और पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग दोहराई.मृतक के पिता ने बताया कि 16 जून की शाम अरुण केदारनाथ से घोड़े के माध्यम से गौरीकुंड के लिए रवाना हुआ था. उनके अनुसार उसके साथ उसका मित्र तेजू भी मौजूद था. परिजनों का कहना है कि पुलिस की जानकारी के अनुसार दोनों ने गौरीकुंड पहुंचने के बाद शराब पी थी और अरुण की तबीयत बिगड़ने पर उसका साथी वहां से चला गया.

उनका दावा है कि इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हैं, जिनकी वैज्ञानिक और निष्पक्ष जांच से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं.परिजनों ने यह भी मांग उठाई कि घटना से पहले अरुण के संपर्क में रहे सभी लोगों से गहन पूछताछ की जाए और कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाई जाए. इस दौरान स्वाभिमान मोर्चा के उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अवैध शराब की उपलब्धता पर भी सवाल उठाए.

उन्होंने कहा कि यदि यात्रा मार्ग पर शराब की बिक्री और सेवन पर रोक के दावे किए जा रहे हैं, तो फिर यात्रा पड़ावों तक शराब कैसे पहुंच रही है. उन्होंने इस पूरे नेटवर्क की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

रुद्रप्रयाग में यात्री का सफल रेस्क्यू: केदारनाथ धाम के उच्च हिमालयी क्षेत्र में एक बार फिर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने अपनी तत्परता, साहस और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए घने कोहरे के बीच रास्ता भटके एक यात्री का सफल रेस्क्यू कर उसकी जान सुरक्षित बचाई. अत्यधिक धुंध, दुर्गम पहाड़ी मार्ग और बेहद कम दृश्यता जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ की टीम ने सूझबूझ और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए यात्री को सकुशल खोज निकाला.

Continue Reading

Previous: चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन
Next: MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स

Related Stories

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

September 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग
  • डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
  • मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल
  • 12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.