Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

नैनीताल: दुपहिया वाहन ₹200 और फोर व्हीलर को केवल ₹500 पेट्रोल मिलने का दावा, जानें क्या कहते हैं संचालक

Uk Fast Khabar May 19, 2026

स्थानीय लोगों का दावा है कि नैनीताल के सूखाताल पेट्रोल पंप पर गाड़ियों को सीमित मात्रा में पेट्रोल और डीजल दिया जा रहा है.

नैनीताल: अगर आप उत्तराखंड के सरोवर नगरी नैनीताल आ रहे हैं तो अपने साथ डीजल पेट्रोल की व्यवस्था करके आइए. ऐसा इसलिए क्योंकि, स्थानीय लोगों का दावा है कि नैनीताल शहर के मुख्य पेट्रोल पंप पर तेल की लिमिट तय की गई है. कारण ये है कि, इन दिनों शहर में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं. पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण डीजल-पेट्रोल की खपत बढ़ रही है. ऐसे में पंपों का स्टॉक भी जल्दी खत्म होने लगा है. इससे बचने के लिए यहां सूखाताल पंप पर वाहन चालकों को सीमित मात्रा में तेल दिया जा रहा है.

इन दिनों नैनीताल सिर्फ पर्यटन सीजन की चहल-पहल के लिए ही नहीं, बल्कि पेट्रोल-डीजल की सीमित सप्लाई को लेकर भी चर्चा में है. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईंधन आपूर्ति पर पड़ रहे असर के बीच अब नैनीताल के पेट्रोल पंपों पर वाहनों को सीमित मात्रा में तेल दिए जाने की बात सामने आ रही है. इससे स्थानीय टैक्सी चालकों, व्यापारियों और आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि, नगर के सूखाताल स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहिया वाहनों को केवल 200 रुपए तक का पेट्रोल दिया जा रहा है. जबकि टैक्सी और फोर व्हीलर के लिए 500 रुपये से अधिक का पेट्रोल डीजल नहीं मिल रहा. पर्यटन सीजन के बीच इस तरह की व्यवस्था ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. लोगों का कहना है कि यदि तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, तो कम से कम पर्याप्त मात्रा में ईंधन की उपलब्धता तो सुनिश्चित होनी चाहिए.

स्थानीय टैक्सी चालक आशीष ने बताया कि,

वह पिछले कई वर्षों से टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं. लेकिन बीते 15 से 20 दिनों से उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर के सूखाताल पेट्रोल पंप पर 500 रुपए से अधिक का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा, जिससे लंबी दूरी के सफर में दिक्कतें आ रही हैं. पर्यटन सीजन के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है और ऐसे समय में सीमित तेल मिलने से काम प्रभावित हो रहा है.
-आशीष, टैक्सी चालक-

इसी तरह टैक्सी चालक फरमान ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि,

दोपहिया वाहनों को सिर्फ 200 रुपए और चारपहिया वाहनों को 500 रुपए तक का तेल दिया जा रहा है. जबकि यह समय पर्यटन कारोबार के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है. बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंच रहे हैं और टैक्सी चालकों को लगातार यात्राएं करनी पड़ती हैं. ऐसे में सीमित ईंधन मिलने से आर्थिक नुकसान भी हो रहा है और यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
-फरमान, टैक्सी चालक-

दरअसल, मल्लीताल क्षेत्र का सूखाताल पेट्रोल पंप इलाके का प्रमुख और एकमात्र पेट्रोल पंप माना जाता है. जहां रोजाना भारी संख्या में वाहन पहुंचते हैं. सीजन के दौरान यहां ईंधन की खपत काफी बढ़ जाती है.

पेट्रोल पंप से मिली जानकारी के अनुसार, इन दिनों रोजाना लगभग 12 हजार लीटर तेल की सप्लाई हो रही है, जबकि पर्यटन सीजन में सामान्य तौर पर करीब 14 हजार लीटर प्रतिदिन सप्लाई होती रही है. वहीं तल्लीताल स्थित दूसरे पेट्रोल पंप में भी लगभग 10 हजार लीटर प्रतिदिन तेल पहुंच रहा है.

जानकारी के मुताबिक, ऑफ सीजन में मल्लीताल पेट्रोल पंप पर रोजाना 5 से 6 हजार लीटर तेल (पेट्रोल डीजल) की खपत होती है. लेकिन पर्यटन सीजन में यह आंकड़ा बढ़कर 6 से 7 हजार लीटर तक पहुंच जाता है. पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि फिलहाल सिर्फ एक गाड़ी पेट्रोल और एक गाड़ी डीजल की सप्लाई आ रही है, जिसकी क्षमता 12 हजार लीटर है.

तेल की सीमित सप्लाई को लेकर जब सवाल उठे तो सूखाताल पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि,

हाल ही में पंप पर निर्माण कार्य कराया गया था, जिसके बाद एक टैंक में तकनीकी खराबी आ गई. इसी वजह से तेल की सप्लाई सीमित करनी पड़ी. हालांकि स्थानीय लोगों का सवाल है कि यदि सिर्फ एक टैंक में खराबी है तो अन्य टैंकों या अन्य पंपों पर भी सीमित सप्लाई क्यों की जा रही है?

लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि यदि समस्या पिछले 15 दिनों से बनी हुई है तो अब तक टैंक की मरम्मत क्यों नहीं करवाई गई, खासकर तब जब 15 मई से पर्यटन सीजन औपचारिक रूप से शुरू हो चुका है. वहीं डीजल सप्लाई सीमित होने को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि यदि पेट्रोल टैंक में खराबी है तो डीजल की सप्लाई प्रभावित क्यों हो रही है.

सूखाताल पेट्रोल पंप के मैनेजर पंकज रौतेला ने बताया कि,

रोजाना करीब 6000 लीटर पेट्रोल और 6000 लीटर डीजल वितरित किया जा रहा है. प्रतिदिन 12 हजार लीटर की सप्लाई आ रही है और नैनीताल में किसी प्रकार की ईंधन की कमी नहीं है. सभी उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है.
-पंकज रौतेला, पेट्रोल पंप मैनेजर-

उधर, तल्लीताल के पेट्रोल पंप संचालक दीपक ने बताया कि, पंप पर टू व्हीलर को 200 रुपए तक का पेट्रोल और फोर व्हीलर के लिए 500 रुपए तक का पेट्रोल डीजल देने की सीमा तय की गई है. इमरजेंसी वाहन जैसी एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के वाहनों को पूरा तेल दिया जा रहा है.

Continue Reading

Previous: दूसरी बेटी पैदा होने पर पिता ने हॉस्पिटल में किया हंगामा, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
Next: बाबा मद्महेश्वर की दिव्य डोली कैलाश के लिए रवाना, 21 मई को खुलेंगे मंदिर के कपाट

Related Stories

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

June 11, 2026
Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

June 11, 2026
देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

June 11, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी

June 11, 2026
Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च

June 11, 2026
देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा

June 11, 2026
निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

June 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड नवगठित नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत की पाटी नगर पंचायत से ये रहे विजयी
  • Bajaj अपनी पहली एडवेंचर बाइक पर कर रही काम, जानें कब हो सकती है लॉन्च
  • देहरादून और मसूरी में मौसम ने ली करवट, बारिश की फुहारों से सुहावना हुआ नजारा
  • निपाह वायरस की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेल्थ मिनिस्टर ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.