Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में एक और गिरोह का नाम आया सामने, 3 गिरफ्तार; कौन है रजिस्ट्री फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड?

Uk Fast Khabar October 10, 2023

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में एसआइटी ने इंग्लैड में रहने वाली रक्षा सिन्हा की देहरादून स्थित करोड़ों रुपये की जमीन बेचने वाले एक और गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एसआइटी ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और एक देहरादून का रहने वाला है।

कुंवरपाल निकला गिरोह का सरगना
इस गिरोह का सरगना भी सहारनपुर का भूमाफिया कुंवरपाल सिंह उर्फ केपी है, उसी ने आरोपितों को जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर दिए थे। जिनके आधार पर आरोपितों ने 3.10 करोड़ रुपये में जमीन का सौदा कर दिया। आरोपितों ने खरीदार से अग्रिम धनराशि के रूप में 1.90 करोड़ रुपये ले लिए थे। शेष रकम रजिस्ट्री के बाद मिलनी थी, लेकिन रजिस्ट्री से पहले ही देहरादून में विभिन्न जमीनों के फर्जी विलेख पत्र तैयार करने का मामला सामने आ गया और आरोपितों को चुप्पी साधनी पड़ी।

विवादित जमीनों को बेच कमाए करोड़ों
एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में अब तक नौ मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 13 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। छह अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए जाली हस्ताक्षर करने के आरोपित हैंड राइटिंग एक्सपर्ट अजय मोहन पालीवाल ने पूछताछ में एसआइटी को बताया था कि उसने इसी मामले में जेल में बंद अधिवक्ता कमल विरमानी और कुंवरपाल सिंह के साथ मिलकर कई जमीनों के फर्जी विलेख पत्रों में फर्जी लेख व हस्ताक्षर किए थे। इससे उन्होंने खाली पड़े और विवादित भूखंडों को बेचकर करोड़ों रुपये अर्जित किए।
आरोपित अजय मोहन ने यह भी बताया कि उसने कुंवरपाल के कहने पर एनआरआइ रक्षा सिन्हा की राजपुर रोड स्थित जमीन के फर्जी विलेख पत्र रामरतन शर्मा के नाम से बनाकर देहरादून निवासी ओमवीर और मुजफ्फरनगर निवासी सतीश व संजय को बेच दी थी।
एसआइटी ने आगे बढ़ाई जांच
अजय मोहन के बयानों के आधार पर एसआइटी ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि राजपुर रोड स्थित मधुबन होटल के सामने एनआरआइ रक्षा सिन्हा की करीब ढाई बीघा जमीन है। जिसके फर्जी दस्तावेज तैयार कर आरोपितों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में संबंधित रजिस्टर में लगा दिए थे। इस मामले में शहर कोतवाली में एक मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं और उनकी टीम ने जांच के बाद शनिवार को आरोपित ओमवीर तोमर निवासी सेक्टर-2 डिफेंस कालोनी नेहरू कालोनी, सतीश कुमार निवासी जनकपुरी रुड़की रोड थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर और संजय कुमार शर्मा निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर को देहरादून में गिरफ्तार कर लिया।

खाली पड़ी जमीनों पर नजर रखता था ओमवीर
पूछताछ में पता चला कि आरोपित ओमवीर की जान-पहचान सहारनपुर के भूमाफिया कुंवरपाल से थी। ओमवीर भी देहरादून में खाली पड़ी और विवादित जमीनों पर नजर रखता था। जब ओमवीर को राजपुर रोड स्थित खाली जमीन के बारे में पता चला तो उसने जमीन की जानकारी निकाली। उसे पता चला कि जमीन की मालिक इंग्लैंड में रहती है और लंबे समय से देहरादून नहीं आई है। एनआरआइ रक्षा सिन्हा के पिता पीसी निश्चल देहरादून में ही रहते थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है।

मुजफ्फरनगर के व्यक्ति के नाम करवाई जमीन
एसआइटी को जांच में यह भी पता चला कि ओमवीर ने अपने परिचित सतीश के माध्यम से मुजफ्फरनगर निवासी उसके दोस्त संजय शर्मा के पिता रामरतन शर्मा के नाम पर एनआरआइ रक्षा सिन्हा की जमीन के फर्जी विलेख पत्र कुंवरपाल के माध्यम से तैयार करवाए। जमीन को वर्ष 1979 में पीसी निश्चल से रामरतन के नाम विक्रय करना दिखाया और कूटरचित विलेखपत्र को सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाइंडर सोनू जिसकी वर्ष 2021 में मृत्यु हो चुकी है के माध्यम से सब रजिस्ट्रार कार्यालय में संबंधित रजिस्टर में लगवा दिया।

तीन करोड़, 10 लाख रुपये में किया जमीन का सौदा
आरोपितों ने जमीन का सौदा ग्रीन अर्थ सोलर पावर लिमिटेड से 3.10 करोड़ रुपये में किया था। एग्रीमेंट के बाद कंपनी स्वामियों ने 1.90 करोड़ रुपये दे दिए। इसमें संजय सिंह को 66 लाख, ओमवीर को 96 लाख और सतीश को 38 लाख रुपये मिले।

Continue Reading

Previous: वसंत विहार क्षेत्र में नाइट पार्टी में विवाद के बाद फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली- दो पक्षों में विवाद के बाद हंगामा
Next: जेल एक्ट समेत कई नियमों में संशोधन; उत्तराखंड में होगा तीन नई टास्क फोर्स का गठन, अमित शाह ने दिए निर्देश

Related Stories

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत
  • महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.