Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आस्था की महायात्रा नंदा देवी राजजात की तैयारियां शुरू, दिनपट्टा महोत्सव बना आकर्षण..

Uk Fast Khabar December 23, 2025

एशिया की सबसे लंबी धार्मिक पैदल यात्रा, नंदा देवी राजजात की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के शुरुआती पड़ावों में पुराने भवनों की मरम्मत की जा रही है। 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन मनौती और दिनपट्टा महोत्सव में शामिल होने को लेकर उत्साह है। चार दिवसीय दिनपट्टा महोत्सव 20 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें राजजात का कैलेंडर निकाला जाएगा।

 अगले वर्ष अगस्त मध्य से शुरू होने वाली एशिया की सबसे लंबी धार्मिक पैदल यात्रा नंदा देवी राजजात की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। यात्रा के शुरुआती पड़ावों में लोग पुराने भवनों की मरम्मत और रंग-रोगन में जुटे हुए हैं।

 

आगामी 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन मनौती और दिनपट्टा महोत्सव में शामिल होने को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। चार दिवसीय दिनपट्टा महोत्सव 20 जनवरी से शुरू होगा और 23 जनवरी तक राजजात का दिनपट्टा (कैलेंडर) निकाला जाएगा।

शनिवार को चमोली जिले के नौटी गांव स्थित नंदा देवी मंदिर परिसर में हुई पड़ाव समिति की बैठक में मनौती-दिनपट्टा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। तय हुआ कि इस दौरान नंदा देवी मंदिर में देवी पूजन व भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित होगा।

22 जनवरी को कांसुवा के राजवंशी कुंवर व राज छंतौली का गांव की सीमा में परंपरागत वाद्ययंत्रों के साथ स्वागत होगा। साथ ही राज छंतौली के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो दो किमी क्षेत्र से होकर गुजरेगी।

इस दौरान मंदिर परिसर में होने वाले देवी जागरण में महिला मंगल दल प्रतिभाग करेंगे। वसंत पंचमी के मौके पर मनौती और दिनपट्टा पूजन के बाद राजकुंवरों की ओर से यात्रा का कैलेंडर जारी किया जाएगा।

इसी दिन दोपहर दो बजे राज छंतौली को शैलेश्वर महादेव मंदिर में देवी नंदा के धर्म भाई लाटू देवता को सौंपने के बाद राजकुंवरों की कांसुवा गांव से विदाई होगी।

दिनपट्टा महोत्सव में शामिल होने के लिए नंदा देवी राजजात से संबधित सभी पक्ष, बारह थोकी ब्राह्मण, चौदह सयाने, कुरुड़ के पंडित, गढ़वाल-कुमाऊं के राजवंशी प्रतिनिधि, 500 से अधिक स्थानों से देव डोली प्रतिनिधि आमंत्रित किए गए हैं।

नंदा देवी राजजात के प्रथम अनुष्ठान उफराई देवी मौडवी महोत्सव के बाद यह दूसरा बड़ा अनुष्ठान है। इसके बाद मुख्य नंदा देवी राजजात आयोजित होगी।

समिति के कैलाश चंद्र नौटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नंदा देवी राजजात समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, महामंत्री भुवन नौटियाल, ग्राम प्रधान राखी चौहान, शुभम, हर्षवर्द्धन नौटियाल, विनोद चौहान, सुभाष रावत, मनवर सिंह, पवन रावत, गणेश नौटियाल, सुभाष नौटियाल, मदन मैठाणी, कमला रावत आदि मौजूद रहे।

19 पड़ावों से होकर गुजरती है राजजात

280 किमी लंबी नंदा देवी राजजात चमोली जिले के नौटी गांव से होमकुंड तक 19 पड़ावों से होकर गुजरती है। इसमें पांच निर्जन पड़ाव भी शामिल हैं। यात्रा का सबसे ऊंचा पड़ाव उच्च हिमालयी क्षेत्र में 17,500 फीट की ऊंचाई पर पड़ता है।

Continue Reading

Previous: बिना प्रोटोकॉल रानीखेत पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पर्यटकों से हुए रूबरू..
Next: सीमांत इलाकों को रोशन करने की पहल, UPCL ने शुरू किया बड़ा सर्वे..

Related Stories

उत्तरकाशी बड़ेथी के जंगल में लगी भीषण आग, स्थानीय लोग और पर्यटक खौफजदा

उत्तरकाशी बड़ेथी के जंगल में लगी भीषण आग, स्थानीय लोग और पर्यटक खौफजदा

May 28, 2026
उत्तराखंड में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई ईद की नमाज, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

उत्तराखंड में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई ईद की नमाज, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

May 28, 2026
इन ज्योतिर्लिंगों और दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा का सुनहरा मौका, EMI की सुविधा भी लागू

इन ज्योतिर्लिंगों और दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा का सुनहरा मौका, EMI की सुविधा भी लागू

May 28, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Xiaomi लाएगा Samsung जैसा Privacy Display फीचर, HyperOS 4 के साथ होगा लॉन्च

Xiaomi लाएगा Samsung जैसा Privacy Display फीचर, HyperOS 4 के साथ होगा लॉन्च

May 28, 2026
उत्तरकाशी बड़ेथी के जंगल में लगी भीषण आग, स्थानीय लोग और पर्यटक खौफजदा

उत्तरकाशी बड़ेथी के जंगल में लगी भीषण आग, स्थानीय लोग और पर्यटक खौफजदा

May 28, 2026
उत्तराखंड में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई ईद की नमाज, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

उत्तराखंड में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई ईद की नमाज, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

May 28, 2026
‘सिद्धा’ जाएंगे और ‘शिव’ आएंगे, ब्रेकफास्ट मीटिंग में हो गया ऐलान, डीके शिवकुमार ने छुए सीएम के पैर

‘सिद्धा’ जाएंगे और ‘शिव’ आएंगे, ब्रेकफास्ट मीटिंग में हो गया ऐलान, डीके शिवकुमार ने छुए सीएम के पैर

May 28, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Xiaomi लाएगा Samsung जैसा Privacy Display फीचर, HyperOS 4 के साथ होगा लॉन्च
  • उत्तरकाशी बड़ेथी के जंगल में लगी भीषण आग, स्थानीय लोग और पर्यटक खौफजदा
  • उत्तराखंड में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई ईद की नमाज, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
  • ‘सिद्धा’ जाएंगे और ‘शिव’ आएंगे, ब्रेकफास्ट मीटिंग में हो गया ऐलान, डीके शिवकुमार ने छुए सीएम के पैर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.