Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

NEET UG 2026: पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट में 22,342 तक मिला MBBS सीट, AIIMS में सबसे नीचे रेवाड़ी 3948 पर

Uk Fast Khabar August 21, 2026

​एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स दिल्ली रहा, जबकि 22,342 रैंक तक सरकारी एमबीबीएस सीट मिली.

कोटा : मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा (सेंट्रल) काउंसलिंग के पहले राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार भी देश के टॉप मेडिकल एस्पिरेंट्स की पहली पसंद एम्स (AIIMS) दिल्ली ही रहा. ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले छात्र ने एम्स दिल्ली को चुना, जहां जनरल कैटेगरी के लिए क्लोजिंग रैंक 52 दर्ज की गई. सभी एम्स संस्थानों की बात करें, तो जनरल कैटेगरी के लिए एम्स की आखिरी सीट 3,948 रैंक पर इसी साल शुरू हुए एम्स रेवाड़ी में अलॉट हुई. यह इसी साल शुरू हुआ है. हालांकि स्टूडेंट को एमबीबीएस की सरकारी सीट 22342 रैंक तक मिली है.

​22,342 रैंक पर आखिरी सरकारी सीट : कोटा के निजी कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि पहले राउंड में सरकारी एमबीबीएस सीट 22,342 ऑल इंडिया रैंक तक अलॉट हुई है. यह सीट आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के पिदुगुरला ब्राह्मणापल्ली गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज तो अलॉट किया गया है . पहले राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट में कुल 29,945 छात्रों को जगह मिली है, जिसमें आखिरी छात्र को 11,94,233 रैंक पर प्राइवेट कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस सीट मिली है.

सेंट्रल काउंसलिंग के तहत क्लोजिंग रैंक ईडब्ल्यूएस के लिए 27179, ओबीसी 23075, एससी 104921 व एसटी में 132111 क्लोजिंग रैंक रही. दिल्ली एम्स की ही बात की जाए तो ईडब्ल्यूएस में 292, ओबीसी में 192, एससी में 793 और एसटी वर्ग में 987 क्लोजिंग रैंक दर्ज की गई. इस काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से देश के एम्स, जिपमेर (JIPMER),केंद्रीय विश्वविद्यालयों से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों, ऑल इंडिया 15% कोटा अखिल भारतीय मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के साथ चुने हुए केंद्रीय नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए सीटों का आवंटन किया गया. स्टूडेंट को 22 से 31 अगस्त के बीच पहले राउंड में एलॉटेड सीट पर रिपोर्टिंग कॉलेज में करनी है. इसके पहले एमसीसी के नियमों के अनुसार ऑनलाइन सीट एक्सेप्टेंस का कार्य भी उन्हें करना होगा.

टॉप्स एम्स के साथ-साथ जिप्मेर में भी चुने : जिप्मेर एम्स जैसे ही संस्थान है. ऐसे में JIPMER पांडिचेरी व कराईकल में क्लोजिंग रैंक भी काफी ऊंची है. कैंडीडेट्स ने टॉप एम्स के साथ-साथ इन्हें भी प्राथमिकता दी है. एम्स की जनरल कैटेगरी की 49 सीटों की क्लोजिंग रैंक 52 रही है. इसमें रैंक नीट यूजी की ऑल इंडिया रैंक 12 और 27 वाले विद्यार्थी ने दिल्ली एम्स को छोड़कर जिप्मेर पांडिचेरी का चुनाव किया है. इसी तरह से नीट यूजी की 43 रैंक वाले कैंडिडेट ने अहमदाबाद का बीजे मेडिकल कॉलेज चुना है. जिप्मेर में जनरल 309, ईडब्ल्यूएस 1651, ओबीसी 771, एससी 3910 व एसटी की 13345 क्लोजिंग रैंक रही. ऑल इंडिया 15 फ़ीसदी कोटा बीडीएस की सीटों की बात की जाए तो डेंटल कोर्स में एडमिशन के लिए क्लोजिंग रैंक 41017 जनरल कैटेगरी की है, जबकि ईडब्ल्यूएस 45421, ओबीसी 42260, एससी 153140 व एसटी में 177533 रही है.

सेंट्रल इंस्टीट्यूट में BHU टॉप : सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की बात की जाए तो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का मेडिकल कॉलेज विद्यार्थियों की पसंद में आगे रहा है. यहां पर जनरल कैटेगरी के विद्यार्थी को अंतिम सीट 1046 रैंक पर ही अलॉट की गई है. ईडब्ल्यूएस 2017, ओबीसी 1620, एससी 14522 व एसटी 21083 ऑल इंडिया नीट यूजी रैंक पर सेट ऑफर की गई है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को 4310 रैंक पर सीट ऑफर की गई है. जबकि इंटरनल कोटा में यह सीट 19366 रैंक पर मिली है.

DU में 7403 और GGSIPU में 6717 : दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से जुड़े कॉलेज भी स्टूडेंट की चॉइस में अव्वल रहते हैं. इस बार भी ऐसा ही हुआ है. टॉप रैंकर्स कैंडीडेट्स ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज को शुरुआती चॉइस में फिल किया था. जिसमें मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC), लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) व यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (UCMS) शामिल हैं. आंतरिक राज्य कोटा में जनरल की क्लोजिंग रैंक 7403, ईडब्ल्यूएस 14880, ओबीसी 14954, एससी 75166 व एसटी की 123564 रही. इसी तरह से गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जुड़े वर्तमान मेडिकल कॉलेज (VMCC) व अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (ABVIMS) के राज्य कोटा में जनरल को 6717 रैंक पर सीट मिली है. ईडब्ल्यूएस 9902, ओबीसी 12527, एससी 61656 व एसटी को 124759 सीट ऑफर की गई है.

रिपोर्टिंग के लिए कैंडिडेट्स के पास इस तरह से रहेंगे दो विकल्प :-

  1. पहला ऑप्शन:कैंडिडेट सीट अलॉटमेंट से संतुष्ट है तो उन्हें MCC पोर्टल पर फ्रीज ऑप्शन का उपयोग करना है. अलॉटेड कॉलेज को जरूरी डाक्यूमेंट्स को पोर्टल पर अपलोड भी करने हैं. अलॉटमेंट लेटर एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा. इसमें 22 से 31 अगस्त के बीच ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और एडमिशन फीस के साथ कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी है.
  2. दूसरा ऑप्शन:अलॉटेड कॉलेज से सतुष्ट नहीं होने पर दूसरे राउंड काउंसलिंग में बेहतर विकल्प पर विचार कर सकते हैं. उन्हें फ्लॉट ऑप्शन चुनकर एलॉटेड कॉलेज को डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. डिजिलॉकर का भी उपयोग कर सकते हैं. स्टूडेंट को कॉलेज में रिपोर्टिंग नहीं करनी है, कॉलेज संतोषजनक नहीं लगता, वे फ्री एग्जिट का भी विकल्प चुन सकते हैं. दूसरे राउंड में शामिल हो सकते हैं.

MBBS में 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा :-

कैटिगरी रैंक
जनरल 22342
ईडब्ल्यूएस 27179
ओबीसी 23075
एससी 104921
एसटी 132111

AIIMS दिल्ली की क्लोजिंग रैंक :-

कैटिगरी रैंक
जनरल 52
​EWS 292
​OBC 192
SC 793
ST 987

सभी एम्स की क्लोजिंग रैंक :-

कैटिगरी रैंक
जनरल 3948
ईडब्ल्यूएस 5492
ओबीसी 4382
एससी 28615
एसटी 44940

AIIMS जोधपुर की क्लोजिंग रैंक :-

कैटिगरी रैंक
जनरल 344
​EWS 879
OBC 714
SC 3941
ST 4457

नए AIIMS रेवाड़ी की क्लोजिंग रैंक :-

कैटिगरी रैंक
जनरल 3948
ईडब्ल्यूएस 5492
ओबीसी 4382
एससी 28615
एसटी 39811

जिपमेर की क्लोजिंग रैंक :-

कैटिगरी रैंक
जनरल 309
EWS 1651
OBC 771
SC 3910
ST 13345

15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा बीडीएस सीटों की क्लोजिंग रैंक :

कैटिगरी रैंक
जनरल 41017
ईडब्ल्यूएस 45421
ओबीसी 42260
एससी 153140
एसटी 177533

Continue Reading

Previous: पैलेट गन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी
Next: उत्तराखंड में केंद्र से मंजूरी के बाद शुरू होंगे कई प्रोजेक्ट्स! अब भी 400 रोड्स की स्वीकृति का इंतजार

Related Stories

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील

November 21, 2026
शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज

November 21, 2026
हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

November 21, 2026
सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

November 21, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मातृभाषा को लेकर नरेंद्र सिंह ने दिया संदेश, वीडियो जारी कर की बड़ी अपील
  • शांतिकुंज में दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह, संघ प्रमुख करेंगे शिरकत, आज होगा आगाज
  • हरिद्वार में आज से शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
  • सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.