Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में फैला साइबर ठगों का जाल, ट्रेडिंग और पार्ट टाइम जॉब वालों से हो जाएं सावधान

Uk Fast Khabar November 8, 2023

साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। ठगों ने एक सप्ताह में ही चार व्यक्तियों से एक करोड़ 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। इन मामलों में साइबर थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। मंगलवार को कोटद्वार के अवधेश कुमार ने पुलिस को बताया कि फेसबुक के माध्यम से उनकी दोस्ती रिया शर्मा नाम की युवती से हुई थी। आठ अगस्त को युवती ने बताया कि वह फॉरेक्स ट्रेडिंग का काम करती है, जिसमें उसे काफी लाभ हुआ है। युवती ने बताया कि उसके चाचा फॉरेक्स ट्रेडिंग के एक्सपर्ट हैं और वह काफी सालों से यह काम कर रहे हैं।

लगाया 65 लाख का चूना
युवती ने अवधेश कुमार को भी इसमें निवेश करने का प्रलोभन दिया। इसके लिए उसने अवधेश के मोबाइल में एक एप डाउनलोड करवाया, जिसके माध्यम से उसका खाता खोला गया। 19 अगस्त से अवधेश ने विदेशी मुद्रा खरीदनी शुरू कर दी। जब उसने अपने खाते से विदेशी मुद्रा निकालनी चाही तो वह फ्रीज बताई गई। इस पर अवधेश ने युवती से बात की तो उसने बताया कि इसमें निवेश करके आपको काफी फायदा हुआ है। धनराशि निकालने के लिए 30 प्रतिशत इनकम टैक्स देना होगा। इसके बाद अवधेश ने पौने 23 लाख रुपये खाते में जमा किए। इसके बाद भी खाता फ्रीज ही रहा। जब उसने युवती से बात की तो उसने और धनराशि जमा करने की बात कही। करीब 65 लाख गंवाने के बाद अवधेश को ठगी का एहसास हुआ।

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगे 40 लाख रुपये
अन्य मामले में ठगों ने हरिद्वार के व्यक्ति से 40 लाख रुपये ठग लिए। हरिद्वार निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर ऑनलाइन ट्रेडिंग में काम कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपित ने उन्हें वाट्सएप पर मैसेज किया और टेलीग्राम से जोड़ दिया। इसके बाद गूगल मैप पर होटल के पांच स्टार रेटिंग करने का काम सौंपा। इसके बाद ठगों ने टास्क दिया कि यदि वह ऑनलाइन निवेश करते हैं तो उन्हें मोटा मुनाफा होगा। इस तरह ठगों ने उनसे 40 लाख रुपये ठग लिए।

पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर 34 लाख रुपये ठगे
शिकायतकर्ता विक्रम सिंह निवासी रायपुर ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें वाट्सएप पर संपर्क कर पार्ट टाइम नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम चैनल से जोड़कर कुछ टास्क दिए। इसके बाद विभिन्न कंपनियों में निवेश करने के नाम पर उनसे 34 लाख रुपये ठग लिए।

टास्क देकर व्यक्ति से ठग लिए 20 लाख रुपये
साइबर ठगों ने दून के व्यक्ति को अधिक कमाई का झांसा देकर निवेश करने के नाम पर 20 लाख रुपये ठग लिए। सहस्रधारा रोड निवासी मनीश कुमार ने बताया कि 11 अक्टूबर को उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कंपनी के प्रचार के बदले 205 रुपये प्रतिदिन कमाने का झांसा दिया। 13 अक्टूबर को ठगों ने उन्हें टेलीग्राम से जोड़ा। इसके बाद उन्हें वीआईपी टास्क बताकर उनसे 94 हजार रुपये जमा करवाए। इसके बाद अलग-अलग टास्क बताकर उनसे 20 लाख रुपये ठग लिए।

Continue Reading

Previous: धामी का धमाल, मुंबई में रोड शो में करार के लिहाज से बना रिकॉर्ड
Next: पंतनगर एयरपोर्ट पर बनने जा रहा उत्तराखंड का सबसे बड़ा रनवे, जानिए कितने मीटर होगी लंबाई

Related Stories

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब

March 14, 2026
CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम

CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम

March 14, 2026
भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर

भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर

March 14, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब

March 14, 2026
CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम

CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम

March 14, 2026
भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर

भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर

March 14, 2026
CM धामी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात: ₹44.64 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों को दी मंजूरी

CM धामी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात: ₹44.64 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों को दी मंजूरी

March 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी, सच होगा गैरसैंण को विकसित करने का ख्वाब
  • CM Dhami ने योग-आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का किया ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग धाम
  • भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, विधानसभा में सुशासन मॉडल पर जोर
  • CM धामी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात: ₹44.64 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों को दी मंजूरी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.