Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

नई आयुष नीति 2023 को मिली मंजूरी, आयुष को 5 वर्ष के भीतर जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य

Uk Fast Khabar September 2, 2023

प्रदेश में आयुष सेवाओं को अगले पांच वर्षों तक जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश की आयुष नीति में इसके लिए आयुष पारिस्थितिकी तंत्र के पांच स्तंभ चिह्नित किए गए हैं। इनमें औषधीय पादपों की कृषि, आयुष विनिर्माण (औषधियां एवं उपभोक्ता उत्पाद), स्वास्थ्य सेवाएं, वेलनेस व शिक्षा तथा अनुसंधान को शामिल किया है। उद्देश्य यह रखा गया है कि इन क्षेत्रों में निवेश व निजी क्षेत्रों की भागीदारी को बढ़ाया जाए। इस नीति को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
प्रदेश सरकार आयुष को लगातार बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। कारण यह कि आयुष यहां की संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। आयुष में स्वास्थ्य सेवाएं, वेलनेस, शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य करने की अपार संभावनाएं हैं। यहां औषधीय पादप व औषधियोंं की भरमार है। जरूरत इनके संबंध में प्रचार-प्रसार की है। इस कड़ी में आयुष विभाग ने आयुष नीति बनाई है। इसे शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में रखा गया। नीति में आयुष विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाएं, वेलनेस, शिक्षा एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए इनमें निवेश व निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने की बात कही गई है। नीति में उल्लेख है कि आयुष संबंधी उत्पादों तथा सेवाओं में सुधार के लिए आयुष पारिस्थितिकी तंत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उत्पादन प्रक्रिया में दक्षता, उत्पादकता तथा जागरूकता वृद्धि के लिए प्रौद्योगिकी व नवाचार को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। आयुष के विकास तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने को आपसी सहयोग के लिए भी नीति में जोर दिया गया है। इसमें यह भी प्रविधान किया गया है कि राज्य सरकार आयुष पारिस्थितिकी को बढ़ावा देने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के अलावा प्रोत्साहन भी प्रदान करेगी। इसके लिए आयुष चिकित्सालयों को ढाई लाख से लेकर 15 लाख तक की प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है।

चरेखडांडा में बनेगा अनुसंधान केंद्र
नीति में आचार्य चरख की पौड़ी गढ़वाल के दुगड्डा स्थित जन्मस्थली चरेखडांडा में आयुष आधारित अनुसंधान केंद्र के रूप में भी विकसित करने का प्रविधान किया है।

Continue Reading

Previous: रक्षाबंधन पर Uttarakhand में 59521 महिलाओं ने की रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, दून में सर्वाधिक बहनों ने लिया लाभ
Next: सीएम धामी बोले- देश में लागू होनी चाहिए इस प्रकार की व्यवस्था- कहा- पीएम मोदी की सोच हमेशा से…

Related Stories

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

March 12, 2026
विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

March 12, 2026
धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

March 12, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी

March 12, 2026
विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम

March 12, 2026
धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान

March 12, 2026
उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • धामी सरकार वन भूमि पर बसे परिवारों को देगी भूमिधरी अधिकार! नई नीति पर काम जारी
  • विस सत्र से उत्तराखंड सीएम का ऐलान, हर विकासखंड में खोले जाएंगे खेल स्टेडियम
  • धामी सरकार का बजट: गांव से शहर तक अवस्थापना विकास को मिली नई गति, हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान
  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.