Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए नया ठिकाना, गढ़वाल के 52 गढ़ों से परिचित होंगे सैलानी

Uk Fast Khabar November 4, 2024

पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में आने वाले सैलानी निकट भविष्य में यहां के 52 गढ़ों से भी परिचित होंगे। सरकार ने अवशेष के रूप में मौजूद इन गढ़ों (किलों) के जीर्णाेद्धार की ठानी है, ताकि सैलानियों के साथ ही भावी पीढ़ी भी अतीत के बारे में जान सके। इस क्रम में संबंधित जिला पर्यटन अधिकारियों से उनके क्षेत्र में स्थित गढ़ों की स्थिति, इतिहास आदि का ब्योरा मांगा गया है। इसके बाद इन किलों के संरक्षण, जीर्णाेद्धार के साथ ही वहां पर्यटक सुविधाएं विकसित करने को कदम उठाए जाएंगे।

52 गढ़ों के रूप में थी अलग पहचान
गढ़वाल क्षेत्र की एक दौर में 52 गढ़ों के रूप में अलग पहचान थी।
संभवतया, इन गढ़ों के कारण ही इस क्षेत्र को गढ़वाल नाम मिला होगा।
अतीत के झरोखे में झांकें तो ये गढ़ एक प्रकार से अलग-अलग राज्य के रूप में थे।
प्रत्येक गढ़ में शासन करने वालों को गढ़पति (राजा) कहा जाता था।
माना जाता है कि 14वीं सदी तक ये गढ़ अस्तित्व में रहे।
गढ़पतियों के किले आज भी अवशेष के रूप में विद्यमान हैं, जहां से वे शासन किया करते थे।
ये किले, अपनी स्थापत्य शैली, पानी के संग्रहण की शैली समेत कई महत्वपूर्ण विषयों को भी स्वयं में समेटे हैं।
गढ़वाल के इन्हीं गढ़ों में से एक चांदपुर गढ़ी का किला तो संरक्षण की दृष्टि से पुरातत्व विभाग के अधीन है।
आदि बदरी, गैरसैंण जाने वाले सैलानी यहां अवश्य पहुंचते हैं।
इसी प्रकार, गुजड़ू समेत अन्य गढ़ों में भी गढ़पतियों के किले अवशेष के रूप में विद्यमान हैं।
अब जबकि सरकार, राज्य में पर्यटन पर विशेष जोर दे रही है तो इसी क्रम में इन किलों (गढ़ों) के जीर्णाेद्धार की तैयारी है।
गढ़ों के संरक्षण के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से आसपास के गांवों व क्षेत्र में पर्यटन सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
विरासत के साथ विकास की मंशा के दृष्टिगत सरकार अब तैयारियों में जुट गई है।

गढ़वाल के 52 गढ़
चांदपुर, चौंदकोट, चौंडा, भरदार, नयाल, अजमीर, कांडा, नागपुर, गुजड़ू, लंगूरगढ़, देवलगढ़, लोदगढ़, बधाणगढ़, लोहबागढ़, दशोली, कोल्ली, रवाण, फल्याण, वागर, क्वीली, भरपूर, कुजणी, सिलगढ़, मुंगरा, रैका, मोल्या, उप्पू, नालागढ़, सांकरी, रामी, बिराल्टा, तोप, राणी, श्रीगुरू, कंडारा, धौनागढ़, रतनगढ़, एरासू, ईडिय़ा, बडियार, गढ़कोट, गड़तांग, वनगढ़, सावली, बदलपुर, संगेल, जौंट, जौंलपुर, चम्पा, डोडराकांरा, भुवना व लोदन गढ़।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में भूमि खरीद फरोख्त की रिपोर्ट मामले ने पकड़ा सियासी रंग, कांग्रेस ने साधा निशाना, भाजपा बचाव में उतरी
Next: अगले पांच दिन में मौसम का रहेगा कुछ ऐसा हाल…चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज बारिश

Related Stories

बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कपाट खुलते ही बर्फ से निखरा भू बैकुंठ धाम

बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कपाट खुलते ही बर्फ से निखरा भू बैकुंठ धाम

April 24, 2026
MLA अरविंद पांडे भूमि विवाद में नया मोड़, 40 दिन की बच्ची के साथ किसान का धरना

MLA अरविंद पांडे भूमि विवाद में नया मोड़, 40 दिन की बच्ची के साथ किसान का धरना

April 24, 2026
बदरीनाथ में पहले दिन 100 से ज्यादा लोगों ने किया पिंडदान, ब्रह्मकपाल पर मोक्ष की आस्था से जुड़ा है सनातन विधान

बदरीनाथ में पहले दिन 100 से ज्यादा लोगों ने किया पिंडदान, ब्रह्मकपाल पर मोक्ष की आस्था से जुड़ा है सनातन विधान

April 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

ट्रंप का यू-टर्न- पहले भारत को बताया नर्क, फिर कहा महान देश, पीएम मोदी पर भी की टिप्पणी

ट्रंप का यू-टर्न- पहले भारत को बताया नर्क, फिर कहा महान देश, पीएम मोदी पर भी की टिप्पणी

April 24, 2026
बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कपाट खुलते ही बर्फ से निखरा भू बैकुंठ धाम

बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कपाट खुलते ही बर्फ से निखरा भू बैकुंठ धाम

April 24, 2026
MLA अरविंद पांडे भूमि विवाद में नया मोड़, 40 दिन की बच्ची के साथ किसान का धरना

MLA अरविंद पांडे भूमि विवाद में नया मोड़, 40 दिन की बच्ची के साथ किसान का धरना

April 24, 2026
बदरीनाथ में पहले दिन 100 से ज्यादा लोगों ने किया पिंडदान, ब्रह्मकपाल पर मोक्ष की आस्था से जुड़ा है सनातन विधान

बदरीनाथ में पहले दिन 100 से ज्यादा लोगों ने किया पिंडदान, ब्रह्मकपाल पर मोक्ष की आस्था से जुड़ा है सनातन विधान

April 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप का यू-टर्न- पहले भारत को बताया नर्क, फिर कहा महान देश, पीएम मोदी पर भी की टिप्पणी
  • बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कपाट खुलते ही बर्फ से निखरा भू बैकुंठ धाम
  • MLA अरविंद पांडे भूमि विवाद में नया मोड़, 40 दिन की बच्ची के साथ किसान का धरना
  • बदरीनाथ में पहले दिन 100 से ज्यादा लोगों ने किया पिंडदान, ब्रह्मकपाल पर मोक्ष की आस्था से जुड़ा है सनातन विधान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.