Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देवभूमि में कालनेमि की अब सामने आएगी पहचान, तैयार किया नया मोबाइल एप

Uk Fast Khabar October 8, 2025

देवभूमि उत्तराखंड में छद्म पहचान और भेष बदलकर आमजन की भावनाओं को छलने का प्रयास करने वाले कालनेमि अब पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएंगे। यह संभव होने जा रहा है पुलिस और आइटीडीए के सहयोग से तैयार मोबाइल एप के जरिये। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान यह एप व्यक्ति की पूरी कुंडली सामने रख देगा। इसके लिए एप से प्रदेश में आमजन को मिलने वाली सभी आनलाइन सेवाओं को जोड़ा जाएगा। इससे व्यक्ति के बारे में एकत्र डिजिटल रिकार्ड सामने आ जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका जल्द ही लोकार्पण करेंगे। राज्य के कुछ क्षेत्रों में दिख रहे जनसांख्यिकीय बदलाव ने सरकार के कान खड़े किए हैं। इसे देखते हुए गंभीरता से कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में असली पहचान छिपा कर धर्म के नाम पर ठगी करने वाले कालनेमियों से लेकर अवैध रूप से बसे बांग्लादेशी व रोहिंग्याओं की तलाश को अभियान चल रहा है। मुख्यमंत्री धामी कह चुके हैं कि विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी कालनेमि अपनी पहचान छिपा कर बैठे हैं। इसके लिए पुलिस लगातार सत्यापन अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को यह प्रक्रिया और पुख्ता करने को कहा है। इस कड़ी में डीजीपी दीपम सेठ ने यह जिम्मेदारी आइजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल को सौंपी। जिन्होंने आइटीडीए के सहयोग से यह एप तैयार कराया है।

अभी सत्यापन की यह है प्रक्रिया
पुलिस द्वारा सात बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए एक फार्म भरा जाता है। इसमें व्यक्ति का नाम पता, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, व्यवसाय आदि की जानकारी ली जाती है। लेकिन, इसे क्रास चेक करने की व्यवस्था नहीं है।

एप से ऐसे होगा सत्यापन
एप में सत्यापन के लिए 17 बिंदुओं का आनलाइन फार्म है। इसमें व्यक्ति के बिजली, पानी के कनेक्शन से लेकर उसके नाम जमीन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व व्यवसाय आदि से संबंधित जानकारी दर्ज होगी। एप से सरकारी सेवाओं को जोड़ने के कारण यदि कोई व्यक्ति गलत जानकारी देता है तो वह प्रदेश में दर्ज उसके डिजिटल रिकार्ड से सामने आएगी। इसका फायदा यह भी होगा कि दूसरे राज्यों में रहने वाले व्यक्ति यदि यहां किसी योजना का लाभ ले रहे हैं तो उसकी भी पुष्टि हो जाएगी।

आधार व सारथी पोर्टल से भी जुड़ेगा
दूसरे चरण में एप को आधार कार्ड, राजस्व रिकार्ड व वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस के पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इसके लिए यूएआइडीआइ, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय व राजस्व विभाग को पत्र भेजे गए हैं।
पुलिस ने आइटीडीए के सहयोग से एप बनाया है। इसका अभी ट्रायल चल रहा है। इससे सत्यापन की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकेगा।- रिद्धिम अग्रवाल, आईजी कुमाऊं व नोडल अधिकारी।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा
Next: सीएम धामी का आदेश, दिवाली तक गड्ढा मुक्त करें शहरी क्षेत्रों की सड़कें

Related Stories

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026
Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

March 30, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

March 30, 2026
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

March 30, 2026
उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी
  • ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
  • उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी
  • उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.