Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अनुबंधित बसों के लिए नए नियम लागू, महिला सुरक्षा को लेकर परिवहन निगम हुआ सख्त

Uk Fast Khabar August 23, 2024

आइएसबीटी परिसर में अनुबंधित बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम अपनी छवि पर लगा दाग धोने और आमजन के बीच फिर विश्वास कायम करने के प्रयास में जुट गया है। निगम प्रबंधन ने इसके अंतर्गत अनुबंधित बसों के निर्धारित संचालन समय से पूर्व आइएसबीटी में प्रवेश व पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। अवकाश के दिन आइएसबीटी में बेवजह घूमने आने वाले कर्मचारियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। देहरादून आइएसबीटी परिसर में मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ उत्तराखंड परिवहन निगम की देहरादून-दिल्ली मार्ग की अनुबंधित सीएनजी बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। घटना 12 अगस्त की रात्रि करीब ढाई बजे की है, जबकि पुलिस के पास इस घटना की शिकायत 17 अगस्त को पहुंची थी। दरअसल, दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता जब आइएसबीटी परिसर में बेसहारा बैठी थी तो बाल कल्याण समिति उसे अपने साथ ले गई थी। काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने उससे दुष्कर्म की बात बताई तो बाल कल्याण समिति उसे 17 अगस्त को पुलिस के पास लेकर पहुंची।
पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही परिवहन निगम की अनुबंधित बसों के दो चालक, दो विशेष श्रेणी परिचालक और एक नियमित परिचालक को गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद न केवल परिवहन निगम की छवि धूमिल हुई, बल्कि अकेली महिला यात्री के बस में यात्रा करने पर उसकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे थे।
ऐसे में अब परिवहन निगम के अधिकारियों ने देहरादून आइएसबीटी की व्यवस्था में बदलाव करते हुए नई व्यवस्था बनाई है। देहरादून डिपो प्रबंधक अमिता सैनी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अब अनुबंधित बस आइएसबीटी परिसर में अपने संचालन से आधा घंटे पहले प्रवेश करेगी। बस अड्डा परिसर में शराब पीने या शराब पीकर आने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सीधे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।

बस चालक-परिचालक का रखना होगा पूरा रिकार्ड
निगम प्रबंधन ने सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधक, केंद्र प्रभारी व समयपाल को आदेश दिया है कि मार्ग पर बस भेजने से पूर्व उसके चालक-परिचालक का पूरा रिकार्ड भौतिक रूप से जांचा जाए। बस पर जिस चालक और परिचालक की ड्यूटी लगी है। वही बस संचालन पर जा रहे या नहीं, इसका रिकार्ड नियमित रूप से डिपो अधिकारियों को रखना होगा। अनुबंधित बस चालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त अनुबंधित बस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड की प्रति भी डिपो अधिकारियों को अनिवार्य रूप से रखनी होगी।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड के प्राथमिक स्कूलों में होगी 1090 शिक्षकों की नियुक्ति, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह ने सदन में किया दावा
Next: निर्दलीय विधायक के बयान से उत्तराखंड में मची खलबली, क्‍या 500 करोड़ में गिर जाएगी उत्‍तराखंड की धामी सरकार?

Related Stories

केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए

केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए

May 29, 2026
रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

May 29, 2026
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स

May 29, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

चंद्रयान-2 की मदद से भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा चांद पर पानी, बताया किस जगह पर मिलेगा

चंद्रयान-2 की मदद से भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा चांद पर पानी, बताया किस जगह पर मिलेगा

May 29, 2026
केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए

केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए

May 29, 2026
रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

May 29, 2026
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स

May 29, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • चंद्रयान-2 की मदद से भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा चांद पर पानी, बताया किस जगह पर मिलेगा
  • केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए
  • रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत
  • बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.