Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में पहाड़ पर विकसित हो सकेगी नई टाउनशिप, बजट सत्र में सरकार ने पेश किया विधेयक

Uk Fast Khabar February 21, 2025

बढ़ते शहरीकरण और सुनियोजित विकास की परिकल्पना को मूर्त रूप देने की दिशा में सरकार गंभीरता से आगे बढ़ रही है। इस कड़ी में नगर नियोजन योजना और भूमि संग्रहीकरण योजना के क्रियान्वयन से अब विकास प्राधिकरण अपने-अपने क्षेत्रों में भूमि बैंक बना सकेंगे। इस भूमि का उपयोग पर्वतीय क्षेत्रों में नई टाउनशिप विकसित करने में किया जाएगा। साथ ही सुनियोजित विकास पर भी प्राधिकरण ध्यान केंद्रित करेंगे। कैबिनेट ने हाल में ही इसके लिए उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम में संशोधन का निर्णय लिया था। बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र में सरकार ने इससे संबंधित विधेयक सदन में प्रस्तुत किया।

भूमि संग्रहीकरण की बना सकेंगे योजना
विधेयक में किए गए प्रविधानों के अनुसार विकास प्राधिकरण अपने अधीन क्षेत्रों में एक या इससे अधिक नगर नियोजन योजना और भूमि संग्रहीकरण की योजना बना सकेंगे। इसके तहत विकास प्राधिकरण किसानों अथवा अन्य व्यक्तियों की सहमति और समझौते के आधार पर भूमि खरीद सकेंगे। अभी तक टाउनशिप अथवा अन्य कार्यों के लिए प्राधिकरणों को भूमि अधिग्रहीत करनी पड़ती है, जिसमें उन्हें अधिक भुगतान करना पड़ता है। यह भी कहा गया है कि यदि किसी क्षेत्र में नई टाउनशिप विकसित की जानी है तो उसे सरकार प्राधिकरण का क्षेत्र घोषित करेगी। फिर वहां भूमि खरीद कर भूमि बैंक बनाया जाएगा और वहां नियोजित ढंग से कार्य कराए जा सकेंगे। इस पहल के पीछे सरकार की अवधारणा यही है कि पर्वतीय क्षेत्रों में नई टाउनशिप विकसित की जा सके।

मलिन बस्तियों को मिली राहत
उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में स्थित मलिन बस्तियों के सुधार, विनियमितीकरण एवं पुनव्यवस्र्थापन के लिए सरकार ने पूर्व में इससे संबंधित अधिनियम में अध्यादेश के जरिये संशोधन कर इसकी अवधि तीन साल के लिए बढ़ा दी थी। यह अध्यादेश भी बुधवार को विधेयक के रूप में सदन में पेश किया गया। इसके अधिनियम बनने से राज्य में स्थित 500 से अधिक मलिन बस्तियों के निवासियों को राहत मिलेगी।

पूर्व विधायकों की पेंशन में बढ़ोतरी
पूर्व विधायकों की पेंशन में बढ़ोतरी से संबंधित उत्तराखंड राज्य विधानसभा (सदस्यों की उपलब्धियां और पेंशन) (संशोधन) विधेयक भी सरकार की ओर से सदन में रखा गया। इसके मुताबिक पूर्व विधायकों के लिए प्रथम वर्ष की पेंशन 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये करने का प्रविधान किया गया है। इसके बाद शेष वर्षों के लिए वार्षिक वृद्धि दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये की गई है। इस प्रकार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर विधायक को 72 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। विधायकों व पूर्व विधायकों को यह सुविधा भी दी गई है कि वे वर्ष के अंत में रेलवे कूपन के उपभोग के उपरांत अवशेष राशि नकद प्राप्त कर सकेंगे। विधायकों को मिलने वाले भत्तों में भी बढ़ोतरी की गई है। साथ ही वे 25 लाख रुपये का अग्रिम ऋण भी ले सकेंगे, जिसकी वापसी 10 वर्ष की समान मासिक किस्तों पर करनी होगी।

Continue Reading

Previous: नए वित्तीय वर्ष के लिए 1,01,175.33 करोड़ रुपये का बजट विधानसभा में पेश, इन सात सरोकारों पर खास फोकस
Next: Uttarakhand Budget Session: वित्‍त मंत्री ने सदन में पेश किया ‘बड़ा’ बजट, राजस्व मद के लिए रखे 59954.65 करोड़

Related Stories

iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट

iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट

October 24, 2026
रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

October 24, 2026
उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना

उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना

October 24, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट

iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट

October 24, 2026
रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

October 24, 2026
उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना

उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना

October 24, 2026
उत्तराखंड: पहाड़ में खेती को मिलेगी नई रफ्तार, जापान के 500 करोड़ से संवरेंगे 16 ब्लॉक

उत्तराखंड: पहाड़ में खेती को मिलेगी नई रफ्तार, जापान के 500 करोड़ से संवरेंगे 16 ब्लॉक

October 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट
  • रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना
  • उत्तराखंड: पहाड़ में खेती को मिलेगी नई रफ्तार, जापान के 500 करोड़ से संवरेंगे 16 ब्लॉक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.