Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में बनेगा अगली पीढ़ी का डाटा सेंटर, विकसित किया जाएगा एआइ मिशन एक्सीलेंस सेंटर

Uk Fast Khabar August 13, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी को और मजबूत कर भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए कई बड़े कदमों की घोषणा की। इनमें अगली पीढ़ी के डाटा सेंटर की स्थापना की जाएगी। साथ में एआइ मिशन एक्सीलेंस सेंटर विकसित होगा। सुशासन को केंद्र में रखकर नेक्स्ट-जनरेशन रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर तैयार किया जाएगा। विशिष्ट आइटी कैडर की स्थापना कर डाटा सेंटर को फुलप्रूफ बनाया जाएगा। पिछले दिनों राज्य सरकार के डाटा पर साइबर आक्रमण हुआ था। इसे देखते हुए अब सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी को और सुदृढ़ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को तकनीकी रूप से सक्षम राज्य बनाने के लिए सरकार हिल से हाइटेक के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया अभियान ने देश में तकनीकी और नवाचार का व्यापक विस्तार किया है। उत्तराखंड भी इस दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

डिजिटल उत्तराखंड एप का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने डिजिटल उत्तराखंड एप शुरु किया, जो नागरिकों को घर बैठे कई सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह एप सरकारी सेवाओं को एकीकृत, सरल और सुलभ बनाने के साथ ही विभिन्न गतिविधियों की आनलाइन मानिटरिंग भी सुनिश्चित करेगा।

सुगम प्लेटफार्म पर आधारित 66 नई वेबसाइट का उद्घाटन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सुगम प्लेटफार्म पर आधारित 66 नई सरकारी वेबसाइटों का उद्घाटन भी किया। इन वेबसाइटों के माध्यम से विभागीय जानकारी सुरक्षित, तेज और पारदर्शी तरीके से जनता तक पहुंचेगी। इसके अलावा, नगरीय क्षेत्रों में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की रियल-टाइम ट्रैकिंग के लिए जीआइएस आधारित वेब एप, अतिक्रमण की निगरानी के लिए वेब-आधारित एप्लीकेशन और 1905 सीएम हेल्पलाइन में एआइ अनुप्रयोग नवाचार की भी शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि अतिक्रमण निगरानी एप के माध्यम से कोई भी नागरिक तस्वीर या वीडियो अपलोड कर सकेगा, जिस पर विभाग तत्काल जांच और कार्यवाही करेगा और पूरी प्रक्रिया आनलाइन ट्रैक की जा सकेगी।

अपणी सरकार पोर्टल पर 886 सेवाएं उपलब्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आनलाइन शिक्षा, ई-स्वास्थ्य सेवा और भूलेख डिजिटलीकरण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल, सीएम डैशबोर्ड, स्मार्ट क्लासरूम, ई-लर्निंग प्लेटफार्म, टेलीमेडिसिन और ई-संजीवनी जैसी सेवाओं के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। अपणी सरकार पोर्टल पर 886 सेवाएं आनलाइन उपलब्ध हैं और 95 प्रतिशत गांवों में दूरसंचार कनेक्टिविटी पहुंच चुकी है।

Continue Reading

Previous: देहरादून में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग की एडवायजरी जारी; आपदा जैसी स्थिति की आशंका
Next: उत्तराखंड में जबरन धर्मांतरण पर कानून और सख्त, अब होगी 14 साल तक जेल; कैबिनेट के अन्‍य फैसले

Related Stories

Dehradun: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 13.5 लाख की ठगी, प्लेसमेंट एजेंसी संचालकों पर एफआईआर

Dehradun: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 13.5 लाख की ठगी, प्लेसमेंट एजेंसी संचालकों पर एफआईआर

April 20, 2026
Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर जिले में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, एक घंटे में तीन बार डोली धरती

Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर जिले में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, एक घंटे में तीन बार डोली धरती

April 20, 2026
Dehradun: यमुना पुल के पास नदी से मिला लापता युवक का शव, दो दिन से थी तलाश, एसडीआरएफ ने ट्रक से किया बरामद

Dehradun: यमुना पुल के पास नदी से मिला लापता युवक का शव, दो दिन से थी तलाश, एसडीआरएफ ने ट्रक से किया बरामद

April 20, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वैश्विक तेल आपूर्ति पर फिर खतरे की आहट: युद्ध के बीच होर्मुज को लेकर ईरान का नया खुलासा, बताया आखिर कब खुलेगा?

वैश्विक तेल आपूर्ति पर फिर खतरे की आहट: युद्ध के बीच होर्मुज को लेकर ईरान का नया खुलासा, बताया आखिर कब खुलेगा?

April 20, 2026
‘अनुमति दी, फिर हमला क्यों’: ईरानी गोलीबारी पर भारतीय जहाज के कैप्टन ने लगाई फटकार, ऑडियो क्लिप में क्या?

‘अनुमति दी, फिर हमला क्यों’: ईरानी गोलीबारी पर भारतीय जहाज के कैप्टन ने लगाई फटकार, ऑडियो क्लिप में क्या?

April 20, 2026
Dehradun: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 13.5 लाख की ठगी, प्लेसमेंट एजेंसी संचालकों पर एफआईआर

Dehradun: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 13.5 लाख की ठगी, प्लेसमेंट एजेंसी संचालकों पर एफआईआर

April 20, 2026
Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर जिले में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, एक घंटे में तीन बार डोली धरती

Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर जिले में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, एक घंटे में तीन बार डोली धरती

April 20, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Business Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वैश्विक तेल आपूर्ति पर फिर खतरे की आहट: युद्ध के बीच होर्मुज को लेकर ईरान का नया खुलासा, बताया आखिर कब खुलेगा?
  • ‘अनुमति दी, फिर हमला क्यों’: ईरानी गोलीबारी पर भारतीय जहाज के कैप्टन ने लगाई फटकार, ऑडियो क्लिप में क्या?
  • Dehradun: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 13.5 लाख की ठगी, प्लेसमेंट एजेंसी संचालकों पर एफआईआर
  • Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर जिले में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, एक घंटे में तीन बार डोली धरती
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.