Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर नामांकन आज से, नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च

Uk Fast Khabar March 20, 2024

प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार प्रत्याशी आनलाइन भी नामांकन कर सकते हैं। इस क्रम में वे सभी दस्तावेज भी आनलाइन अपलोड कर सकते हैं। उन्हें एक बार इनका प्रिंट निकाल और हस्ताक्षर कर इन्हें संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर कार्यालय में जमा करना होगा। इसकी तिथि व समय का चयन भी वह आनलाइन कर सकते हैं। प्रदेश में लोकसभा चुनाव पहले चरण में होने हैं। इसकी अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी जाएगी। सार्वजनिक अवकाश दिवस को छोड़ शेष सभी दिवस पर सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।

नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च
प्रत्याशियों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले दस्तावेजों की एक सूची बनाई गई है। इसमें फार्म ए, फार्म बी, शपथपत्र, प्रतिभूति जमा करने का प्रमाण शामिल हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया कि सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में आरओ मुख्यालय में नामांकन के लिए बुधवार को पब्लिक नोटिस चस्पा कर दिया जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च है, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च है। मतदान 19 अप्रैल को होगा। नामांकन के दौरान आरओ मुख्यालय के 100 मीटर की परिधि के दायरे में तीन से अधिक वाहनों को लाने की अनुमति नहीं होगी। इसी क्रम में प्रत्येक आरओ मुख्यालय में सुरक्षा की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। गढ़वाल संसदीय सीट के लिए नामांकन पौड़ी, टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट के लिए देहरादून, हरिद्वार संसदीय सीट के लिए हरिद्वार, अल्मोड़ा संसदीय सीट के लिए अल्मोड़ा और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के लिए नामांकन रुद्रपुर में किए जाएंगे।

कांग्रेस ने तीन सदस्यीय सीटों पर की प्रत्‍याशियों की घोषणा
भाजपा ने पांचों संसदीय सीट के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने तीन सदस्यीय सीटों गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल व अल्मोड़ा के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। भाजपा विकास और अपनी सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रही है, तो कांग्रेस महंगाई व बेरोजगारी को चुनावी मुद्दा बना रही है।

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियां तय
भाजपा ने प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथियां तय कर दी हैं। भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व की पार्टी प्रत्याशियों के साथ हुई बैठक में तिथियों को अंतिम रूप दिया गया। नामांकन 22 से 27 मार्च के मध्य होंगे। सभी प्रत्याशियों के नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। पौड़ी में गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन के समय केंद्रीय महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के भी मौजूद रहने की संभावना है। भाजपा की प्रांतीय चुनाव प्रबंधन टोली ने सोमवार देर रात को पहले तीन प्रत्याशियों और फिर सभी पांचों प्रत्याशियों के साथ अलग-अलग बैठकें की। इनमें प्रत्याशियों की राय व सुविधा के दृष्टिगत नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथियों को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार 22 मार्च को अल्मोड़ा सीट से प्रत्याशी अजय टम्टा नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसी दिन हरिद्वार से प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत रुड़की से आनलाइन नामांकन पत्र भरेंगे और फिर 23 मार्च को वह आफलाइन भी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी और टिहरी गढ़वाल से प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह 26 मार्च को नामांकन पत्र भरेंगे। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से उम्मीदवार अजय भट्ट का 27 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। बताया गया कि प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र जमा करने के लिए मुहूर्त के संबंध में शीघ्र ही प्रांतीय नेतृत्व को जानकारी दी जाएगी। यह इस प्रकार से होगा कि प्रत्याशियों के नामांकन के अवसर पर पहुंचने में मुख्यमंत्री अथवा अन्य नेताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे प्रवास
सूत्रों के अनुसार पार्टी प्रत्याशियों से कहा गया है कि वे अपनी-अपनी संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले 14-14 विधानसभा क्षेत्रों के प्रवास अथवा भ्रमण के कार्यक्रम सुनिश्चित कर लें। भ्रमण के दौरान जनता के साथ ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भी निरंतर संवाद बनाए रखने के लिए कहा गया है। यही नहीं, उन्हें अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों के संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित करने को भी कहा गया है।

 

Continue Reading

Previous: 22 मार्च से शुरू हो सकता है भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन का सिलसिला
Next: जीपीएस से होगी ईवीएम की निगरानी, निष्पक्षता बनाए रखने के लिए बना यह प्‍लान

Related Stories

कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल

कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल

July 23, 2026
चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

July 23, 2026
चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

July 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुईं Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9

एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुईं Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9

July 23, 2026
कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल

कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल

July 23, 2026
चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

July 23, 2026
चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

July 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुईं Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9
  • कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल
  • चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क
  • चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.