Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू, रविवार को भी जारी रहेगी प्रक्रिया

Uk Fast Khabar December 28, 2024

प्रदेश के 100 नगर निकायों में शुक्रवार से नामांकन प्रारंभ हो गए हैं। वहीं निकाय चुनाव के लिए नामांकन 29 दिसंबर को भी दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया आज से 30 दिसंबर तक होनी है। 29 दिसंबर को रविवार होने के चलते गफलत बनी थी कि इस दिन नामांकन होंगे या नहीं। अब राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की है। इसके साथ ही शहरों में बनने वाली छोटी सरकार को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां और बढ़ गई हैं। सत्ताधारी दल भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं, जबकि अन्य राजनीतिक दल एवं निर्दलीय भी खम ठोकने की तैयारी में हैं।

कांग्रेस पर सत्तारूढ़ दल के किले में सेंधमारी का दबाव
भाजपा पर निकायों में अपने दबदबे को बनाए रखने और कांग्रेस पर सत्तारूढ़ दल के किले में सेंधमारी का दबाव है। एक-दूसरे की रणनीति पर बारीकी से नजर रख रहे दोनों दलों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर मशक्कत चल रही है। कोई भी दल अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाया है। सालभर से प्रशासकों के हवाले चल रहे नगर निकायों में चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार से नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शुरू होगी। 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी को मतगणना होगी। कुल 100 निकायों में 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायत में महापौर व अध्यक्ष के साथ ही वार्ड सदस्यों के पदों पर निर्वाचन होना है। गत सोमवार को आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। गैर निर्वाचित श्रेणी की नगर पंचायतों केदारनाथ, गंगोत्री व बदरीनाथ में चुनाव नहीं होते। नगर पालिका परिषद किच्छा व नरेंद्रनगर का पुनर्परिसीमन और नवगठित नगर पंचायत पाटी व गढ़ीनेगी के परिसीमन की सूचना आयोग को नहीं मिली है। इस कारण कुल 107 में से 100 नगर निकायों में चुनाव कराए जा रहे हैं।
11 नगर निगमों में महापौर के प्रतिष्ठापूर्ण पदों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर दोनों प्रमुख दलों में मारामारी है। दोनों दलों का प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व निकायों में टिकटों के बंटवारे को लेकर मंथन में जुटा हुआ है।

चुनाव का कार्यक्रम
आज से 30 दिसंबर तक सुबह 10 से पांच बजे तक दाखिल किए जाएंगे नामांकन पत्र।
31 दिसंबर व एक जनवरी को सुबह 10 से बजे से होगी नामांकन पत्रों की जांच।
दो जनवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक वापस लिए जा सकेंगे नाम।
तीन जनवरी को सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे आवंटित होंगे चुनाव चिह्न।
23 जनवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा मतदान।
25 जनवरी को सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना।

एक नजर
30,63,143 हैं निकायों में कुल मतदाता
14,82,809 महिला मतदाता
15,79,789 पुरुष मतदाता
545 अन्य मतदाता
1518 मतदान केंद्र हैं निकायों में

Continue Reading

Previous: बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड, कोल्‍ड डे अलर्ट जारी; इन पांच जिलों में पड़ेगी बर्फ
Next: उत्‍तराखंड में बनेगा देश का सबसे गहरा डीप डाइविंग पूल, 53 करोड़ की लागत और होगी इतनी गहराई

Related Stories

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

July 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा
  • श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
  • रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
  • पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.