Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

‘केदारघाटी में स्थिति सामान्य करना सरकार की प्राथमिकता’, आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में CM धामी

Uk Fast Khabar September 25, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारघाटी में जल्द से जल्द स्थिति सामान्य हो और यात्रा सुचारू रूप से चलती रहे, यह सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने मंगलवार को आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा के दौरान यह बात कही। उन्होंने रुद्रप्रयाग के डीएम से केदारघाटी के आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही केदारनाथ धाम तक वैकल्पिक मार्ग को शीघ्रता से तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम से पूछा कि यदि उन्हें किसी भी तरह की मदद शासन स्तर से चाहिए तो इस बारे में तुरंत अवगत कराएं। मुख्यमंत्री ने आपदा संबंधी पुनर्निर्माण कार्यों, चारधाम यात्रा मार्ग समेत अन्य क्षतिग्रस्त राजमार्गों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के द़ृष्टिगत मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को एनएचआइडीसीएल, एनएचएआइ समेत अन्य विभागों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही लोनिवि समेत अन्य विभागों को पुरानी देनदारियां शीघ्र निबटाने को कहा। उन्होंने कहा कि विभागों में जो भी लंबित कार्य हैं, उन्हें तत्काल निबटाया जाना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा कि यदि आपदा मद से धनराशि खर्च करने में दिक्कतें आ रही हैं तो उन्हें आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के संज्ञान में लाएं।

2500 किमी सड़कें होंगी पैचलेस
लोनिवि के अपर सचिव विनीत तोमर ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को बताया कि लोनिवि ने राज्य में 2500 किलोमीटर सड़कों को पैचलेस करने का लक्ष्य रखा है। इसमें राज्य की 668 सड़कें हैं। तय लक्ष्य के अनुरूप इन सड़कों को पैचलेस कर दिया जाएगा।

आपदा से बचाव को अब तक 427 करोड़ आवंटित
बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में चालू वित्तीय वर्ष में आपदा से बचाव के लिए 427.87 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। इसमें एसडीआरएफ से 386.87 करोड़, राज्य सेक्टर न्यूनीकरण से 15 करोड़ और राज्य सेक्टर नान एसडीआरएफ से 26 करोड़ रुपये दिए गए हैं। एसडीआरएफ के तहत पुनस्र्थापना व पुनर्वास के लिए 95 करोड़ की राशि और दी जा रही है। इसके लिए लोनिवि को 50 करोड़, पीएमजीएसवाई को 15 करोड़, पेयजल निगम को 20 करोड़ व यूपीसीएल को 10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

टिहरी में दिसंबर तक आपदा प्रभावित गांवों का विस्थापन
टिहरी के डीएम मयूर दीक्षित ने मुख्यमंत्री को बताया कि घनसाली क्षेत्र में आई आपदा के बाद स्थिति काफी हद तक सामान्य हो गई है। जिन सड़कों को अधिक क्षति पहुंची है, उन्हें दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दिसंबर तक क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों का विस्थापन कर लिया जाएगा। इसके लिए शासन से धनराशि मिल चुकी है। इसके अलावा बूढ़ाकेदार में सुरक्षा दीवार निर्माण के कार्य को भी अनुमोदन मिल गया है।

स्पष्ट शासनादेश जारी करने का अनुरोध
ऊधम सिंह नगर के डीएम उदय राज सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पुनर्निर्माण और पुनप्र्राप्ति को लेकर केंद्र द्वारा जारी गाइडलाइन के बाद धनराशि खर्च करने में व्यवहारिक कठिनाइयां आ रही है। इसे देखते हुए स्पष्ट शासनादेश जारी करने का उन्होंने अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इससे संबंधित सभी बिंदुओं को आपदा प्रबंधन सचिव के संज्ञान में लाया जाए।

चंपावत भेजे जाएंगे दो बेली ब्रिज
चंपावत के डीएम नवनीत पांडे ने जिले में दो बेली ब्रिज की आवश्यकता की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने नैनीताल के डीएम को हल्द्वानी से दो बेली ब्रिज तत्काल चंपावत भेजने के निर्देश दिए।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में सूरज ने किया बेहाल, टूटा 50 साल का रिकॉर्ड; मौसम विभाग ये है आज का पूर्वानुमान
Next: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, आज घनघोर बारिश का येलो अलर्ट जारी

Related Stories

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

August 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर
  • नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
  • सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.