Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अब अवार्ड वापसी गैंग पर लगेगा लगाम, संसदीय समिति ने की सिफारिश

Uk Fast Khabar July 26, 2023

देश में सरकार के फैसले के खिलाफ या फिर किसी भी घटना के विरोध में देश के नामचीन लोगों ने अपने अवॉर्ड लौटाए हैं। इससे सरकार की काफी किरकिरी हुई। सरकार को हाल ही में मणिपुर के टॉप एथलीट्स ने प्रदेश में हिंसा न रोक पाने की स्थिति में अवार्ड वापसी की धमकी दी है। उनका कहना है कि अगर मणिपुर में भड़की हिंसा जल्द शांत नहीं की हुई तो अवार्ड वापस करना शुरू करेंगे। इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों इसको लेकर संसदीय समिति ने अब अवॉर्ड देने से पहले प्राप्तकर्ता से अंडरटेकिंग फॉर्म भरवाने की सिफारिश की है।

संसदीय समिति ने की सिफारिश:
सरकार को भेजी गई अपनी सिफारिश में संसदीय समिति ने कहा है कि शीर्ष सांस्कृतिक संस्थानों और अकादमियों को पुरस्कार वापसी जैसी स्थिति से बचने के लिए अवार्ड प्राप्त करने वाले से पहले वचन लेना चाहिए। समिति ने कहा कि अवार्ड वापसी से पुरस्कारों की साख पर असर पड़ रहा है। इससे बचने के लिए कमेटी ने सरकार से एक ऐसी व्यवस्था बनाने की सिफारिश की है, जिसमें पुरस्कार देने से पहले अवॉर्ड पाने वाले कलाकार, लेखक और अन्य बुद्धिजीवी से इस बात की सहमति ले ली जाए कि वह भविष्य में पुरस्कार वापस नहीं करेंगे। संसद की स्थायी समिति ने अवार्ड वापसी के मुद्दे को देश का अपमान बताया है।

अवॉर्ड पाने वाले उम्मीदवार पहले शपथ पत्र भरें:
संसदीय समिति का मानना है कि अवॉर्ड पाने वाले उम्मीदवार से पहले एक शपथ पत्र भरवाना चाहिए। साथ ही बगैर सहमति के किसी को भी पुरस्कार न दिया जाए। कमेटी ने अपनी सिफारिश में कहा है कि जब भी कोई पुरस्कार दिया जाए तो प्राप्तकर्ता की ओर से इस बात की सहमति जरूर ली जाए कि वह भविष्य में पुरस्कार वापस नहीं करेगा, ताकि वह राजनीतिक कारणों से इसे वापस न लौटाए। समिति ने सिफारिश रखते हुए ऐसी कई घटनाओ का जिक्र किया है, जिनमें अवॉर्ड लौटाने की बात कही गई थी। समिति के सदस्यों ने साल 2015 में कर्नाटक के प्रख्यात लेखक कलबुर्गी की हत्या के बाद अवॉर्ड वापसी मामले का भी जिक्र किया है।

पुरस्कार लौटाना विरोध का एक तरीका बन रहा:
सरकार को भेजी गई अपनी सिफारिश में कमेटी ने कहा है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हमारा संविधान हर नागरिक को भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है। संविधान विरोध-प्रदर्शन की भी आजादी देता है, लेकिन पुरस्कार लौटाना विरोध का एक तरीका बन रहा है। कमेटी का यह भी कहना है कि साहित्य अकादमी सहित पुरस्कार देने वाली दूसरी अकादमियां एक गैर राजनीतिक संगठन हैं। इसलिए राजनीति के लिए यहां कोई स्थान नहीं है। ऐसा करने वालों को किसी ज्यूरी में रखने या फिर किसी अहम पद पर नामित नहीं किया जाना चाहिए।

पुरस्कारों की प्रतिष्ठा और ख्याति पर असर:
समिति ने कहा कि पुरस्कार लौटाने जैसी घटनाएं अन्य पुरस्कार विजेताओं की उपलब्धियों को कमतर करती है और पुरस्कारों की प्रतिष्ठा और ख्याति पर भी असर डालती है. समिति ने सिफ़ारिश की है कि पुरस्कार प्राप्त करने वालों से उनसे एक संकल्प पत्र लिया जाना चाहिए कि वह भविष्य में विरोध स्वरूप पुरस्कार नहीं लौटाएंगे. साथ ही समिति ने ऐसे पुरस्कार विजेताओं की दोबारा नियुक्ति पर भी सवाल उठाया।

लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य समिति में शामिल:
सरकार को भेजी गई इस समिति में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल हैं। संस्कृति मंत्रालय से जुड़ी संसद की इस स्थाई समिति के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद व वाईएसआर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी विजयसाय रेड्डी हैं।

ब्लैकलिस्ट हो जाएंगे पुरस्कार लौटाने वाले:
समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यदि पुरस्कार लौटाए जाते हैं, तो भविष्य में इस तरह के पुरस्कार के लिए उस व्यक्ति के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। राज्यसभा सचिवालय के एक बयान में कहा गया है कि समिति ने देखा है कि कैसे अकादमी (जैसे साहित्य अकादमी) की तरफ से दिए जाने वाले पुरस्कारों के विजेताओं ने ‘सांस्कृतिक क्षेत्रों और संबंधित अकादमी के स्वायत्त कामकाज के दायरे से इतर’ राजनीतिक मुद्दों पर विरोध में अपने पुरस्कार लौटाए हैं।

Continue Reading

Previous: साक्षी धोनी का कहना है कि अगर अच्छी स्क्रिप्ट होगी तो एमएस धोनी फिल्मों में अभिनय करेंगे: ‘उन्हें कैमरे से शर्म नहीं आती’
Next: सीएम धामी ने की घोषणा: दून व पिथौरागढ़ में खुलेंगे अतिरिक्त सैनिक कल्याण कार्यालय

Related Stories

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

November 23, 2026
उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

November 23, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

November 23, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

November 23, 2026
उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

November 23, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

November 23, 2026
हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

November 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल
  • उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण
  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ
  • हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.