Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चारधाम यात्रा पर अब केंद्र की निगरानी, गृह मंत्रालय को रोज भेजनी होगी रिपोर्ट; कमेटी बनेगी

Uk Fast Khabar May 25, 2024

चारधाम यात्रा में लगातार सामने आ रही भीड़ प्रबंधन संबंधी शिकायतों के बीच अब केंद्र ने निगरानी शुरू कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चारधाम यात्रा की प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी है। भीड़ प्रबंधन को एनडीआरएफ और आईटीबीपी मदद करेगी। मंत्रालय ने भविष्य में यात्रा प्रबंधन की रणनीति बनाने के लिए कमेटी के गठन के निर्देश भी दिए हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में राज्य में चारधाम यात्रा की अद्यतन जानकारी दी। केंद्रीय गृह सचिव ने मुख्य सचिव को धामों, यात्रा मार्गों एवं ठहराव स्थलों में यात्रियों की रिपोर्ट प्रतिदिन गृह मंत्रालय को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जरूरत पड़ने पर यात्रा मार्ग पर क्राउड मैनेजमेंट के लिए एनडीआरएफ और आईटीबीपी की मदद लेने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही भविष्य में चारधाम यात्रा प्रबंधन की रणनीति के लिए एक कमेटी के गठन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने धरातल स्तर पर यात्रा प्रबंधन पर कड़ी निगरानी पर भी विशेष बल दिया है। मुख्य सचिव ने गृह सचिव को बताया कि राज्य में चारधाम यात्रा सफलतापूर्वक, सुरक्षित, सुगम एवं सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
बताया, सभी राज्यों विशेषकर पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जहां से सबसे अधिक यात्री चारधाम पर आते हैं, उनके मुख्य सचिवों को पत्र और व्यक्तिगत तौर पर बातचीत कर अनुरोध किया गया कि यात्री सिर्फ रजिस्ट्रेशन के बाद ही चारधाम पर आएं। जिस तिथि का पंजीकरण हुआ है, उस तिथि पर ही चारधाम यात्रा पर आएं।
बताया, व्यवस्था बनाए रखने के लिए 31 मई तक चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई गई है। केंद्रीय गृह सचिव ने उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए केंद्र से हरसंभव सहायता एवं सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगौली, सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर, अरविंद सिंह ह्यांकी मौजूद रहे।

चौबीस घंटे चल रहा कॉल सेंटर
यात्रा प्रबंधन के बारे में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया, पर्यटन विभाग की ओर से 24 घंटे कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। पंजीकृत श्रद्धालुओं को बड़कोट (यमुनोत्री), हीना (गंगोत्री), सोनप्रयाग (केदारनाथ) और पांडुकेश्वर (बदरीनाथ) में चेक किया जा रहा है। जानकीचट्टी (यमुनोत्री), गंगोत्री मंदिर (गंगोत्री), स्वर्गारोहिणी (केदारनाथ), आईएसबीटी, बीआरओ और माणा (बदरीनाथ) में धामों के दर्शन के लिए पंजीकृत श्रद्धालुओं को टोकन जारी किए जा रहे हैं। मंदिरों के परिसर में पंक्ति में लगे श्रद्धालुओं के टोकन पर मुहर लगाकर उनके लिए धामों के दर्शनों की व्यवस्था की गई है।

जून तक ऑनलाइन पंजीकरण फुल
चारधाम यात्रा के लिए जून में शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण फुल हो गए हैं। जुलाई से नवंबर के बीच यात्रा के लिए पंजीकरण उपलब्ध हो रहे हैं। चारोंधामों में क्षमता से अधिक भीड़ बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने ऑफलाइन पंजीकरण पर 31 मई तक रोक लगाई है। धामों में स्थिति सामान्य होने पर एक जून से ऑफलाइन पंजीकरण खुल सकते हैं। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 31.55 लाख पार कर चुका है। इसमें 9.61 लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं। 10 मई से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। पहले दिन ही केदारनाथ, गंगोत्री यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भारी उमड़ी, जिससे व्यवस्थाएं भी पटरी से उतर गईं।

फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वाली ट्रेवल एजेंसी का संचालक गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने चारधाम यात्रा का फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वाली ट्रेवल एजेंसी के संचालक अंकुश को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महाराष्ट्र के 30 सदस्यीय दल को दो धामों के ऑनलाइन फर्जी रजिस्ट्रेशन उपलब्ध कराए थे। उसके खिलाफ पीड़ित यात्रियों ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। 22 मई को वाहनों की चेकिंग के दौरान महाराष्ट्र के 30 सदस्यीय यात्री दल के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फर्जी पाए गए थे। यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में तारीखों में कूट रचनाकर बदला गया था। पूछताछ करने पर यात्रियों ने बताया कि उन्होंने हरिद्वार स्थित कोनार्क ट्रेवल्स से 21 से 30 मई तक दो धामों की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था।

बुद्ध पूर्णिमा पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के पट खुले
हेमकुंड साहिब स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। आमतौर पर हेमकुंड साहिब के साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी खुलते हैं। मंदिर के पुजारी कुशल सिंह और मनीष पांडे ने पूजा-अर्चना कर भोग लगाया। 15 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित मंदिर हेमकुंड साहिब के सरोवर के पास स्थित है।

Continue Reading

Previous: गिरफ्तार गुप्ता बंधुओं का दक्षिण अफ्रीका तक विवादों से नाता, उत्तराखंड सरकार ने दी थी जेड प्लस सुरक्षा
Next: एम्स में अब नर्सिंग स्टाफ ने की दो डॉक्टरों के निलंबन की मांग; न करने पर आज सुबह से कार्य बहिष्कार

Related Stories

रामोजी फिल्म सिटी में हॉलिडे कार्निवल शुरू, पर्यटकों को 7 जून तक मिलेगा भरपूर मनोरंजन

रामोजी फिल्म सिटी में हॉलिडे कार्निवल शुरू, पर्यटकों को 7 जून तक मिलेगा भरपूर मनोरंजन

April 24, 2026
महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक घमासान जारी, कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा के सामने दिया धरना

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक घमासान जारी, कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा के सामने दिया धरना

April 24, 2026
उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस लोकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस लोकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

April 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

रामोजी फिल्म सिटी में हॉलिडे कार्निवल शुरू, पर्यटकों को 7 जून तक मिलेगा भरपूर मनोरंजन

रामोजी फिल्म सिटी में हॉलिडे कार्निवल शुरू, पर्यटकों को 7 जून तक मिलेगा भरपूर मनोरंजन

April 24, 2026
8वां वेतन आयोग: न्यूनतम सैलरी 72000 रुपये, सालाना वेतन वृद्धि 6%, BPMS का सुझाव

8वां वेतन आयोग: न्यूनतम सैलरी 72000 रुपये, सालाना वेतन वृद्धि 6%, BPMS का सुझाव

April 24, 2026
महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक घमासान जारी, कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा के सामने दिया धरना

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक घमासान जारी, कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा के सामने दिया धरना

April 24, 2026
उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस लोकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस लोकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

April 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रामोजी फिल्म सिटी में हॉलिडे कार्निवल शुरू, पर्यटकों को 7 जून तक मिलेगा भरपूर मनोरंजन
  • 8वां वेतन आयोग: न्यूनतम सैलरी 72000 रुपये, सालाना वेतन वृद्धि 6%, BPMS का सुझाव
  • महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक घमासान जारी, कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा के सामने दिया धरना
  • उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस लोकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.