Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

EVM पर सवाल उठाने वालों को अब चुनाव आयोग देगा जवाब, नोटिस जारी कर मांग सकता है प्रमाण; सुप्रीम कोर्ट लगा चुका है फटकार

Uk Fast Khabar December 8, 2023

चुनावों में हार के बाद कुछ राजनीतिक दलों की ओर से ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर उठाए जाने वाले सवालों से आजिज आ चुका चुनाव आयोग अब इसके खिलाफ की जाने वाली किसी भी तरह की ऊलजलूल और झूठी बातों पर चुप नहीं बैठेगा। ऐसे झूठे आरोपों को चुनाव प्रक्रिया के प्रति लोगों के भरोसे को कमजोर करने की पहल करार देते हुए आयोग अब ऐसे लोगों से निपटने की तैयारी में है।

चुनाव आयोग अब मांगेगा प्रमाण
आयोग अब ऐसे आरोप पर राजनीतिक दल या और संबंधित लोगों से आरोपों से संबंधित प्रमाण मांगेगा, जिसमें फेल होने पर तय नियमों के तहत कार्रवाई भी होगी। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों को लेकर विपक्षी दलों की ओर से फिर से ईवीएम पर ठीकरा फोड़ा जाने लगा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेता ऐसे आरोप लगा रहे हैं।

आयोग पहले भी दिखा चुका है सख्ती
इससे पहले आयोग ने इसी तरह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर भी लगाए गए आरोपों पर आयोग ने सख्ती दिखाई थी। साथ ही नोटिस जारी कर उन्हें अपने आरोपों से जुड़े प्रमाण पेश करने को कहा था। जिसे वह पेश नहीं कर पाए थे। इसके बाद आयोग ने उन्हें चेतावनी भी जारी की थी। साथ ही भविष्य में ऐसे आरोपों से बचने की सलाह भी दी थी।

ईवीएम से अब तक कराए गए 140 से ज्यादा विधानसभा चुनाव
आयोग से जुड़े सूत्रों की मानें तो राजनीतिक दलों की ओर से ईवीएम को लेकर इस तरह के सवाल तब उठाए जा रहे है, जब अब तक देश में ईवीएम के जरिए अलग-अलग राज्यों के 140 से ज्यादा विधानसभा चुनाव कराए जा चुके है। इनमें से करीब 33 चुनावों में अब तक कांग्रेस जीती है, जबकि करीब 29 चुनाव भाजपा ने जीते है।
इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों में टीएमसी, बीजेडी, आरडेडी, जेडीयू, जेएमएम, सीपीआई(एम), एआईडीएमके और डीएमके जैसे दलों ने जीत दर्ज कर अपनी सरकारें भी बनाई है। इसके साथ ही 2004 से 2019 तक चार आम चुनाव भी ईवीएम से हो चुके है, जिसमें अब तक दो चुनाव कांग्रेस जीती है और दो भाजपा जीती है।
गौरतलब है कि ईवीएम को लेकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में लंबी लड़ाई चली। इस दौरान कोर्ट ने पूर्णरूप से आश्वस्त होने और इनमें वीवीपैट जैसे बदलावों के निर्देश साथ ही इसके व्यापक प्रयोग को मंजूरी दी थी। हाल ही में ईवीएम से जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कड़ी फटकार लगाई थी।

ईवीएम को हैक करने की आयोग ने दी थी चुनौती
ईवीएम को हैक करने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने कुछ साल पहले राजनीतिक दलों को इसे हैक करने की चुनौती भी दी थी। आयोग ने इसके लिए ईवीएम पर संदेह जताते वाले दलों को इसके इसके लिए आमंत्रित भी किया था। इस दौरान कोई भी दल सामने नहीं आया था।

Continue Reading

Previous: ‘शोले’ में धर्मेंद्र ने इस एक सीन के लिए खर्च कर दिए थे हजारों रुपये, हेमा मालिनी बनी थीं वजह
Next: ऑपरेशन सुरंग के हीरो से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी, GIS सम्मेलन मे दिया गया स्पेशल इन्विटेशन

Related Stories

Dehradun: डिजिटल इंडिया समिट में जुटे 30 से अधिक कंपनियों के सीईओ; एआई व साइबर सिक्योरिटी कंपनियां पहुंचीं

Dehradun: डिजिटल इंडिया समिट में जुटे 30 से अधिक कंपनियों के सीईओ; एआई व साइबर सिक्योरिटी कंपनियां पहुंचीं

April 17, 2026
Accident: डंपर ने टीपीनगर चौकी के हेड कांस्टेबल मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Accident: डंपर ने टीपीनगर चौकी के हेड कांस्टेबल मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

April 17, 2026
Haldwani: 782 दिन बाद जेल से निकलेगा बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड, 24 फरवरी को दिल्ली से हुआ था गिरफ्तार

Haldwani: 782 दिन बाद जेल से निकलेगा बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड, 24 फरवरी को दिल्ली से हुआ था गिरफ्तार

April 17, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Dehradun: डिजिटल इंडिया समिट में जुटे 30 से अधिक कंपनियों के सीईओ; एआई व साइबर सिक्योरिटी कंपनियां पहुंचीं

Dehradun: डिजिटल इंडिया समिट में जुटे 30 से अधिक कंपनियों के सीईओ; एआई व साइबर सिक्योरिटी कंपनियां पहुंचीं

April 17, 2026
Accident: डंपर ने टीपीनगर चौकी के हेड कांस्टेबल मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Accident: डंपर ने टीपीनगर चौकी के हेड कांस्टेबल मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

April 17, 2026
Haldwani: 782 दिन बाद जेल से निकलेगा बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड, 24 फरवरी को दिल्ली से हुआ था गिरफ्तार

Haldwani: 782 दिन बाद जेल से निकलेगा बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड, 24 फरवरी को दिल्ली से हुआ था गिरफ्तार

April 17, 2026
Rudrapur: बेहड़ ने खोया आपा, बोले-किसानों को परेशानी हुई तो अधिकारियों को जूतों से पिटवाऊंगा

Rudrapur: बेहड़ ने खोया आपा, बोले-किसानों को परेशानी हुई तो अधिकारियों को जूतों से पिटवाऊंगा

April 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Business Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हल्द्वानी

Recent Posts

  • Dehradun: डिजिटल इंडिया समिट में जुटे 30 से अधिक कंपनियों के सीईओ; एआई व साइबर सिक्योरिटी कंपनियां पहुंचीं
  • Accident: डंपर ने टीपीनगर चौकी के हेड कांस्टेबल मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
  • Haldwani: 782 दिन बाद जेल से निकलेगा बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड, 24 फरवरी को दिल्ली से हुआ था गिरफ्तार
  • Rudrapur: बेहड़ ने खोया आपा, बोले-किसानों को परेशानी हुई तो अधिकारियों को जूतों से पिटवाऊंगा
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.