Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में बढ़ गई बाघों की संख्या, बिगड़ा संतुलन; अब नए प्रस्ताव पर सरकार कर रही मंथन

Uk Fast Khabar January 19, 2024

पिछले ढाई माह में कुमाऊं में पांच लोगों की बाघ के हमले में मौत हो चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि तीन घटनाएं पर्वतीय क्षेत्र भीमताल से जुड़ी है। जबकि गुलदार हर दिन किसी आबादी क्षेत्र में नजर आ रहे हैं। बाघ और गुलदार की वजह से होने वाले मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक बड़ी वजह बाघों के जंगल का ओवरलोड होना है। बाघों का जंगल इसलिए क्योंकि राज्य में इनकी कुल संख्या 560 है। इसमें से 476 बाघ नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और कार्बेट के जंगलों में गिने गए थे।

नए प्रस्ताव पर हो रहा है मंथन
जंगल की धारण क्षमता पर असर पड़ने की वजह से गुलदार संग कमजोर बाघों को भी मजबूरी में नई जगह का रुख करना पड़ रहा है। यही वजह है कि दिसंबर में बिनसर वन्यजीव अभयारण्य और वृद्ध जागेश्वर तक इसकी मौजूदगी देखने को मिली। ऐसे में अब एक नए प्रस्ताव पर मंथन चल रहा है जो कि जंगल में संतुलन स्थापित कर बाघ और इंसान दोनों को बचा सकता है। इसके तहत दूसरे राज्यों से प्रस्ताव मिलने पर बाघों को शिफ्ट किया जा सकता है। फिलहाल राजस्थान के प्रस्ताव पर गौर किया जा रहा है।

उत्तराखंड में ऐसी है बाघों की संख्या
उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति और बाघों की संख्या को देखे तो कुमाऊं के नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के जंगल में 216 बाघ है। इन्हें वेस्टर्न सर्किल का जंगल कहा जाता है। जिसकी एक रेंज फतेहपुर में दिसंबर 2021 से जून 2022 के बीच सात लोगों की बाघ के हमले में मौत हुई थी। बाघों को लेकर वन विभाग की सारी थ्योरी भी यहां धरी रह गई थी। क्योंकि, इस एक रेंज में आठ अलग-अलग बाघ घूम रहे थे। तब कयास लगाए जा रहे थे कि बाघों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं पिछले साल जुलाई में बाघ गणना के आंकड़े सार्वजनिक होने पर यह कयास सही साबित हुआ।

शिफ्ट किए जाने पर किया जा रहा है विचार
उत्तराखंड में बाघों की संख्या 442 से बढ़कर 560 हो गई थी। इसके बाद नवंबर से दिसंबर के बीच खटीमा, टनकपुर, रामनगर और भीमताल में पांच लोगों की जान चली गई। इसके बाद बाघ अल्मोड़ा से आगे ठंडे जंगल तक पहुंच गया। ऐसे में वन विभाग के शीर्ष अधिकारी सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर अन्य राज्यों से प्रस्ताव आने पर शिफ्टिंग पर विचार की बात कह रहे हैं।

शिफ्टिंग से पहले इन बातों पर मंथन
बाघों को दूसरे राज्यों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया इतनी आसान नहीं होगी। पहले यह देखना होगा कि संबंधित राज्य में उनके रहने के वासस्थल की स्थिति कैसी होगी। उस क्षेत्र में बाघों के सुरक्षित रहने की संभावना का आकलन होगा। उसके अनुकूल जैव विविधता व भोजन अहम मानक होगा। इसके बाद केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय संग राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण तक से अनुमति लेनी होगी।

उत्तराखंड के अलावा इन राज्यों में बाघों की मौजूदगी
मध्य प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा, गोवा, अरुणाचल, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरला, असम आदि राज्यों में बाघ की मौजूदगी है। शीर्ष तीन में मध्य प्रदेश, कर्नाटक और उत्तराखंड आते हैं।

अधिकारियों ने कही ये बात
राजस्थान के प्रस्ताव का तकनीकी परीक्षण चल रहा है। देश के अन्य राज्यों से बाघों की शिफ्टिंग का प्रस्ताव आने पर भी विचार किया जा सकता है। इसके लिए भारत सरकार और एनटीसीए की अनुमति की जरूरत भी पड़ेगी। – डा. समीर सिन्हा, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक

 

Continue Reading

Previous: सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में चल रहे विकास कार्यों की दी जानकारी
Next: गंगा कॉरिडोर के साथ कैंचीधाम और शारदा कॉरिडोर पर भी बढ़े कदम, सरकार ने यूआइआइडीबी को दिए निर्देश

Related Stories

कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल

कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल

July 23, 2026
चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

July 23, 2026
चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

July 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुईं Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9

एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुईं Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9

July 23, 2026
कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल

कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल

July 23, 2026
चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

July 23, 2026
चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क

July 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुईं Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9
  • कांवड़ पटरी पर एक और युवक की दर्दनाक मौत, 17 दिन में गई 4 जिंदगियां, उठ रहे कई सवाल
  • चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क
  • चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.