Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में बेमौसमी बारिश, 179 हेक्टेयर एरिया में फसल बर्बाद, अतिवृष्टि से 522 किसानों को नुकसान

Uk Fast Khabar May 14, 2026

बेमौसमी बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ जिलों में पहुंचाया है. ये आंकड़े 1 अप्रैल से 5 मई तक के हैं

देहरादून: उत्तराखंड में गर्मी जैसे आते ही रफूचक्कर हो गई. उल्टा भारी बारिश और ओलावृष्टि ने प्रदेश में किसानों और काश्तकारों के लिए कई समस्याएं भी खड़ी कर दी हैं. उत्तराखंड में अप्रैल से मई के शुरुआती सप्ताह तक हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि ने मैदानी से लेकर पर्वतीय जिलों तक खेती को नुकसान पहुंचाया है. कृषि निदेशालय, उत्तराखंड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रैल से 5 मई 2026 के बीच प्रदेश में लगभग 179.47 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है. इस दौरान 522 किसानों की फसलें प्रभावित होने की सूचना विभाग को मिली है.

उत्तराखंड में बेमौसम बारिश का प्रकोप: रिपोर्ट के मुताबिक नुकसान सबसे अधिक कुछ चुनिंदा जिलों में दर्ज किया गया. टिहरी जिले में सबसे ज्यादा करीब 87.40 हेक्टेयर, पिथौरागढ़ जिले में 48.47 हेक्टेयर और देहरादून जिले में 38.50 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ. इसके अलावा अल्मोड़ा जिले में 5 हेक्टेयर और चम्पावत में सीमित क्षेत्र में नुकसान दर्ज किया गया. कई अन्य जिलों से इस अवधि में नुकसान की सूचना नहीं मिली.

बेमौसमी बारिश ने फसलों को पहुंचाया नुकसान: कृषि विभाग के अनुसार अतिवृष्टि से मुख्य रूप से गेहूं, जौ, मटर, टमाटर, मसूर और बीन्स जैसी फसलें प्रभावित हुई हैं. मैदानी क्षेत्रों में जहां गेहूं और टमाटर को नुकसान पहुंचा, वहीं पर्वतीय जिलों में गेहूं, जौ, मटर और दलहनी फसलें मौसम की मार से प्रभावित हुईं. विभागीय आंकड़ों के अनुसार नुकसान का बड़ा हिस्सा असिंचित क्षेत्रों में सामने आया है, जबकि कुछ सिंचित क्षेत्रों में भी फसल क्षति दर्ज की गई. कृषि विभाग ने संबंधित जिलों से रिपोर्ट प्राप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रशासनिक स्तर पर प्रभावित किसानों के आकलन और राहत प्रक्रिया को लेकर स्थानीय स्तर पर समीक्षा की जा रही है.

आम और लीची की फसल को भी नुकसान: देहरादून किसान संगठन के पदाधिकारी आशीष राजवंशी जो कि देहरादून में बासमती उत्पादन करने वाले सबसे बड़े किसान है, उन्होंने बताया कि-

बीते सप्ताह में जो लगातार भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है, इससे सबसे ज़्यादा नुकसान काश्तकारों और सब्जी के किसानों को हुआ है. पहाड़ों पर कुछ नई पौध जो इस वक्त लगायी जा रही हैं, उसको भी काफी नुकसान हुआ है. ओले इतने खतरनाक पड़े हैं कि पूरा का पूरा पॉली हाउस क्षतिग्रस्त हो गया. मैदानों में लीची और आम को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है.
-आशीष राजवंशी, पदाधिकारी, देहरादून किसान संगठन-

किसानों को मुआवजे की मांग: मुआवजे को लेकर किसान आशीष बताते हैं कि पॉली हाउस इत्यादि के मेंटेनेंस के लिए तो सरकार मदद करती है, लेकिन पारंपरिक किसानों को मुआवजे को लेकर किसानों को धरातल पर उतनी तत्परता से लाभ नहीं मिल पाता है.

आपदा प्रबंधन सचिव का बयान: उधर आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कि-

बारिश से प्रदेश में कृषि और बागवानी को नुकसान से इंकार नहीं किया जा रहता है. इसका आकलन लगातार कृषि विभाग कर रहा है. साथ ही साथ मुवावजा भी दिया जा रहा है. आपदा प्रबंधन और कृषि उद्यान विभाग की टीम लगातार फील्ड विजिट कर रही है और नुकसान को लेकर डेटा जुटा रही है.
-विनोद सुमन, सचिव आपदा प्रबंधन-

Continue Reading

Previous: नर्सिंग अभ्यर्थी प्रदर्शन: डीजी हेल्थ ने भेजे ये 3 प्रस्ताव, ज्योति बोलीं मंत्री ने अगर की वादाखिलाफी तो फिर लड़ेंगे
Next: उत्तराखंड में बेमौसमी बारिश, 179 हेक्टेयर एरिया में फसल बर्बाद, अतिवृष्टि से 522 किसानों को नुकसान

Related Stories

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

June 3, 2026
देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

June 3, 2026
Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’

Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’

June 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

June 3, 2026
देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

June 3, 2026
Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’

Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’

June 3, 2026
हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

June 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड
  • देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज
  • Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’
  • हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.