Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • News
  • Uncategorized
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड में इस प्रोजेक्‍ट की बाधा दूर, सालाना 40 करोड़ यूनिट बनेगी बिजली; राज्‍य को मुफ्त मिलेगी 12%

Uk Fast Khabar October 9, 2025

पिथौरागढ़ जिले की धौलीगंगा नदी पर प्रस्तावित 114 मेगावाट की सेला उर्थिंग जलविद्युत परियोजना का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से अटकी इस परियोजना को राज्य सरकार ने नई ऊर्जा दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के केंद्र सरकार से अनुरोध के बाद परियोजना की डीपीआर तैयार होगी। प्रोजेक्ट से सालाना 40 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन हो सकेगा। इससे राज्य को बाहरी राज्यों से बिजली खरीद पर करीब 250 करोड़ रुपये की बचत होगी। सेला उर्थिंग जलविद्युत परियोजना को लेकर मुख्य बाधा पर्यावरणीय स्वीकृति थी, क्योंकि इसका क्षेत्र आंशिक रूप से अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य के समीप आता है।

इस कारण रुकी रही योजना
केंद्र सरकार के स्तर पर 2013 में गंगा और उसकी सहायक नदियों पर परियोजनाओं पर रोक के बाद नीति अस्पष्टता के कारण यह योजना रुकी रही। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर धौलीगंगा नदी पर 114 मेगावाट की सेला उर्थिंग परियोजना को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह परियोजना गंगा बेसिन का हिस्सा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में गंगा और उसकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य घाटियों पर परियोजनाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इसलिए सेला उर्थिंग परियोजना को स्वीकृति दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री के आग्रह पर केंद्र ने इस परियोजना की प्रगति को आगे बढ़ाने की हरी झंडी दी। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड ने बोर्ड बैठक में परियोजना की डीपीआर तैयार करने का टेंडर आमंत्रित किया है। परियोजना से राज्य को लगभग 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली मिलेगी, जिससे 40–45 करोड़ की वार्षिक राजस्व आय बढ़ेगी। वहीं पिथौरागढ़, मुनस्यारी, धारचूला क्षेत्र में वोल्टेज स्थिरता और ट्रांसमिशन लास में कमी आएगी। सेला उर्थिंग परियोजना रन आफ द रिवर जलविद्युत परियोजना होगी, जिसमें बड़ा जलाशय नहीं बनेगा, जिससे पर्यावरणीय प्रभाव सीमित रहेगा। तकनीकी प्रस्ताव के अनुसार, इसमें 73 मीटर ऊंचा कंक्रीट ग्रेविटी डैम, 2.01 किमी लंबी जलवाहक सुरंग व विद्युत ऊर्जा को 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम से ग्रिड से जोड़ा जाएगा।

Continue Reading

Previous: सीएम धामी का आदेश, दिवाली तक गड्ढा मुक्त करें शहरी क्षेत्रों की सड़कें
Next: उत्‍तराखंड के 25 टूरिस्‍ट प्‍लेस को हेली सर्विस से जोड़ने की तैयारी, सरकार ने सैलानियों के लिए बनाया ये प्‍लान

Related Stories

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

November 7, 2025
सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

November 7, 2025 10
हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

November 7, 2025
https://youtu.be/d4n0NxL9ZIs?si=jOgNeRJ6Gzc8U4BU

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

November 7, 2025
सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

November 7, 2025 10
हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

November 7, 2025
जत जयंती विशेष: उत्तराखंड — जहां हर मोड़ पर बसती है प्रकृति की सुंदरता..

जत जयंती विशेष: उत्तराखंड — जहां हर मोड़ पर बसती है प्रकृति की सुंदरता..

November 7, 2025

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog News Uncategorized इतिहास उत्तराखंड क्राइम खेल टेक्नॉलॉजी देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति नैनीताल पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • “बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”
  • सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..
  • हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..
  • जत जयंती विशेष: उत्तराखंड — जहां हर मोड़ पर बसती है प्रकृति की सुंदरता..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.