Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

31 मई तक स्थगित हुआ ऑफलाइन पंजीकरण, चारधाम यात्रा की समीक्षा बैठक सीएम धामी ने दिए निर्देश

Uk Fast Khabar May 21, 2024

चारधाम यात्रा के लिए 31 मई तक ऑफलाइन पंजीकरण स्थगित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री धामी चारधाम यात्रा व्यवस्था पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं।

दिल्ली से लौटते ही सोमवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक में यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन का विशेष ध्यान रखने के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि चारों धामों में श्रद्धालुओं की जो संख्या निर्धारित की गई है, उसके अनुसार उन्हें भेजा जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को अन्य धार्मिक व पौराणिक स्थलों में जाने को भी प्रेरित किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने गढ़वाल मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक को डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि बिना पंजीकरण के उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर चुके जो श्रद्धालु चारों धामों के अलावा अन्य धार्मिक व पर्यटक स्थलों में जाना चाहते हैं, उन्हें वहां भेजा जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि चारों धामों में निर्धारित संख्या और तय मानकों के अनुसार ही श्रद्धालुओं को भेजा जाएगा। इसके लिए उन्होंने टूर आपरेटर के लिए एडवाइजरी जारी करने को कहा। तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की निगरानी करेगा ई-स्वास्थ्य धाम एप चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग व विश फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से ई-स्वास्थ्य धाम एप की शुरुआत की है। इस एप ने कार्य करना शुरू कर दिया है। चारधाम यात्रा के पंजीकरण पोर्टल पर इस एप को रखा गया है, जहां यात्री अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देंगे।

गंगोत्री-यमुनोत्री राजमार्ग
अब संकरे स्थान और अंधे मोड़ों पर ही लग रहा जाम
शासन-प्रशासन के प्रयासों के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू होने की तरफ बढ़ रही है। अब संकरे स्थान और अंधे मोड़ों पर ही जाम लग रहा है। यह स्थिति भी पुलिस की गैर मौजूदगी के कारण है। गंगोत्री राजमार्ग उत्तरकाशी से धाम तक 28 स्थानों पर संकरा है, जबकि यमुनोत्री राजमार्ग पर सिलक्यारा से जानकीचट्टी तक आठ जगह यह स्थिति है। इसकी वजह चारधाम आलवेदर रोड परियोजना के तहत काम नहीं हो पाना है। इस वर्ष गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 10 मई को खोले गए थे। शुरुआत में तीर्थ यात्रियों को उत्तरकाशी से 105 किमी दूर गंगोत्री पहुंचने में 12 से 15 घंटे तो बड़कोट से 55 किमी दूर जानकीचट्टी (यमुनोत्री) पहुंचने में 10 से 12 घंटे लग रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकारी तंत्र के मोर्चा संभालने के बाद इससे राहत मिली। जिसके बाद अब यह सफर चार से पांच घंटे में पूरा हो रहा है।

केदारनाथ में अब गर्भगृह में जाकर कर सकेंगे स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन
केदारनाथ मंदिर में अब श्रद्धालु गर्भगृह में जाकर स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे। सोमवार को तीर्थ पुरोहितों के भारी विरोध के बाद देर शाम प्रशासन और मंदिर समिति के बीच वार्ता में गर्भगृह में जाकर दर्शन करने पर सहमति बनी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने 11 मई को गर्भगृह में जाकर दर्शन करने पर रोक लगा दी थी। अब तक सभा मंडप से ही श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर रहे थे। हेली सेवा से आने वाले यात्रियों को वीआईपी दर्शन करने की व्यवस्था भी बहाल कर दी गई है। वहीं, पंचकेदार में द्वितीय केदार भगवान मध्यमेश्वर मंदिर के कपाट सोमवार सुबह सवा ग्यारह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस मौके पर 350 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा मध्यमेश्वर के दर्शन किए।

 

Continue Reading

Previous: आग धधकने का सिलसिला अभी नहीं थमा, इस फायर सीजन में 1121 घटनाओं में इतने हेक्टेयर जंगल जला
Next: एम्स की एचडी परीक्षा में नकल करने वाले पांच गिरफ्तार, दो निकले संस्थान के ही चिकित्सक; दो-दो लाख में किया गया था हायर

Related Stories

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

June 27, 2026
देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

June 26, 2026
उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

June 26, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

June 27, 2026
देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

June 26, 2026
उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

June 26, 2026
चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

June 25, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति
  • देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी
  • उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली
  • चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.