Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

नया मॉडल बताकर बेची पुराने मॉडल की कार, मर्सिडीज के चेयरमेन, प्रबंध निदेशक व शोरूम संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा

Uk Fast Khabar January 30, 2024

ग्राहक को वर्ष 2023 मॉडल की कार बताकर 2022 मॉडल की कार बेचने के मामले में प्रतिष्ठित वाहन निर्मित कंपनी मर्सिडीज बेंज के चेयरमेन, निदेशक, प्रबंध निदेशक व देहरादून स्थित शोरूम संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। दून निवासी फिल्म प्रोडयूसर व बिल्डर जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि वह महंगी कारों के शौकीन हैं और एक वर्ष के भीतर ही अपनी कार नए मॉडल की कार से बदलते रहते हैं।
आरोप है कि दून के मोहब्बेवाला स्थित मर्सिडीज बेंज के शोरूम बार्क्ले मोटर्स लिमिटेड की ओर से उन्हें 2022 मॉडल की कार 2023 मॉडल बताकर बेच दी गई। कंपनी की ओर से दी गई इनवाइस और बीमे पर भी वर्ष 2023 ही अंकित है। प्रकाश तिवारी ने उनके साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दी थी, जिसमें प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
बंसल होम दून एन्क्लेव निवासी शिकायतकर्ता जयप्रकाश तिवारी की ओर से पटेल नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया कि वह वह मुंबई में फिल्म प्रोड्यूसर हैं और देहरादून में उनका बिल्डिंग निर्माण का भी काम है।
वर्ष 2022 में उन्होंने मर्सिडीज बेंज कंपनी के देहरादून मोहब्बेवाला स्थित बार्क्ले शोरूम में नई कार खरीदने के लिए संपर्क किया। वहां अपनी स्कोडा रैपिड कार एक्सचेंज में दी और 48 लाख रुपये कीमत की मर्सिडीज ए-क्लास लिमोजिन कार खरीद ली।
इसके बाद सात फरवरी-2022 को उन्होंने ए-क्लास लिमोजिन कार को एक्सचेंज में देकर नया मॉडल मर्सिडीज बेंज सी-क्लास लेना चाही। उनकी ए-क्लास लिमोजिन कार की कीमत 30 लाख रुपये लगाई गई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 18 लाख रुपये की हानि के बावजूद उन्होंने नौ फरवरी को 70 लाख रुपये कीमत की मर्सिडीज बेंज सी-क्लास बुक करा दी। शोरूम संचालक की ओर से 24 फरवरी को उन्हें कार की डिलीवरी दी गई, जिसकी इनवाइस और बीमा पर मॉडल वर्ष 2023 अंकित था।

देहरादून संभागीय परिवहन कार्यालय में (यूके 07-एफ 1199) नंबर पर कार का पंजीकरण हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया जून-2023 में वह बदरीनाथ धाम से लौट रहे थे कि उनकी कार नीचे से रगड़ खा गई। इसी दौरान उन्हें पता चला कि मर्सिडीज बेंज का नया माडल जीएलसी आ रहा है। इस पर वह 30 जून-2023 को दोबारा बारक्ले शोरूम पहुंचे और अपनी मर्सिडीज बेंज सी-क्लास को एक्सचेंज में देकर जीएलसी माडल बुक करने को कहा। आरोप है कि इस दौरान जब उनकी मर्सिडीज बेंज सी-क्लास की कीमत लगाई गई तो उन्हें 30 प्रतिशत कटौती के बारे में बताया गया। जब उन्होंने कहा कि अभी तो कार को खरीदे हुए चार माह ही हुए हैं तो शाेरूम के अधिकारियों ने बताया कि उनकी कार 2022 माडल की है। जिस पर जयप्रकाश तिवारी ने कार खरीदने के दौरान मिली इनवाइस व बीमा दिखाया, जिस पर कार माडल 2023 ही अंकित था, लेकिन शोरूम के अधिकारियों ने उसे तकनीकी त्रुटि बताकर पल्ला झाड़ लिया।
आरोप है कि इसी दौरान शोरूम संचालक की ओर से एक नई इनवाइस बना दी गई, जिस पर कार का मॉडल 2022 दर्ज था, लेकिन जयप्रकाश तिवारी ने उस पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। जिसके बदले उन्हें धमकी भी दी गई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मर्सिडीज बेंज कंपनी पुणे (महाराष्ट्र) स्थित कार्यालय में संपर्क किया व वहां चेयरमेन, प्रबंध निदेशक व निदेशक को ई-मेल भी की। आरोप है कि सभी ने इसे तकनीकी खामी बताते हुए मामला रफादफा करने को कहा। अंतत: जयप्रकाश तिवारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर अब मर्सिडीज बेंज पुणे के प्रबंध निदेशक संतोष अय्यर, चेयरमेन, निदेशक, सीईओ समेत बारक्ले शोरूम दून के संचालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पांच माह तक मामला दबाए बैठी रही पुलिस
शिकायतकर्ता जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि उन्होंने 18 अगस्त-2023 को एसएसपी देहरादून कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी। वहां से मामला जांच के लिए आइएसबीटी चौकी पुलिस के पास भेज दिया गया। इस दौरान बार-बार वह चौकी जाते रहे, लेकिन पुलिस ने जांच आगे नहीं बढ़ाई। पुलिस उन्हें टहलाती रही। पिछले दिनों जांच अधिकारी चौकी प्रभारी का तबादला हो गया, इसके बाद शिकायतकर्ता दोबारा एसएसपी अजय सिंह से मिले। एसएसपी ने एसपी क्राइम को मामले की जांच सौंपी। बीस दिन बाद एसपी क्राइम ने एसएसपी को रिपोर्ट सौंपी। एसएसपी के आदेश पर अब मुकदमा दर्ज हो पाया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Continue Reading

Previous: महिला को पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगों ने ठगे पांच लाख, मामला दर्ज
Next: उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य सचिव, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी समेत संभाल चुकी हैं ये अहम पद

Related Stories

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

October 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल
  • उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद
  • I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
  • दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.