Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

‘500 करोड़ में गिर जाएगी उत्तराखंड में सरकार’ विधायक के बयान पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत बोले- इस मामले की हो जांच

Uk Fast Khabar August 31, 2024

विधानसभा सत्र के दौरान सरकार गिराने के षडयंत्र का मामला उठाए जाने पर हरिद्वार से भाजपा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसे बेहद गंभीर बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से इसकी जांच की मांग की है। उन्होंने सरकार के खुफिया तंत्र पर भी सवाल खड़े किए। हरिद्वार जिले के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने सदन में यह विषय उठाया था। इसके बाद से इस पर राजनीति गर्म है। पहले हरिद्वार के पूर्व सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सरकार गिराने के षडयंत्र संबंधी बयान देने वाले विधायक पर ही सवाल दागे थे। उन्होंने कहा कि विधायक को विधानसभा में दिए गए बयान को तथ्यों के साथ साबित करना चाहिए।

त्रिवेंद्र बोले- उत्तराखंड का मखौल उड़ाया जा रहा है
निशंक के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी मसूरी में इस विषय को उठाया। गुरुवार को उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में सरकार गिराने का बयान देकर उत्तराखंड का मखौल उड़ाया गया है। सदन में सभी विधायकों की इस बयान पर चुप्पी को भी उन्होंने निशाने पर लिया। उन्होंने हरिद्वार लोकसभा सीट से उनके प्रतिद्वंद्वी रहे खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की विश्वसनीयता, अनुभव और उत्तराखंड से उनके सरोकार को लेकर कठघरे में खड़ा किया।

लगता है आग के निकट पहुंच गए निशंक: हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के सरकार गिराने संबंधी प्रकरण में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि निशंक भी सरकार गिराने की साजिश का पर्दाफाश चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो केवल धुएं को देखकर अंदाज लगा रही है, लेकिन लगता है, वह आग के नजदीक तक पहुंच गए हैं।

Continue Reading

Previous: आज गर्जन के साथ तेज बारिश के आसार, आठ जिलों में IMD का यलो अलर्ट
Next: पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार, दो दिन बाद फिर एक्टिव हो सकता है मानसून

Related Stories

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

February 14, 2026
Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील

Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील

February 14, 2026
उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

February 14, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

February 14, 2026
Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील

Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील

February 14, 2026
उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

February 14, 2026
रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी

रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी

February 13, 2026 2

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार
  • Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील
  • उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय
  • रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.