Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हरेला पर दून में लगेंगे एक लाख पौधे, मियावाकी पद्धति से होगा पौधरोपण

Uk Fast Khabar July 14, 2025

पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए देहरादून नगर निगम ने इस वर्ष हरेला पर्व को व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। महापौर सौरभ थपलियाल ने इस बार नगर निगम की ओर से एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जो शहर को हरित नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा। साथ ही वन अनुसंधान संस्थान के सहयोग से मियावाकी पद्धति से पौधे रोपे जाएंगे। हरेला पर्व 16 जुलाई को उत्तराखंड में पारंपरिक रूप से मनाया जाता है और इस अवसर पर प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करते हुए पौधरोपण किया जाता है। महापौर सौरभ थपलियाल ने बताया कि पौधरोपण के लिए शहर में उपयुक्त स्थलों की पहचान कर ली गई है। इन स्थानों पर स्थल के अनुसार पौधों की प्रजातियों का सावधानीपूर्वक चयन किया गया है। पौधे वन विभाग से क्रय किए गए हैं और विभिन्न क्षेत्रों में प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नगर निगम की ओर से आम नागरिकों, स्कूलों, संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की गई है। महापौर ने बताया कि हर एक पौधा एक जीवन है और यदि हम सभी एक पौधा भी लगाएं और उसका संरक्षण करें, तो देहरादून को वास्तव में ग्रीन सिटी बनाया जा सकता है। महापौर ने यह भी जानकारी दी कि निगम वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) के सहयोग से एक हरित नीति बनाने की दिशा में भी कार्य कर रहा है। यह नीति शहर में हरियाली को बढ़ाने और ग्रीनिंग गतिविधियों को सुनियोजित तरीके से संचालित करने में सहायक होगी।

मियावाकी तकनीक से होगा पौधारोपण
नगर आयुक्त नमामी बंसल ने बताया कि इस बार नगर निगम ने पौधरोपण के लिए मियावाकी पद्धति अपनाने का निर्णय लिया है। इस तकनीक के तहत पौधों को 10 फीट, चार फीट और दो फीट की ऊंचाई के अनुसार वर्गीकृत कर इस तरह रोपा जाएगा कि वे न केवल तेजी से विकसित हों बल्कि लंबे समय तक जीवित भी रहें।

Continue Reading

Previous: चारधाम की तर्ज पर उत्तराखंड के प्रमुख मंदिरों पर यात्रियों को कराना होगा रजिस्‍ट्रेशन, जल्‍द लागू होगी व्‍यवस्‍था
Next: सीएम धामी के मुख्य सचिव को निर्देश, राष्ट्रीय खेलों के ढांचे के प्रभावी उपयोग की कार्य योजना बनाएं

Related Stories

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026
Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

March 30, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

March 30, 2026
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

March 30, 2026
उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी
  • ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
  • उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी
  • उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.