Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सीएम धामी ने दिया कड़ा संदेश, सावन और चारधाम यात्रा के दौरान गहनता से जारी रहेगा ऑपरेशन कालनेमि

Uk Fast Khabar July 14, 2025

ऑपरेशन कालनेमि के तहत अभी तक 60 से अधिक छदम वेषधारी गिरफ्तार हो चुके हैं। सरकार देवभूमि के देवत्व को अक्षुण रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पवित्र सावन मास और चारधाम यात्रा के दौरान भी ऑपरेशन कालनेमि पूरी गहनता से जारी रहेगा। देवभूमि के मूल स्वरूप और अस्तित्व को बचाने के हमारे संकल्प पर हम अडिग है, यह अनवरत जारी रहेगा। लैंड जिहाद, लव जिहाद, थूक जिहाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ये बातें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार में दिव्य जागरण विमोचन समारोह के दौरान कही।

लैंड जिहाद, लव जिहाद, थूक जिहाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई रहेगी जारी
शनिवार को हिमालयन हेरिटेज सोसाइटी द्वारा आयोजित मैत्री जात्रा मां भगवती सुरकंडा के दिव्य जागर विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के सुरकंडा देवी पर जागर विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जागरों के माध्यम से हमारे पूर्वजों ने प्रकृति, पर्वत, नदियों और देवशक्तियों के साथ संवाद स्थापित किया। हमारी ये जागर परंपरा वेद मंत्रों जितनी ही गूढ़ है। जिसे केवल गाया ही नहीं जाता बल्कि अनुभव भी किया जाता है। जागर में शब्द नहीं बल्कि शक्ति होती है, प्रत्येक बोल, प्रत्येक ताल और ढोल की थाप में एक आध्यात्मिक शक्ति होती है, जो देवत्व को आमंत्रित करती है। ऐसे में इस तरह के प्रयासों को प्रोत्साहन देना सभी का कर्तव्य है।

लोकगायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के मैत्री जात्रा जागर गीत का किया विमोचन
धामी ने कहा, कि सरकार भी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मां सुरकंडा देवी हमारी लोक आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक हैं। उनके इतिहास, महिमा और गौरवशाली कथा को चलचित्रों के माध्यम से जीवंत रूप देने का पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने अद्भुत कार्य किया। उनका यह प्रसास मां सुरकंडा की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर डा. केपी जोशी, डा. महेश कुड़ियाल, साहित्यकार सचिदानंद सेमवाल, सहायक विकास अधिकारी शक्ति प्रसाद भट्ट, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तुदास, मां सुरकंडा के पुजारी शशि भूषण लेखवार, राजपाल जड़धारी, रघुभाई जड़धारी, विजय जड़धारी, सोसाइटी के अध्यक्ष राजपाल जड़धारी, महासचिव रजनीश कंसवाल आदि मौजूद रहे।

हमेशा जड़ों से जुड़े रहे राज्यवासी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराएं और विरासत हमारी आत्मा का हिस्सा हैं। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि राज्य के लोग हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहें। उत्तराखंड की लोक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से राज्य सरकार भी प्रदेश के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। केदारनाथ धाम व बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही मानसखंड के पौराणिक मंदिरों के पुनरुत्थान और सौंदर्यीकरण के लिए रोड़ों की लागत से परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। पहले मां सुरकंडा देवी मंदिर जाने के लिए पैदल चलना पड़ता था, लेकिन हमारी सरकार ने ही मंदिर तक रोपवे का संचालन प्रारंभ करवाया।

राजकीय सेवाओं में आने के इच्छुक युवा विश्वास एवं लगन से परीक्षा की करें तैयारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय सेवाओं के चयन में पारदर्शिता एवं विश्वनीयता पर बात करते हुए एवं राज्य के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब राज्य में सरकारी सेवाओं में चयन का आधार केवल और केवल मेरिट, प्रतिभा व योग्यता है। ऐसे में राजकीय सेवाओं में आने के इच्छुक युवा पूरे विश्वास एवं लगन से परीक्षाओं की तैयारी करे। उनका भविष्य उज्ज्वल है।

जागर गीत में भगवती जगदंबा का लोक पक्ष
प्रागैतिहासिक व पौराणिक कथा पर आधारित मैत्री जात्रा जागर गीत पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने लिखा है। वीडियाे डायरेक्टर विजय भाररती, संगीत रंजीत सिंह ने किया है। अभिनय अनिता नौटियाल, राय सिंह रावत, रविता शाह ने किया है। पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने कहा कि इस जागरण गीत में भगवती जगदंबा का लोक पक्ष है। इस दौरान उषा देवी ने ढोल वादन व जागर गायन जबकि बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुति से मन मोहा।

Continue Reading

Previous: राज्य को एसडीआरएफ कोष से मिलेंगे 455.60 करोड़, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
Next: देहरादून वासियों के लिए खुशखबर, 246 वाहनों की आटोमेटेड पार्किंग तैयार; सीएम करेंगे उद्घाटन

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.