Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा सुविधा हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है – CM धामी

Uk Fast Khabar April 19, 2022

सोमवार को एक दिवसीय काशीपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा, काशीपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए बहल पेपर निगम लिमिटेड काशीपुर द्वारा सी.एस.आर के माध्यम से काशीपुर में विभिन्न राजकीय विद्यालयों में किए गए आधुनिकरण / नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।
इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बाँसखेड़ा कला, काशीपुर (उधम सिंह नगर), राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गिन्नीखेड़ा, काशीपुर (उधम सिंह नगर ), राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गिरधई, काशीपुर (उधम सिंह नगर), राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बॉसखेड़ा खुर्द, काशीपुर (उधम सिंह नगर ), राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बघेलेवाला, काशीपुर (उधम सिंह नगर), राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बघेलेवाला काशीपुर (उधम सिंह नगर ), राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ढकिया गुलाबो, काशीपुर (उधम सिंह नगर) के आधुनिकरण / नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विद्यालयों में दी गई सुविधा एवं इनके निर्माण बच्चों की सुविधा अनुसार हैं। आने वाले समय में यह विद्यालय संपूर्ण उत्तराखंड में मॉडल विद्यालय के रूप में स्थापित होंगे। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक सरकारी विद्यालय आधुनिकता से जुड़े। सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा सुविधा हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तमाम संकल्पों को पूरा करते हुए हमारी सरकार शिक्षा, चिकित्सा, उद्यान, कृषि जैसे प्रत्येक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम कर उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा उत्तराखंड का विकास यहां की युवा पीढ़ी एवं स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के भविष्य पर निर्भर करती है। नन्हे बच्चे उत्तराखंड राज्य के साथ ही देश का भविष्य है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार तीन मंत्र सरलीकरण, समाधान, और निस्तारण के आधार पर प्रदेश में विकास कार्य को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। आगामी चार धाम यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु आने का अनुमान है, बिजली सड़क पेयजल जैसी तमाम सुविधाएं श्रद्धालुओं तक पहुंचाने हेतु सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सही समय पर सही कार्य करते हुए अपने सपनों को साकार करना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। मौजूद छात्रों से उन्होंने कहा की अपना हर पल हर क्षण अपने सपनों को समर्पित करें एवं अपने लक्ष्य पर केंद्रित करें। उन्होंने कहा हमारी सरकार नई खेल नीति लाई है जिसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि सुविधाओं के अभाव में कोई भी खिलाड़ी आगे बढ़ने से न रुके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं उनके शासनादेश भी जारी हो रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। रजत जयंती के अवसर पर उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा

इस दौरान काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, नरेश कुमार झांजी, नवीन झांजी, आदित्य झांजी, ईशांक झांजी, संजय लखोटिया, अमरपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading

Previous: मुख्य सचिव डॉ. एसएस सन्धु ने PWD के अंतर्गत केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, कार्रवाई करने के दिए निर्देश।
Next: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का किया निरीक्षण।

Related Stories

पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 30, 2026
उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

May 30, 2026
अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव लेकर आ रहा एम्बुलेंस गहरी खाई में गिरा, 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव लेकर आ रहा एम्बुलेंस गहरी खाई में गिरा, 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

May 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल

विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल

May 30, 2026
पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 30, 2026
केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

May 30, 2026
उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

May 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल
  • पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.