Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी

Uk Fast Khabar February 13, 2026

रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी

निदेशक कौशल विकास आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन हटा दिया गया है। बाकी पद यथावत रहेंगे।

सरकार ने बृहस्पतिवार की देर शाम 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। आईएएस विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए हैं। यहां से आईएएस प्रतीक जैन को जीएमवीएन में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, निदेशक कौशल विकास आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन हटा दिया गया है। बाकी पद यथावत रहेंगे। आईएएस सौरभ गहरवार को एमडी सिडकुल के साथ ही अपर सचिव उद्योग, निदेशक राजकीय मुद्रणालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर सचिव नियोजन के साथ ही अब पर्यटन विकास परिषद में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक सेवायोजन की जिम्मेदारी भी दी गई है।

आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव शहरी विकास के साथ अब अपर सचिव आवास, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी घाटी विकास प्राधिकरण भी सौंपा गया है। रुद्रप्रयाग के डीएम प्रतीक जैन को अब एमडी जीएमवीएन, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, निदेशक नमामि गंगे, परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पीसीएस गिरधारी सिंह रावत को अब अपर सचिव कार्मिक के साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक मदरसा शिक्षा परिषद, प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव सुरेश जोशी को दुग्ध व दुग्ध विकास विभाग के साथ जनगणना भी सौंपी गई है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव कवींद्र सिंह को सचिवालय प्रशासन व संस्कृत शिक्षा के साथ ही कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग सौंपा गया है।

पीसीएस त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को आयुक्त गन्ना चीनी से हटाकर प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीएस अब्ज प्रसाद वाजपेयी को किच्छा प्रधान प्रबंधक शुगर मिल से हटाकर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग में उप सचिव कमलेश मेहता की प्रतिनियुक्ति खत्म करते हुए उन्हें डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Continue Reading

Previous: मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र
Next: उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

Related Stories

MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स

MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स

July 7, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

July 7, 2026
चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन

चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन

July 7, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स

MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स

July 7, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

July 7, 2026
चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन

चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन

July 7, 2026
पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पतंजलि के 50 सन्यासी भी देंगे इंटरव्यू

पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पतंजलि के 50 सन्यासी भी देंगे इंटरव्यू

July 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • MG Windsor EV की ताबड़-तोड़ बिक्री, 2 साल से भी कम समय में बिके 75,000 यूनिट्स
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी
  • चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन
  • पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पतंजलि के 50 सन्यासी भी देंगे इंटरव्यू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.