Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

क्रिकेट के प्रति जुनून और समर्पण ने दिलाई स्नेह राणा को मंजिल, एक टेस्ट में 10 विकेट लेने वाली हैं पहली स्पिनर

Uk Fast Khabar October 4, 2024

जिस उम्र में बच्चे खिलौनों से दोस्ती करते हैं, उस उम्र में स्नेह न क्रिकेट से दोस्ती कर ली थी। बचपन में गांव के लड़कों के साथ गली के क्रिकेट से शुरू हुआ यह सफर आज स्नेह की पहचान बन गया है। कोच नरेंद्र शाह और किरण शाह के कहने पर पिता भगवान सिंह राणा ने नौ साल की उम्र में देहरादून के लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब में स्नेह को प्रवेश दिलाया। यहां से कोच नरेंद्र शाह के निर्देशन में स्नेह के प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने की शुरुआत हुई। स्नेह टेस्ट क्रिकेट में दस विकेट लेने वाली भारत की पहली महिला स्पिनर है। दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए एक टेस्ट मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। स्नेह ने वर्ष 2014 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे और 20-ट्वेंटी मैच खेला। वर्ष 2021 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला। वर्ष 2016 में घुटने की चोट के बाद स्नेह को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन स्नेह का खेल के प्रति जुनून और समर्पण ही था कि पांच साल बाद वर्ष 2021 में उन्होंने भारतीय टीम में दमदार वापसी की।

बचपन से ही आलराउंडर की भूमिका में रहीं स्नेह
स्नेह के कोच नरेंद्र शाह कहते हैं कि “आलराउंडर की खूबी तो स्नेह में बचपन से ही थी। स्नेह पढ़ाई और खेल, दोनों में ही अव्वल रहीं। क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिंटन या टेबल टेनिस हो अथवा पेंटिंग व ट्रेकिंग, हर क्षेत्र में वह आगे रहती थीं।” स्नेह जितना खेल में ध्यान लगाती थीं, उतना ही वह पढ़ाई में भी ध्यान देती थीं। स्नेह ने कभी मेहनत से जी नहीं चुराया।

स्पिन गेंदबाजी की दी सलाह
कोच नरेंद्र शाह बताते हैं कि लिटिल मास्टर क्लब में आने के बाद स्नेह तेज गेंदबाजी करने लगी थी। उसकी गेंद अंदर की तरफ आती थी, यह देखकर उन्होंने उसे स्पिन गेंदबाजी करने की सलाह दी। स्नेह ने भी सलाह मानी और इस क्षेत्र में मेहनत की। इसके बाद से वह आफ स्पिन गेंदबाजी करने लगीं।

जेब में रखकर लाती थीं रोटी
स्नेह के बचपन के कोच नरेंद्र शाह बताते हैं कि स्नेह का क्रिकेट का प्रति जुनून इस कदर था कि प्रेक्टिस के लिए एकेडमी आने में देर न हो, इसलिए वह जेब में रोटी रखकर लाती थीं। वह याद करते हुए कहते हैं, “एक बार मैं एकेडमी में बच्चों को अभ्यास करा रहा था, देखा कि स्नेह की जेब में कुछ रखा हुआ है। मैंने उसे अपने पास बुलाया और पूछा तो पता चला कि स्नेह की जेब में कागज से लिपटी रोटी और आलू की सब्जी थी। मैंने स्नेह से इसका कारण पूछा तो वह बोलीं, “शाम को स्कूल से लौटने के बाद एकेडमी आने में देर न हो जाए, इसलिए मैं जेब में रोटी रखकर लाती हूं, ताकि जब भी समय मिले उसे खा लूं।” क्रिकेट के प्रति स्नेह का यही जुनून है, जो आज वह इस मुकाम पर पहुंची हैं।

Continue Reading

Previous: विधायक की कार पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; लग गया लंबा जाम
Next: उत्‍तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, बिल में बसूले 84 करोड़ रुपये लौटाएगा ऊर्जा निगम

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.