Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश

Uk Fast Khabar September 15, 2026

उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. कर्मियों के लिए न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का निर्देश जारी हो गया है.

देहरादून: उत्तराखंड में उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते को लेकर शासन ने अहम निर्देश जारी किए हैं. कर्मचारियों को नियुक्ति अवधि के आधार पर तीन चरणों में लाभ दिया जाएगा. 1 जनवरी 2016 से पहले नियुक्त कर्मचारियों पर कार्रवाई जारी है, जबकि 1 जनवरी 2016 से 12 नवंबर 2018 तक के कर्मचारियों को 9 नवंबर 2026 और 13 नवंबर 2018 से 15 अक्टूबर 2024 तक के कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2027 से लाभ देने की प्रक्रिया शुरू होगी. अतिरिक्त कर्मचारियों के समायोजन और अधिसंख्यक पद सृजन की व्यवस्था भी तय की गई है.

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: उत्तराखंड में उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है. शासन ने उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का लाभ दिए जाने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. सैनिक कल्याण विभाग की ओर से 14 सितंबर 2026 को जारी पत्र में अलग-अलग श्रेणियों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों के लिए भुगतान और समायोजन की प्रक्रिया स्पष्ट की गई है. यह फैसला हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन और पहले जारी शासनादेशों के क्रम में लिया गया है. सरकार ने कर्मचारियों को तीन चरणों में न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का लाभ देने की व्यवस्था तय की है.

तीन चरणों में मिलेगा न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ता: शासन के निर्देश के मुताबिक उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का लाभ तीन चरणों में दिया जाएगा. पहले चरण में 1 जनवरी 2016 से पहले नियुक्त किए गए कर्मचारियों के संबंध में वर्तमान में कार्रवाई की जा रही है. दूसरे चरण में 1 जनवरी 2016 से 12 नवंबर 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का लाभ देने की कार्रवाई 9 नवंबर 2026 से की जाएगी.

वहीं तीसरे चरण में 13 नवंबर 2018 से 15 अक्टूबर 2024 तक नियुक्त कर्मचारियों को यह लाभ देने की कार्रवाई 1 अप्रैल 2027 से शुरू होगी.इस तरह शासन ने अलग-अलग नियुक्ति अवधि के कर्मचारियों के लिए लाभ दिए जाने की समयसीमा तय कर दी है.

2016 से पहले काम कर रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत: शासनादेश में उपनल कर्मचारियों की सेवा में लागू कृत्रिम व्यवधान यानी Artificial Break को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. सैनिक कल्याण विभाग के 20 फरवरी 2026 के शासनादेश में उल्लेखित निरंतर योजनित शर्त/प्रतिबंध को विलोपित करते हुए उन उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का लाभ देने की बात कही गई है, जो 1 जनवरी 2016 से पहले से काम कर रहे हैं और वर्तमान में भी कार्यरत हैं. इससे लंबे समय से सेवा दे रहे उन कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनकी सेवा के बीच कृत्रिम ब्रेक को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी.

अतिरिक्त उपनल कर्मचारियों का होगा समायोजन: शासन ने ऐसे विभागों के लिए भी व्यवस्था तय की है, जहां स्वीकृत पदों की तुलना में अतिरिक्त उपनल कर्मचारी काम कर रहे हैं. ऐसे मामलों में नियुक्ति की तारीख यानी डेट ऑफ ज्वाइनिंग के आधार पर वरिष्ठता क्रम में पहले कर्मचारियों को स्वीकृत पदों के सापेक्ष समायोजित किया जाएगा.बाकी उपनल कर्मचारियों को दूसरे विभागों में उपलब्ध समकक्ष रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित किया जाएगा. यदि ऐसा संभव नहीं होता है तो अधिसंख्यक पदों का सृजन किया जाएगा.

इसके लिए शासन स्तर पर अलग व्यवस्था और समिति गठित किए जाने की बात कही गई है.वहीं दूसरे विभागों में स्वीकृत या अधिसंख्यक पदों के सापेक्ष समायोजन होने तक संबंधित कर्मचारियों को सैनिक कल्याण विभाग के 3 फरवरी 2026 के शासनादेश के अनुसार मानदेय का भुगतान किया जाएगा. समायोजन या अधिसंख्यक पद सृजित होने के बाद 1 मार्च 2026 से वास्तविक समायोजन तक की अवधि के अंतर की धनराशि के एरियर का भुगतान भी किया जाएगा.

बोर्ड-निगमों को अपने संसाधनों से करना होगा भुगतान: शासन ने निगमों, परिषदों और स्वायत्तशासी संस्थाओं के लिए भी स्थिति साफ कर दी है. हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में इन संस्थाओं को अपने स्तर पर उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ता देने पर निर्णय लेना होगा. इसका भुगतान संबंधित निगम या संस्था को अपने संसाधनों से करना होगा और राज्य सरकार की ओर से इसके लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध नहीं कराई जाएगी.

Continue Reading

Previous: पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर दिया तीन तलाक, दोबारा साथ रखने के लिए बहनोई से हलाला का बनाया दबाव
Next: विनोद चमोली कांग्रेस पर गरजे, बोले- घोटालों ने खोला राजनीतिक भ्रष्टाचार का असली चेहरा

Related Stories

इस त्योहारी सीजन लॉन्च की जाएगी Hyundai Bayon एसयूवी, जानें कैसा होगा डिजाइन

इस त्योहारी सीजन लॉन्च की जाएगी Hyundai Bayon एसयूवी, जानें कैसा होगा डिजाइन

September 15, 2026
मैकेनिक हत्याकांड केस: ‘तीसरी आंख’ ने खोल दी अपराधियों की पोल, हत्यारों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस

मैकेनिक हत्याकांड केस: ‘तीसरी आंख’ ने खोल दी अपराधियों की पोल, हत्यारों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस

September 15, 2026
चीरबासा में थमा केदारनाथ पैदल मार्ग, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु

चीरबासा में थमा केदारनाथ पैदल मार्ग, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु

September 15, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

इस त्योहारी सीजन लॉन्च की जाएगी Hyundai Bayon एसयूवी, जानें कैसा होगा डिजाइन

इस त्योहारी सीजन लॉन्च की जाएगी Hyundai Bayon एसयूवी, जानें कैसा होगा डिजाइन

September 15, 2026
मैकेनिक हत्याकांड केस: ‘तीसरी आंख’ ने खोल दी अपराधियों की पोल, हत्यारों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस

मैकेनिक हत्याकांड केस: ‘तीसरी आंख’ ने खोल दी अपराधियों की पोल, हत्यारों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस

September 15, 2026
चीरबासा में थमा केदारनाथ पैदल मार्ग, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु

चीरबासा में थमा केदारनाथ पैदल मार्ग, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु

September 15, 2026
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं शुरू, हेली पैडों पर लौटी रौनक

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं शुरू, हेली पैडों पर लौटी रौनक

September 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • इस त्योहारी सीजन लॉन्च की जाएगी Hyundai Bayon एसयूवी, जानें कैसा होगा डिजाइन
  • मैकेनिक हत्याकांड केस: ‘तीसरी आंख’ ने खोल दी अपराधियों की पोल, हत्यारों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस
  • चीरबासा में थमा केदारनाथ पैदल मार्ग, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु
  • उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं शुरू, हेली पैडों पर लौटी रौनक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.