Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

‘अनुमति दी, फिर हमला क्यों’: ईरानी गोलीबारी पर भारतीय जहाज के कैप्टन ने लगाई फटकार, ऑडियो क्लिप में क्या?

Uk Fast Khabar April 20, 2026

होर्मुज में ईरान की कार्रवाई ने समुद्री व्यापार को हिला दिया है। पहले जहाजों को रास्ता देने के संकेत, फिर अचानक यू-टर्न लेकर बंदी का एलान और उसके बाद गोलीबारी, इस पूरे घटनाक्रम ने वैश्विक स्तर पर सनसनी फैला दी है। ऐसे में सबसे बड़ा धमाका उस वायरल ऑडियो ने किया है, जिसमें भारतीय जहाज के कप्तान ने गोलीबारी से नाराज होकर ईरानी नेवी को लताड़ा। आइए जानते हैं।

पश्चिम एशिया में तनाव अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और इसका सीधा असर समुद्री रास्तों पर दिखने लगा है। ईरान की नौसेना द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय झंडा लगे जहाजों पर फायरिंग की घटना ने हालात को और भड़का दिया है। यह वही रास्ता है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल सप्लाई होता है, ऐसे में यह घटना बेहद गंभीर मानी जा रही है। इसी बीच इस मामले में सामने आए एक ऑडियो क्लिप ने इस पूरे मामले को और गर्म कर दिया है।

पूरी बात को ऐसे समझिए कि संकट के बीच जब होर्मुज का रास्ता खुला तब वहां के कई सारे जहाज गुजरने लगे, लेकिन फिर अचानक से ईरान ने यू-टर्न लेते हुए होर्मुज बंद करने का फैसला किया। इतना ही नहीं रास्ते में मौजूद सभी जहाजों को बलपूर्वक रोकने भी लगे। इसी क्रम में भारत के दो जहाज को भी रोका और फिर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) की तरफ से जहाज पर गोलीबारी करने की भी बात कही गई, जिसके बाद से भारत में इस बात को लेकर खूब चर्चा चल रही है। अचानक गोलीबारी और फिर जहाज के कप्तान का गुस्सा फूटा
अब इस मामले में नया मोड़ तब सामने आया, जब भारतीय सुपरटैंकर ‘सनमार हेराल्ड’ इराक से करीब 20 लाख बैरल तेल लेकर गुजर रहा था। तभी अचानक ईरानी गनबोट्स ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। अब इस दौरान एक ऑडियो खूब सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि ये ऑडियो जहाज के कप्तान का है। ऑडियो में गोलीबारी से नाराज कप्तान को ईरानी नेवी को फटकार लगाते हुए सुना जा सकता है।

‘अचानक से क्यों किया गया हमला?’
सामने आए ऑडियो क्लिप में जहाज के कप्तान गुस्से में ईरानी नेवी के अधिकारी से कहते हैं कि पहले हमें जब रास्ता देने की अनुमति दी गई थी, फिर अचानक से ये हमला क्यों किया गया? कप्तान ने ऑडियो में इस बात पर भी जोर दिया कि वहां गुजरने के जब जहाजों को हरी झंडी दिखाया गया था, उस सूची में हमारा जहाज दूसरे नंबर पर था। बता दें कि इस घटना की पुष्टि यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने भी की है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की आईआरजीसी से जुड़े गनबोट्स ने इस हमले को अंजाम दिया।

 

ईरान की चेतावनी से और बढ़ी चिंता
दूसरी ओर बिगड़ते हालात को ऐसे समझिए कि संकट के बीच हालात तब और बिगड़ गए जब ईरान की ओर से एक रेडियो संदेश में साफ कहा गया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब पूरी तरह बंद कर दिया गया है। चेतावनी दी गई कि अब कोई भी जहाज यहां से नहीं गुजर सकता। इसके बाद इलाके में जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई। इस घटना पर भारत ने सख्त रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने ईरानी राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया और भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। भारत ने साफ कहा कि अपने नागरिकों और जहाजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

हालांकि राहत की बात यह है कि सनमार हेराल्ड के सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। शिपिंग महानिदेशालय लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में मौजूद अन्य भारतीय जहाजों की सुरक्षा के लिए भी कदम उठा रहा है। यह पूरी घटना इस बात का साफ संकेत है कि पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव अब वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सप्लाई के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

चीनी जहाज भी होर्मुज से लौटा, ईरान ने कहा- मंजूरी के बगैर इजाजत नहीं

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से चीनी जहाज को भी वापस लौटा दिया है। इजाजत नहीं मिली तो जहाज को अपना रास्ता बदलना पड़ा। मुंबई स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। बताया गया कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से चीनी जहाज को वापस लौटा दिया। बिना मंजूरी किसी भी जहाज को इस समुद्री रास्ते से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आगे लिखा कि ‘सन प्रोफिट’ नाम के चीनी जहाज को इजाजत नहीं मिलने के बाद रास्ता बदलना पड़ा। ईरान ने साफ किया कि वह किसी भी देश के जहाज को ‘ब्लैंकेट अप्रूवल’ (एक को अनुमति के आधार पर सभी को मंजूरी) नहीं देता। हर जहाज को अलग से मंजूरी लेनी होती है।

Continue Reading

Previous: Dehradun: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 13.5 लाख की ठगी, प्लेसमेंट एजेंसी संचालकों पर एफआईआर
Next: वैश्विक तेल आपूर्ति पर फिर खतरे की आहट: युद्ध के बीच होर्मुज को लेकर ईरान का नया खुलासा, बताया आखिर कब खुलेगा?

Related Stories

उत्तरकाशी में भालू की धमक: जखोल और ठांडी गांव में दो लोगों पर किया हमला, खौफजदा लोग

उत्तरकाशी में भालू की धमक: जखोल और ठांडी गांव में दो लोगों पर किया हमला, खौफजदा लोग

November 16, 2026
छठ पर सीएम धामी ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

छठ पर सीएम धामी ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

November 16, 2026
मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 6 महीने ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे भगवान के दर्शन

मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 6 महीने ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे भगवान के दर्शन

November 16, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तरकाशी में भालू की धमक: जखोल और ठांडी गांव में दो लोगों पर किया हमला, खौफजदा लोग

उत्तरकाशी में भालू की धमक: जखोल और ठांडी गांव में दो लोगों पर किया हमला, खौफजदा लोग

November 16, 2026
छठ पर सीएम धामी ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

छठ पर सीएम धामी ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

November 16, 2026
मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 6 महीने ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे भगवान के दर्शन

मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 6 महीने ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे भगवान के दर्शन

November 16, 2026
उत्तराखंड चुनाव 2027: कांग्रेस की नई रणनीति, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर धामी कैबिनेट के इन तीन मंत्रियों की घेराबंदी

उत्तराखंड चुनाव 2027: कांग्रेस की नई रणनीति, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर धामी कैबिनेट के इन तीन मंत्रियों की घेराबंदी

November 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तरकाशी में भालू की धमक: जखोल और ठांडी गांव में दो लोगों पर किया हमला, खौफजदा लोग
  • छठ पर सीएम धामी ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
  • मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 6 महीने ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे भगवान के दर्शन
  • उत्तराखंड चुनाव 2027: कांग्रेस की नई रणनीति, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर धामी कैबिनेट के इन तीन मंत्रियों की घेराबंदी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.